दिल्ली -
PM मोदी भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में सहभागिता कर रहें हैं , पार्टी कार्यक्रमों, वर्तमान मसलों पर बैठक जारी है !!
**
NDA के लिए गुड न्यूज़-
DMK, परिसीमन बिल का समर्थन करेगी !!
............... दिल्ली -HM अमित शाह ने बड़ा बयान जारी किया , उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं होगा - HM ने कहा - मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.