मिर्जापुर नगर विधानसभा क्षेत्र के गणेशगंज वार्ड में आज मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जायसवाल जी अपने हम साथियों के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं।
इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जनपद मिर्जापुर जयसवाल जी ने मीडिया से मुखातिर हो उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
इस मौके पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी जी,शक्ति केंद्र संयोजक बालकृष्ण सोनी जी, बूथ अध्यक्ष राम अग्रहरी जी,राहुल सोनकर जी, पूर्व सभासद संतोष सोनी जी,अशोक सोनी जी आदि लोग उपस्थित रहे।
--------------------
भास्कर भट्ट की कलम से✍️
................ मीरजापुर विंध्याचल अष्टभुजा पहाड़ पर मोतिया तालाब मे गंदगी व काई के गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे उसमें पाल रही मछलियों को ऑक्सीजन लेने में काफी समस्याएं होती होगी इससे संबंधित विभाग वह जनप्रतिनिधियों ने कई बार देखा होगा उनके नॉलेज में यह तालाब शायद होगा भी सफाई करने में स्थित संबंधी लोग नदारत साबित हो रहे हैं मोतिया तालाब एक ऐतिहासिक तालाब है मिर्जापुर जिले में जितने भी प्रतिनिधि हैं चाहे सांसद हो या विधायक या सभासद या प्रधान या जिला पंचायत इसके भी अंदर यह आता हो इस तालाब को साफ सुथरा करवा ताकि बाहर से जो यात्री आते हैं यहां घूमने टहलने संदेश अच्छा जाए मिर्जापुर जिले के जन प्रतिनिधि अच्छे हैं स्वच्छ हैं साफ है और कार्य करने करवाने में सक्षम है यह मैसेज जाए यात्रियों के बीच समाज के बीच विगत कई वर्षों से यह तालाब गंदा पड़ा हुआ है इसे साफ करवा ताकि इसके अंदर जो जीव जंतु हैं उन्हें ऑक्सीजन सूर्य देवता का धूप मिल सके ताकि वह अपना जीवन अच्छे से जीत सके पानी के अंदर,
.................. जहां नियम-कानून से जल रही बिजली, वहां चढ़े एसडीओ; जहां कथित बाईपास का जाल, वहां जाने की हिम्मत नहीं! निजी व्यक्ति की भूमिका पर भी उठे सवाल मिर्जापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव में बिजली विभाग की जांच और कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लालगंज मुख्य बाजार के समीप स्थित इस गांव में बीते दिन बिजली विभाग के एसडीओ राजेश जायसवाल ने कथित अवैध विद्युत बाईपास कनेक्शनों की जांच के लिए चक्रमण किया। लेकिन इस निरीक्षण की कार्यप्रणाली पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस स्थान पर बड़े पैमाने पर कथित तौर पर बाईपास कनेक्शन संचालित होने की बात सामने आती रही है, वहां निरीक्षण नहीं किया गया। बताया जाता है कि गांव की पूर्वी पटरी पर स्थित दुकानों में भी बड़ी संख्या में बाईपास के जरिए बिजली का उपयोग किए जाने की शिकायतें हैं। इसके बावजूद जांच के दौरान इन स्थानों को शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ प्रतिष्ठित व्यवसायियों और सम्मानित परिवारों के घरों पर पहुंचकर जांच किए जाने तथा छतों तक चढ़कर निरीक्षण करने की चर्चा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जांच का दायरा सभी संदिग्ध स्थानों तक समान रूप से क्यों नहीं पहुंचा? क्या विभागीय कर्मचारियों ने एसडीओ को पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई या फिर अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया गया? जिसके निर्देशन में चक्रमण, उसी के बिजली कनेक्शन पर सवाल! इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो जिस निजी व्यक्ति की अगुवाई और निर्देशन में एसडीओ बिजली विभाग ने गांव में चक्रमण किया, उसी व्यक्ति के मकान में कथित तौर पर बिजली का वैध कनेक्शन ही नहीं है। यदि यह जानकारी सही है तो सवाल बेहद गंभीर है कि जिस व्यक्ति के अपने मकान में बिजली कनेक्शन होने पर ही सवाल उठ रहे हैं, वह दूसरों के घरों में बिजली कनेक्शन और बाईपास की जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन किस आधार पर कर रहा था? क्या बिजली विभाग ने उक्त व्यक्ति के मकान की भी जांच की? यदि नहीं, तो इसकी वजह क्या है? विभागीय कार्रवाई का हिसाब भी सार्वजनिक नहीं! फिलहाल बिजली विभाग की ओर से निरीक्षण के बाद कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि कितने अवैध कनेक्शन पकड़े गए, कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया, कितनी राजस्व वसूली हुई और कितने लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग केवल चुनिंदा घरों और उपभोक्ताओं तक अपनी कार्रवाई सीमित रखेगा या फिर बस्तरा पांडेय गांव के सभी संदिग्ध स्थानों पर निष्पक्ष जांच कराएगा? जनता के सवाल बिजली विभाग से— 1. पूर्वी पटरी की दुकानों में कथित बाईपास कनेक्शनों की जांच कब होगी? 2. निरीक्षण में निजी व्यक्ति की भूमिका क्या थी? 3. क्या उस निजी व्यक्ति के मकान में वैध बिजली कनेक्शन है? 4. निरीक्षण में कितने अवैध कनेक्शन पकड़े गए और कितनी वसूली हुई? 5. क्या विभाग पूरी कार्रवाई का आधिकारिक विवरण सार्वजनिक करेगा? नियम-कानून सबके लिए बराबर होने चाहिए। बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई भी बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए। छोटे कर्मचारियों की गलत जानकारी के कारण बड़े अधिकारी भ्रमित हो रहे हैं तो इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन सवालों का जवाब देते हैं या फिर यह मामला भी विभागीय फाइलों तक ही सीमित रह जाता है। नोट: निजी व्यक्ति के मकान में वैध कनेक्शन न होने और अन्य स्थानों पर बाईपास संचालन संबंधी बातें फिलहाल सूत्रों एवं स्थानीय चर्चाओं पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और विभागीय पक्ष आना बाकी है। दुर्लभ त्रिपाठी ✍️✍️ .................. जौनपुर में भी चला अनंत चंद्रशेखर का 'चंद्रयान'...... बनारस चंदौली की तर्ज पर पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन..... कई दर्जन कारखास लाइन हाजिर, कार्रवाई की सूची आई सामने....
................ दिल्ली: डिलिमिटेशन बिल एक एक प्वाइंट! 1. 2029 में लोकसभा की 850 सीटें होंगी । 543 से बढ़कर 850 सीटों पर चुनाव होगा । जिस पार्टी या गठबंधन को 426 सीटें मिलेंगी वो सरकार चलाएगी 2. 2029 से साल 2051 तक यही नक़्शा रहेगा । महिलाओं के लिए 33% सीटें रिजर्व होंगी 3. यूपी विधानसभा की सीट बढ़ेगी । यूपी में 403 की जगह 650 तक विधानसभा सीटें हो सकती हैं 4. लोकसभा और विधानसभा में एक सीट 15 साल के लिए रिजर्व रहेगी , 15 साल बाद रोटेशन होगा! 5. PoK का भी ज़िक्र है । अगर PoK मिला तो चुनाव आयोग डिलिमिटेशन कमिशन की तरह काम करेगा । और PoK में इलेक्शन वाला नक़्शा तय करेगा यूपी में 650 विधानसभा सीटे होगी..!! ................ Breaking News मिर्जापुर ट्रेन की चपेट में आकर मा बेटे की मौत संदिग्ध अवस्था मे रेलवे ट्रैक तक पहुची महिला 1 वर्षीय अबोध बालक के साथ ट्रेन से कटने से हुई दर्दनाक मौत लोको पायलट की सूचना पर स्थानीय पुलिस को दी गयी सूचना मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के किये भेजा चुनार कोतवाली क्षेत्र के पीरल्लीपुर का मामला ................ दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का परिसीमन पर बयान - नरेंद्र मोदी डिलिमिटेशन बिल से देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, जैसे चीन में सभी लोग एक साथ समर्थन में हाथ उठाते हैं, वैसे ही यहां भी नरेंद्र मोदी समर्थन लेकर देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, अगर ऐसा हुआ तो सत्ता हमेशा BJP-RSS के पास रहेगी और ये मनुस्मृति से देश को चलाएंगे !! ................. दिल्ली - HM अमित शाह ने बड़ा बयान जारी किया , उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं होगा - HM ने कहा - मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.