ब्रेकिंग न्यूज़
मिर्जापुर
चुनार के पक्के पुल से गंगा में छलांग लगाने की सूचना, इलाके में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने चुनार पक्के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही खोजबीन शुरू कर दी गई है।
फिलहाल छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
............. प्रेस नोट दिनांक: 26 नवंबर 2026 संविधान दिवस के अवसर पर वाराणसी जोन कार्यालय में संविधान की उद्देशिका की दिलाई गई शपथ । ........................................................................................................................................................ आज दिनांक 26 नवंबर, 2026 को 11.00 बजे 'संविधान दिवस' के शुभ अवसर पर जोन कार्यालय में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जोन कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया । संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, पुलिस बल का यह परम कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए आमजन की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करे, प्रत्येक नागरिक के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करें । सोशल मीडिया सेल, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी
.......... दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में नबील नामक शख्स ने 5 पुलिसकर्मियों को चाकू मारा। सभी को गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। नबील को आज पारिवारिक विवाद में थाने पर बुलाया गया था, जहां उसने चाकू से पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरोपी नबील ने पुलिस स्टेशन के अंदर 5 पुलिसकर्मियों - 2 SI, 2 हेड कांस्टेबल और 1 ASI - पर हमला किया और फिर वहां से भाग गया। बाद में, चितली कबर इलाके में उसने चाकू से 4 और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। आरोपी को काबू में करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में 8 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 6 गोलियां उसे लगीं। सभी 6 गोलियां कमर के नीचे लगी हैं, और दोनों पैरों में चोटें आई हैं। आरोपी का काफी खून बह गया है, इसलिए उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस 3 मामले दर्ज कर रही है - पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला, जबरन स्कूटर छीनना, और चितली कबर में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला। घायल पुलिसकर्मियों में से 4 का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है, जबकि 5 को सर गंगा राम अस्पताल भेज दिया गया है। सर गंगा राम अस्पताल में 4 पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया है, जबकि 1 इमरजेंसी विभाग में है। गंभीर रूप से घायल होने वालों में SI अजय और SI अरविंद शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 वर्षीय आरोपी नबील मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है; उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की अफवाहें गलत हैं। घटना के समय आरोपी की मां और बहन भी पुलिस स्टेशन में मौजूद थीं, लेकिन उसने उन्हें नहीं देखा। आरोपी अपनी जेब में एक छोटा चाकू रखे हुए था, जिसे उसने पुलिस स्टेशन पहुंचते ही निकाल लिया। नबील के खिलाफ 2022 में दरियागंज पुलिस स्टेशन में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। पैदल भागते समय, जब 2 पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे थे, तो उसने एक स्कूटर छीन लिया और चितली कब्र की तरफ भाग गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक उससे कोई पूछताछ नहीं हुई है; उसके हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अभी तक उस शिकायत का विवरण साझा नहीं किया है जो उसकी मां और बहन ने दर्ज कराई थी।
......... उत्तर प्रदेश – गाजियाबाद पुलिस ने पति को धीमा जहर खिलाने के आरोप में पत्नी रेनू भटनागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने कबूला है कि पति की करीब 6 करोड रुपए की ट्रैवल एजेंसी है और 2 करोड रुपए का डेथ इंश्योरेंस भी कर रखा है। यह सारा पैसा हड़पने के लिए वह अपने पति को पिछले काफी वक्त से जहर खिला रही थी। पति को शक हुआ था उसने अपनी मेडिकल जांच कराई। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उसके शरीर में जहर मौजूद है। तब पति ने पुलिस में FIR कराई। ......... उत्तर प्रदेश- सपा घोषणा पत्र - किसानों की कर्ज माफ़ी होगी , 50 करोड़ के टेंडर में दलित और OBC को 50 % आरक्षण दिया जाएगा , छात्रों को लैपटॉप फिर दिए जाएंगे, ग्रामीण इलाकों में घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाएगी, सिंचाई के लिए किसानों मुफ्त बिजली मिलेगी , MSP को लीगल गारंटी दी जाएगी , BPL को प्रतिवर्ष 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा , कैंसर अस्पताल को विकसित किया जाएगा , ज़मीनी विवादों के लिए विशेष STF बनाई जाएगी, पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी , काम के घंटे भी तय होंगे !! उत्तर प्रदेश- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया - युवक युवतियों के लिए राज्य शिक्षा नीति लाएगी, परीक्षा कैलेंडर का समयबद्ध पालन होगा , ग्रेजुएट छात्र को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 5000 मिलेगा , जबतक नौकरी नहीं लगती है , रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा!! ........... संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने की चर्चा,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल भी रहे मौजूद मीरजापुर। मीरजापुर नगर विधानसभा क्षेत्र के पीलिकोठी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान गौरव दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संविधान, उसके महत्व और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल भी मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। बैठक में जिला प्रभारी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार आज भी समाज को समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।इसके साथ ही बैठक में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ (BLO) से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के लिए विशेष प्रयास करें। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी,महिला मोर्चा की काशी क्षेत्रीय महामंत्री आभा सिंह पटेल, जिला महामंत्री रवि पाण्डेय सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ........ थाना चुनार पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.10.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म तथा धमकी देनेनके सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-401/2026 धारा 64(1),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 26.11.2026 को उ0नि0 महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर जौगढ़ मरचहिया टोला जौगढ़ मार्ग से घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामकुमार पुत्र स्व0अमरनाथ निवासी ग्राम जौगढ़ मरचहिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ............. मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः24.11.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा बाद में शादी से इंकार करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-280/2026 धारा 69,115(2)व352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः26.11.2026 को उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम महुआरी के पास से नामजद अभियुक्त मनीष पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम महुआरी दाढ़ीराम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.