पूर्णिमा पुण्यतिथि पर हजारों दीपों से जगमगाया मां दुर्गा मंदिर
ड्रमंडगंज
बाजार स्थित सेवटी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा के मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि में श्री रामलीला समिति ड्रमंडगंज के पूर्व अध्यक्ष अंजनी सोनी की अगुआई में दो हजार दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनायी गयी।सेवटी नदी के घाट को भी दीपों से सजाया गया था। उक्त अवसर काशी से विदित नारायण भी अपनी उपस्थिति देकर देव दीपावली के महत्व को और भी बढ़ा दिया। भगवान श्रीराम ,मां दुर्गा,बजरंगबली,भोलेनाथ और सनातन धर्म के जयकारे से मां दुर्गा के मंदिर की शोभा और भी बढ़ गयी थी।उक्त अवसर पर लवकुश केशरी,राजेश इण्डियन,मनीष केशरी,मोनू केशरी सहित दर्जनों सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।
............ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का दिया निर्देश मीरजापुर, 25 नवम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां आवश्यक संकेतक, साइनेज, स्पीड लिमिट बोर्ड, सड़क चिह्नांकन एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। विशेष रूप से स्कूलों, बाजारों, प्रमुख चैराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए नियमित समीक्षा की जाए। दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि रोड पर पेड़ व विद्युत के पोल है तो सम्बन्धित विभागों से सर्वे कराते हुए वन विभाग व विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित हटवाना सुनिश्चित करें। अधिक दुर्घटना/मृत्यु के सम्बंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिवसों में ऐसा प्रयास करे कि सड़क की वजह से होने वाले दुर्घटना/मृत्यु में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने टोल प्लाजों पर लाउड स्पीकरण के माध्यम से खराब मौसम में अत्यधिक स्पीड से गाड़ी न चलाने एवं यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करें। एन0एच0 व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढो/मरम्मतीकरण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। एन0एच0 को निर्देशित करते हुए कहा कि चील्ह से विन्ध्याचल मार्ग/पटरी को सही कराएं, जिस एन0एच0 द्वारा बताया गया कि तीन दिवस के अन्दर कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि स्कूली फिटनेस के बारे में बताया गया कि जनपद में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कर लिया गया है जिसमें 29 गाड़ियों के फिटनेस का परीक्षण नहीं हुआ है, यह भी बताया कि 29 गाड़ियां वर्तमान समय में संचालित नही हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह सभी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करा दी जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश्वर यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। .............. विद्युत संविदा कर्मियों ने किया आंदोलन,विद्युत मुख्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह मिर्जापुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने संविदा कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का किया है। संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर को पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी और उनका भुगतान सीधे विभाग द्वारा किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बावजूद संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। संगठन ने संविदा कर्मियों को आउटसोर्स सेवाग्राम से अलग रखने और ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त किए जाने की मांग उठाई है। साथ ही नियमित टीजी-टू एवं श्रमिक के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर संविदा कर्मियों के समायोजन की भी मांग की गई है। संगठन ने संविदा कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष किए जाने तथा 55 वर्ष में सेवानिवृत्त संविदा कर्मियों को पुनः नियुक्त किए जाने की मांग भी रखी है। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त कर्मियों का इलाज विभाग द्वारा कराए जाने और मृत्यु अथवा स्थायी विकलांगता की स्थिति में 20 लाख रुपये का बीमा की गई है। संगठन ने ड्यूटी के बाद आकस्मिक कार्यों से दोबारा बुलाए जाने वाले कर्मियों को फेस अटेंडेंस से मुक्त रखने, मार्च 2023 के तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान निकाले गए संविदा कर्मियों को समझौते के अनुसार पुनः बहाल करने तथा पिछले पांच वर्षों में हटाए गए संविदा कर्मियों को दोबारा काम पर लिए जाने की मांग भी उठाई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। पत्र के अनुसार 25 नवंबर 2026 को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह और 10 दिसंबर 2026 को श्रमिक धरना एवं ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं संगठन ने प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की है, ताकि प्रदेश हित में आंदोलन की स्थिति से बचा जा सके। ............ राकेश सिंह (गया सिंह) बने भाजपा किसान मोर्चा कछवां मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत कछवां, मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राकेश सिंह (गया सिंह) को भाजपा किसान मोर्चा कछवां मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, आईटी विभाग संयोजक अजय सेठ, अख्तर हाशमी, राजू सिंह, परमेश्वर सिंह एवं पप्पू सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह (गया सिंह) का अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। राकेश सिंह (गया सिंह) ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
................. उत्तर प्रदेश- CM योगी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की,दिशा निर्देश जारी- लखनऊ विकास प्राधिकरण का होगा सीमा विस्तार- पूरे लखनऊ जिले को LDA के दायरे में लाने की तैयारी, UP के अन्य विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी होगा विस्तार, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर का उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के तहत होगा नियोजित विकास, गाजियाबाद में 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी, गाजियाबाद में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए GDA और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर तैयार करेंगे कार्ययोजना, यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र की क्षेत्रीय योजना-2051 को 30 नवंबर तक अंतिम रूप देने के निर्देश, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली के समग्र विकास का बनेगा मास्टर प्लान, लखनऊ में अर्बन रेजिलिएंस, रायबरेली में डिफेंस इंजीनियरिंग और विनिर्माण पर रहेगा फोकस, उन्नाव में औद्योगिक विस्तार, बाराबंकी में कृषि उद्योग और ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, हरदोई के सण्डीला औद्योगिक कॉरिडोर और सीतापुर के नैमिषारण्य में पर्यटन विकास पर जोर, राज्य राजधानी क्षेत्र की आबादी 2051 तक 4.9 करोड़ होने का अनुमान, राजधानी क्षेत्र में शहरीकरण का स्तर 29% से बढ़कर 46% होने का अनुमान, प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, हर विकास प्राधिकरण में स्थायी टाउन प्लानर की नियुक्ति होगी !! ............. लखनऊ- CM योगी का बयान - PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है , हमारे गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है , NDA में सब एक हैं !! ABP के कार्यक्रम में !! ** लखनऊ- CM योगी से आज बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भेंट करेंगे !! ** सपा- कांग्रेस गठबंधन में बवाल बढ़ा - सपा ने पाँच प्रत्याशी घोषित किये , इमरान मसूद और उनके समर्थकों में उबाल ,बयानबाज़ी जारी !! ** लखनऊ- ED के नए भवन का शिलान्यास हुआ , डायरेक्टर ED राहुल नवीन ने किया भूमि पूजन !! ** लखनऊ - सपा कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी !! ** दिल्ली - MEA ने बयान जारी किया - भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वित्तीय जिले के एक टावर पर हुए हमले तथा असैन्य, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचा को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा की !!
.............. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का दिया निर्देश मीरजापुर, 25 नवम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां आवश्यक संकेतक, साइनेज, स्पीड लिमिट बोर्ड, सड़क चिह्नांकन एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। विशेष रूप से स्कूलों, बाजारों, प्रमुख चैराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए नियमित समीक्षा की जाए। दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि रोड पर पेड़ व विद्युत के पोल है तो सम्बन्धित विभागों से सर्वे कराते हुए वन विभाग व विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित हटवाना सुनिश्चित करें। अधिक दुर्घटना/मृत्यु के सम्बंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिवसों में ऐसा प्रयास करे कि सड़क की वजह से होने वाले दुर्घटना/मृत्यु में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने टोल प्लाजों पर लाउड स्पीकरण के माध्यम से खराब मौसम में अत्यधिक स्पीड से गाड़ी न चलाने एवं यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करें। एन0एच0 व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढो/मरम्मतीकरण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। एन0एच0 को निर्देशित करते हुए कहा कि चील्ह से विन्ध्याचल मार्ग/पटरी को सही कराएं, जिस एन0एच0 द्वारा बताया गया कि तीन दिवस के अन्दर कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि स्कूली फिटनेस के बारे में बताया गया कि जनपद में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कर लिया गया है जिसमें 29 गाड़ियों के फिटनेस का परीक्षण नहीं हुआ है, यह भी बताया कि 29 गाड़ियां वर्तमान समय में संचालित नही हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह सभी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करा दी जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश्वर यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। ................... थाना को0शहर पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धन का गबन करने के अभियोग से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः18.10.2026 को वादी प्रमोद कुमार अधिशासी अभियन्ता मीरजापुर नहर, को0शहर मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के साथ मिलकर कूटरचित फर्जी/जाली दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से डिजिटल सिग्नेचर(डोंगल) का दुरूपयोग करते हुए अस्तित्वहीन कर्मचारी के रूप में अपने परिचितों/रिश्तेदारों के खाते में भुगतान कर शासकीय धनराशि का गबन करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-161/2026 धारा 409,419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः24.11.2026 को थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा मय पुलिस टीम द्वारा सम्बधित नामजद 1.राजन दूबे पुत्र कैलाशनाथ दूबे निवासी पाण्डेयपुर अजोरा गार्डेन के पास थाना को0शहर मीरजापुर व 2.राधाकान्त सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व0 शिवशंकर सिंह निवासी बबुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर(हालपता वीआईपी कालोनी थाना को0शहर मीरजापुर) को अन्तर्गत धारा 409,419,420,467,468,471,120(बी)भादवि में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.