नेताजी के 88वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके संघर्ष और योगदान
कछवां, मीरजापुर पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का 88वां जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और पिछड़े वर्ग की आवाज को बुलंद किया। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सादगी भरा जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, नरेश यादव, शिवम् प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा राकेश यादव, अरशद अली, सुरेश भारतीय, ओम प्रकाश, राकेश यादव, शशिकांत उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी का जन्मदिवस मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन नेताजी अमर रहें के नारों के साथ हुआ।
.............. पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में चलायें गए 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 12 वांछित/वारण्टी को किया गया गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व योगेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये गये 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित सहित अन्य के कुल 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है । अभियान के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों का संख्यात्मक विवरण थानावार निम्नवत् है। क्रमांक थाना वारण्टी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1. विन्ध्याचल 04 - - 2. को0देहात - 03 - 3. लालगंज - - 01 4. जिगना 02 01 - 5. राजगढ़ - - 01 योग 06 04 02 सम्पूर्ण योग 12
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.