News Express

पुरानी रंजिश में खूनी खेल! धारदार हथियार से हमला कर 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।

पुरानी रंजिश में खूनी खेल! धारदार हथियार से हमला कर 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।
मिर्जापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरसापुर गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद के बाद अतुल दुबे की मौत हो गई। परिजनों के आरोप के मुताबिक, चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

................

 

बसपा ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया!

अयोध्या में मंच से आकाश आनंद ने ऐलान किया:

बीकापुर - जितेंद्र सिंह बबलू
कटेहरी - मारुति मिश्रा
आलमपुर - केडी गौतम
अकबरपुर - मनोज कुमार वर्मा
जलालपुर - दयाराम राजभर
लम्भुआ - शैलेंद्र कुमार सिंह
सुलतानपुर - इम्तियाज़ अहमद उर्फ़ भुट्टो
सदर - मधु लता वर्मा
बाराबंकी - मोहम्मद मुबासिर

........... प्रयागराज में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश! AG ऑफिस रोड पर बने दर्जनों रेस्टोरेंट और दुकानों पर जल्द चल सकती है कार्रवाई!! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए AG ऑफिस रोड पर बनी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है। आदेश के बाद रेस्टोरेंट और दुकानदारों में हलचल तेज!!

News Image

....................... मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यालय में रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर लोहिया ट्रस्ट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी नारे गूंजे— "सत्ताईस में जलवा दिखाना है दोस्तों, साइकिल का बटन दबाना है दोस्तों।" इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संतोष गोयल, पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, लल्लू शुक्ला, राजकुमार साहू, लवकुश यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉ. अरविंद, सभासद राकेश यादव, ज्योति बिंद, अभय यादव, संजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ............ दिनांक-22.11.2026 को थाना को0देहात पर वादी कृपाशंकर दुबे पुत्र स्व0 शोभनाथ दुबे निवासी ग्राम बीरशाहपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.11.2026 को उनके पुत्र अतुल दूबे प्रतिदिन की भाँति काम से जा रहे थे कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर सरकारी ट्यूवेल के पास घेर कर विपक्षी पटिदार 1.आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे, 2.प्रमोद दुबे पुत्र उमाशंकर दुबे, 3.उमाशंकर दुबे पुत्र प्रजापति दुबे, 4.उषा देवी पत्नी प्रमोद कुमार दुबे समस्त निवासीगण ग्राम बीरशाहपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा एकराय होकर लाठी डन्डा राड से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर मृत्यु कारित कर दिये। प्राप्त सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक को0देहात मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जें में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-539/2026 धारा-103(1),352,351(3) बीएनएस बनाम आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे आदि 04 नफर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नामजद चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कि स्थिति सामान्य है। .......... प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ने माँ विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क का किया निरीक्षण, वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा, सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का अनावरण मीरजापुर उत्तर प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष श्री सुनील चौधरी, आई०एफ०एस० तथा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी श्री दीपक कुमार, आई०एफ०एस०, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आई०टी० श्री एन० रवीन्द्रा, आई०एफ०एस० द्वारा आज मीरजापुर वन प्रभाग के विंढमफाल रेंज में स्थित माँ विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क में कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष द्वारा मड़िहान रेंज स्थित सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का अनावरण भी किया गया। जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की सराहना करते हुए वन विभागीय परिसंपत्तियों के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। तत्पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष द्वारा मीरजापुर वन प्रभाग के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कराये गये वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पौधों की जीवितता, सुरक्षा, सिंचाई एवं रख-रखाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही वृक्षारोपण स्थलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान श्री सुशांत शर्मा, आई०एफ०एस०, मुख्य वन संरक्षक, मीरजापुर, श्री राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चुनार एवं मीरजापुर सहित वन प्रभाग के समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Image

............... मिर्जापुर प्रीमियर लीग में विनायक चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, लगातार दो मैचों में बने मैन ऑफ द मैच मिर्जापुर। प्रीमियर लीग 2026 के सीजन-3 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के पहले मैच में विनायक चौरसिया ने महज 18 गेंदों पर 37 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीजन-3 के दूसरे मुकाबले में भी विनायक चौरसिया का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 46 गेंदों में 4 छक्का व 10 चौका मारकर नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें एक बार फिर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। लगातार दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर विनायक चौरसिया ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। ................ यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मिर्जापुर के CO अमर बहादुर प्रतापगढ़ भेजे गए मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए शासन ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) और सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में मिर्जापुर से जुड़े कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। लालगंज के क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर को मिर्जापुर से प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मिर्जापुर में तैनात रहे मुनेंद्र पाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है। इसके अलावा रायबरेली से यादवेंद्र बहादुर पाल को मिर्जापुर भेजा गया है। फतेहपुर से बृजमोहन राय और सोनभद्र से राज सोनकर का स्थानांतरण एपीटीएस चुनार, मिर्जापुर के लिए किया गया है। शासन की ओर से जारी सूची में कुल 144 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तबादलों के तहत विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। ........... चील्ह- थाना क्षेत्र में बमबाजी से दहला गोबरहा गांव चेतगंज चौकी अंतर्गत गोबरहा गांव में पूर्व प्रधान जयनाथ यादव और कोटेदार जगन्नाथ यादव के दरवाजे पर अज्ञात लोगों ने फेंके तीन बम। तेज धमाकों से इलाके में मचा हड़कंप, वारदात के बाद आरोपी फरार। पुलिस CCTV खंगालने में जुटी, जांच जारी।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.