News Express

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौज एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौज एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.11.2026 को वादी शिवाकान्त तिवारी पुत्र स्व0शिवशंकर तिवारी निवासी बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एक राय होकर अपने हाथो में लाठी डंडा व कुल्हाडी तथा लोहे की राड(रम्मा) आदि लेकर प्रार्थी की गौशाला की जमीन को नाजायज तरीके से कब्जा करने व जान से मारने के उद्देश्य से, गाली गलौज व धमकी देने तथा वादी के भाई रमाकान्त तिवारी व श्रीकान्त तिवारी उर्फ बब्बू को मारपीट कर प्राण घातक चोट पहुंचाने तथा मण्डलीय चिकित्सालय से बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर में रेफर किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-350/2026 धारा-190,191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । दिनांकः21.11.2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बरौधा मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को 1.रमेश चन्द्र तिवारी पुत्र स्व0जगदम्बा प्रसाद तिवारी निवासी चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर व 2.रामतवंकल पुत्र स्व0रामप्यारे तिवारी निवासी बरौधा पण्डितान बस्ती थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को सदर अस्पताल मीरजापुर गेट के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................. शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 86 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 06 का किया गया निस्तारण मीरजापुर शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधा दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 86 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 06 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि अधिकारी पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व व पैमाइश के मामले में उप जिलाधिकारीगण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए मौके पर भेजकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायत को सुनते हुए पीड़ित फरियादी को न्याय दिलाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर घर जल योजना के तहत जो भी पानी की आपूर्ति की जा रही है बेहतर ढंग कराना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों नियमानुसार निस्तारण कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, समाज कल्याण के द्वारा अत्यधिक असंतुष्ट फीडबैंक अधिक होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि शासन स्तर से सीधे शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक लिया जा रहा है अतएव सभी अधिकारी 30 नवम्बर 2026 सभी शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण कराएं। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी व ए0आर0 कोआपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद वितरण व धान क्रय केन्द्रों पर नियमित खरीद की जाए यदि किसानों द्वारा शिकायत की जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी मड़िहान को निर्देशित किया कि वे स्ंवय धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करे तथा आ रही बाधाओं का निराकरण कराएं। सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई बेहतर ढंग से कराएं एवं टेल तक पानी पहुंचाए इसके में किसी प्रकार लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नहर सफाई व टेल पहुंचाने के सम्बंध में निरीक्षण कर यदि कोई समस्या आती है तो उसका निस्तारण कराएं। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता के समक्ष प्राप्त 92 प्रार्थना पत्रों में 06 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संगम लाल के समक्ष प्राप्त 66 प्रार्थना पत्रों में 05 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार के समक्ष प्राप्त 46 प्रार्थना पत्रों में 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी कीर्ति कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील प्रांगण में बनाए गए ई0वी0एम0 प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत ई0वी0एम0 प्रदर्शन केन्द्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में ईवीएम को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहना चाहिए। इस दौरान वीवीपैट से पर्ची मिलने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन कराया गया। केंद्र पर आने वाले लोगों ने ईवीएम से मतदान करके प्रक्रिया को समझा। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क व सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

................ दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से किया इनकार, दुल्हन पहुंची एसपी कार्यालय मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव से शादी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव की एक युवती की शादी प्रयागराज के रहने वाले युवक से तय हुई थी और आज यानी 21 नवंबर को बारात आनी थी। आरोप है कि शादी से पहले लड़का पक्ष की ओर से फोर व्हीलर और सिकड़ी की मांग की गई थी। युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मांग पूरी नहीं हो सकी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने आज बारात लाने से इनकार कर दिया। बारात न आने की जानकारी मिलने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उसने पूरे मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.