लखनऊ: पीएम मोदी आज लखनऊ दौरे पर हैं और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
पीएम मोदी कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 4400 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
....................
मिर्ज़ापुर।
दीपनगर में पत्रकार को बोलेरो से कुचलकर हत्या के प्रयास का मामला, 36 घंटे बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हत्या के प्रयास व आपराधिक धमकी देने के मामले में दर्ज किया मुकदमा, देर रात्रि मुकदमा किया दर्ज, सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लालत-मानलत और फजीहत के बाद जागी पुलिस, आरोपी को बचाने का हर संभव किया प्रयास, पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए मुकदमा किया दर्ज।
......................
बिजली विभाग की लापरवाही से बदली कटरा में बिजली का पोल गिरा। बताया जाता है कि काफी समय से आसपास के लोगो ने विभाग में शिकायत कर रखी थी मगर जे ई महोदय बराबर आस्वासन पर आस्वासन दे रहे थे आज अचानक से पोल गिर गया है, लोग बाल, बाल, बच गए, वरना कोई बड़ी घटना हो सकती थी
.................. जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश।
................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 21.11.2026 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश — आज दिनांक 21.11.2026 को पवन कुमार गंगवार-जिलाधिकारी मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जिला जेल परिसर व अस्पताल आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु/बात प्रकाश में नही आयीं । इस दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें । ................. थाना जिगना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार; 05 अदद सफेद धातु का सिक्का, एक अदद पीली धातु की कील एवं ₹ 1410 नगद बरामद मीरजापुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.10.2026 को वादी राम शंकर उपाध्याय पुत्र स्व0 जटा शंकर उपाध्याय निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के गैर मौजूदगी में घर में घुसकर बक्शे व आलमारी में रखे आभूषण व नगद पैसा चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नगदी, आभूषण/बर्तन इत्यादि की बरामदगी की जा चुकी है, अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 21.11.2026 को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे कॉलोनी मनोरंजन गृह के पास से प्रकाश में आयें अभियुक्त मंटू खरवार उर्फ भंटू पुत्र स्व0शिवबचन खरवार ग्राम अकोड़ी गोला थाना अकोड़ी गोला जिला रोहतास, बिहार को अन्तर्गत धारा 305 (a),331(4),317(2),317(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 05 अदद सफेद धातु का सिक्का, एक अदद पीली धातु की कील व ₹ 1410/- नगद बरामद किया गया थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.,................. विशेष सचिव सिंचाई ने धान क्रय केंद्राें का किया निरीक्षण मंडल हेतु नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव सिंचाई चंद्र शेखर द्वारा जनपद भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।उन्होंने जंगीगंज के दो क्रय केंद्र,गोपीगंज मंडी के तीन क्रय और मीरजापुर के मंडी में स्थापित चार क्रय केंद्र,गैपुरा के दो क्रय केंद्र कुल 11 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया सभी जगह केंद्र खुले पाए गए और एफसीआई को छोड़कर सभी केंद्रों पर खरीद प्रारंभ हो गई है सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे केंद्र पर बोर कांटे डस्टर बैनर आदि उपलब्ध पाए गए किसानो को कोई असुबिधा न हो इसका ध्यान रखा जाए भुगतान समय से हो। शनिवार को पथरहिया स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर बैठक किया। आरएफसी आरबी प्रसाद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, एआर कोआपरेटिव अमित पांडेय, प्रबंधक एफसीआई, जिला प्रबंधक पीसीएफ रामजी कुशवाहा, यूपीएसएस वीरेंद्र सिंह, पीसीयू, मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता आदि के साथ मंडल की ख़रीद की समीक्षा की। ................. उत्तर प्रदेश- सपा में आज भाजपा नेता के शामिल हुए - उत्पल राय मऊ से , अनिल कसाना NCR, अवधेश चौहान सीतापुर ने सपा की सदस्यता ली, अखिलेश यादव का बयान - कमल मुरझा गया है , इसलिए नारा लगा रहें हैं, राधे राधे कमल खिला दे , हमारे यहाँ विदाई में राधे राधे कहते हैं , बीजेपी हटेगी, संकट मिटेगा - अखिलेश यादव EC को पत्र लिखेंगे, जिन अधिकारियों ने दस साल से भाजपाई के रूप में काम किया है , उसका पत्र हम EC को लिखेंगे - अखिलेश यादव PDA समाज के वोट के साथ खिलवाड़ हो रहा है - अखिलेश चुनाव आयोग BJP से मिला हुआ है -अखिलेश जनजीवन मिशन मामले पर बोले अखिलेश- पानी पाइन के इंतज़ाम की योजना को लूटा गया है , ये सरकार करप्शन में मास्टर है !! ................. थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.11.2026 को वादी सतीश सिंह पटेल पुत्र हीरालाल सिंह निवासी गोल्हनपुर पोस्ट लहौरा थाना चुनार मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध एपेक्स हॉस्पिटल चुनार से हीरो पैशन प्रो मोटर साइकिल वाहन संख्या UP63Z1131 चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-466/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 21.11.2026 को उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर साँईनाथ कॉलोनी के पास से अभियुक्त 1.बुद्धू विश्वकर्मा पुत्र स्व0जवाहिर विश्वकर्मा व 2.राम आशीष पुत्र शिव बहादुर निवासीगण ग्राम नुआंव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.