News Express

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में खराब प्रगति पर मण्डलायुक्त ने व्यक्त की नाराजगी-कहा मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक एवं जिलाधिकारी मासिक समीक्षा कर बढ़ाए प्रगति  -राजेश प्रकाश 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में खराब प्रगति पर मण्डलायुक्त ने व्यक्त की नाराजगी-कहा मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक एवं जिलाधिकारी मासिक समीक्षा कर बढ़ाए प्रगति  -राजेश प्रकाश 

उद्यमियों/व्यापारियों के हित/समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित बिन्दु ही उद्योग बंधु की बैंठकों में रखा जाए 


मण्डलायुक्त ने मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के दिए निर्देश 

मीरजापुर 20 नवम्बर 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों/व्यापारियों के हित एवं उनके समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित ही बिन्दु रखा जाए इससे सम्बन्धित यदि कोई समस्याएं हो तो उसे जनपदीय सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्य युवा स्वारोजगार में योजना प्राप्त आवेदन के सापेक्ष बैंकों द्वारा ऋण वितरण समय से न किए जाने से तीनों जनपदों की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों जनपदों के प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे स्वंय बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण करना सुनिश्चित कराएं ताकि छोटे-छोटे उद्यमी अपना उद्यम/व्यापार लगाकर व्यापार को आगे बढ़ा सके। उन्होंने इस सम्बंध में संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उनकी तरफ से सभी मुख्य विकास अधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया जाए कि बैंकर्स पर आधारित योजनओं की साप्ताहिक समीक्षा तथा जिलाधिकारी द्वारा मासिक समीक्षा करते हुए ऋण वितरण की प्रगति को बढ़ाएं। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर आधारित एकल मेज व्यवस्था की प्रगति, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना के प्रगति की समीक्षा के अलावा उद्यमियों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, हनुमान पड़रा औद्योगिक एरिया के सड़कों के चैड़ीकरण, वीएस रोड लोहरा नहर से वीयर निर्माण ईकाई सोनभद्र तक मार्ग के चैड़ीकरण, खाद्य प्रसंस्करण नीति द्वारा जारी मण्डी शुल्क में छूट तथा ब्याज माफी योजना-2026 राज्य कर विभाग पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त व्यापार कर विनोद कुमार खांगड़, समीर अहमद, ओम प्रकाश शुक्ला, उपायुक्त उद्योग मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के अलावा उद्यमियों में आशीष बुधिया, शैलेन्द्र अग्रहरि, मनोज खण्डेलवाल, दुर्गा शंकर चैधरी के तीनो जनपदों के उद्यमी उपस्थित रहें।

................ अपडेट सीएम योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा रद्द, श्री राम कथा में नहीं शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1 घंटे बाबा रामदेव के साथ श्री राम कथा में सीएम योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था, मां के निधन के बाद सीधे गोरखपुर से लखनऊ और फिर लखनऊ से अपनी मां के घर के अंतिम दर्शन के लिए रवाना होंगे सीएम योगी।

................ थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौज एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद 03 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.11.2026 को वादी शिवाकान्त तिवारी पुत्र स्व0शिवशंकर तिवारी निवासी बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एक राय होकर अपने हाथो में लाठी डंडा व कुल्हाडी तथा लोहे की राड(रम्मा) आदि लेकर प्रार्थी की गौशाला की जमीन को नाजायज तरीके से कब्जा करने व जान से मारने के उद्देश्य से, गाली गलौज व धमकी देने तथा वादी के भाई रमाकान्त तिवारी व श्रीकान्त तिवारी उर्फ बब्बू को मारपीट कर प्राण घातक चोट पहुंचाने तथा मण्डलीय चिकित्सालय से बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर में रेफर किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-350/2026 धारा-190,191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः20.11.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा 1.अनुप तिवारी पुत्र रामतवंकल तिवारी, 2.अनुज तिवारी पुत्र रामतंवकल तिवारी, 3-अभिषेक तिवारी पुत्र राजेश तिवारी समस्त निवासीगण बरौधा पण्डितान बस्ती थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को थाना परिसर से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................. नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिखा अग्रवाल का हुआ भव्य सम्मान मिर्जापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश द्वारा आज आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शिखा अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने शिखा अग्रवाल को सम्मानित करते हुए उनके नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि शिखा अग्रवाल के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनयन से समाज की महिलाओं में भी उत्साह बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिखा अग्रवाल संगठन और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करेंगी। सम्मान समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शिखा अग्रवाल को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी, समाज के सम्मानित सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ................... विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, ईवीएम-वीवीपैट से मतदाताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, मिर्जापुर की देखरेख में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को जनपद के सभी चार तहसील मुख्यालयों—सदर, लालगंज, मड़िहान एवं चुनार तथा कलेक्ट्रेट परिसर मिर्जापुर, कुल पांच स्थानों पर निर्वाचन विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्थान पर दो-दो ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट लगाकर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन तथा मतदान की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षित और जागरूक किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आचार संहिता लागू होने तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थानों पर संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना है। ................. खादी महोत्सव-2026 के दूसरे दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़, ऊनी वस्त्रों की जमकर हुई बिक्री मीरजापुर, । उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मिर्जापुर द्वारा बी.एल.जे. ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं खादी महोत्सव-2026 के दूसरे दिन भी खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर विशेष रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। महोत्सव में प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज लोकगीत गायक कमलेश पाल एवं उनकी टीम द्वारा शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध लोकगायिका सोफिया बेगम ने अपनी मनमोहक कजरी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। खादी वस्त्रों, ऊनी परिधानों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को विपणन का अवसर उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उत्पादों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.