????????☕सुप्रभात☕????????
????????????????????????????????????
????????आज का सुविचार????????
हर कठिनाई में एक अवसर छिपा होता है, उसे पहचानो।
????????????????????????????????????
????????दिनेश चन्द्र स•अ•????????
[16/11, 5:27 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, महानिबंधक की ओर से अधिसूचना जारी
इंद्रकांत, रंजीत, रजनीश और अजय को निबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है
उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल आदि बने उप निबंधक
विधि संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वीकृत 326 पदों के सृजन के क्रम में इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसके तहत अनुभाग अधिकारी से लेकर निबंधक तक के विभिन्न पदों पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। अधिसूचना के अनुसार निबंधक के पद पर इंद्रकांत शुक्ल, रंजीत कुमार, रजनीश कुमार सिंह व अजय कुमार द्विवेदी को पदोन्नति दी गई है।इसी क्रम में संयुक्त निबंधक के पद पर शबीना फारूक, सर्वेश कुमार सिंह, कंचन दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अबरारुल हक, अजीत कुमार श्रीवास्तव व पंकज मिश्रा को पदोन्नति मिली है। वहीं, उप निबंधक के पद पर उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी सहित पवन कुमार शुक्ला, संजय तिवारी, विवेकानंद सिंह, सुरेश कुमार प्रसाद, संजीव कुमार यादव, मीतू वर्मा, सुजीत चंद्रा, राजेश प्रसाद, रमेश चंद्र यादव, ओमेंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार मौर्य, हरिनंदन कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, गोपाल सिंह, सतीश चंद्रा, रामभवन, दिनेश कुमार को पदोन्नति प्रदान की गई है।सहायक निबंधक के पद पर आदित्य कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, अमित यादव, रजनीश कुमार, आशीष वर्मा, हरेंद्र कुमार, मनोरमा सिंह, राकेश यादव, कुमार अंबिका, अजय कुमार सिंह, उमर हमीद, रवींद्र कुमार मौर्य, ओम हर्ष यादव, अनवारुल हसन, मोहम्मद फैसल, निर्मल कुमार गुप्ता, संजय कुमार यादव, वंदना मनीष, नीरज, विशाल कुमार गुप्ता, विनय सिंह, अरविंद गौतम, अभिषेक जायसवाल, नीरज कुमार, मोहम्मद आदिल हमीद, सुमित पखेल, देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, शशांक एवं विजेंद्र सिंह को पदोन्नति मिली है।इसी प्रकार अनुभाग अधिकारी के पद पर रमेंद्र कुमार सुमन, आस्था कदम, स्वाती सिंह, विश्व मोहन चंद्रा, अवनीश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप, धर्मेंद्र कुमार, दीप्ति वर्मा, धनंजय सिंह, सिद्धार्थ, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, मुकेश कुमार, आशीष, अंशुमाली, अमित, अर्पण, सिद्धार्थ, ज्योति वर्मा, शंकर लाल, अनिल कुमार, अजय कुमार, सौरभ जयंत, धर्मेंद्र, धरमपाल सिंह, राजुल कुमार गौतम, नितीश चंद्रा, पंकज गहलोत, हंसराज सिंह, वीरेंद्र मोहन, नरेश कुमार एवं अब्दुल कुद्दूस को पदोन्नति प्रदान की गई है।
[16/11, 5:27 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
इविवि : ऑनलाइन दर्ज होंगे आंतरिक परीक्षा के अंक
बदली आंतरिक परीक्षा की व्यवस्था, अंक चढ़ाने में नहीं होगी देरी
शिक्षकों को परीक्षा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे परीक्षा के अंक
अनिकेत यादव प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब आंतरिक परीक्षा (सतत आंतरिक मूल्यांकन) के अंक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने आंतरिक परीक्षा के मूल्यांकन और अंक जमा करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत शिक्षकों को अब विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा के अंक हार्ड कॉपी में परीक्षा विभाग को नहीं देने होंगे, बल्कि विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। नई व्यवस्था इसी शैक्षिक सत्र से लागू की गई है।विश्वविद्यालय में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इससे पहले आंतरिक परीक्षा के अंकों को दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। अभी तक शिक्षक आंतरिक परीक्षा का मूल्यांकन करने के बाद विद्यार्थियों के अंक हार्ड कॉपी में तैयार कर परीक्षा विभाग को सौंपते थे। इसके बाद परीक्षा विभाग के कर्मचारी इन अंकों को रिकॉर्ड में दर्ज करते थे। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता था। कई बार विद्यार्थियों के अंक छूट जाते थे या गलत दर्ज हो जाते थे। कुछ मामलों में परीक्षा देने के बावजूद विद्यार्थियों को अनुपस्थित भी दर्ज कर दिया जाता था। वहीं, इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का आधार भी तय किया गया है। इनके कुल अंकों में 70 प्रतिशत हिस्सा लिखित परीक्षा का और 30 प्रतिशत हिस्सा आंतरिक परीक्षा का होगा। यानी विद्यार्थियों का परिणाम केवल सेमेस्टर परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर नहीं बनेगा, बल्कि कक्षा में होने वाली आंतरिक परीक्षा के प्रदर्शन को भी महत्व दिया जाएगा।परीक्षा नियंत्रक प्रो. विष्णु पी. श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था में इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है। अब शिक्षक अपने विभाग से ही परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन कर विद्यार्थियों के अंक दर्ज कर सकेंगे। इससे अंकों को परीक्षा विभाग तक पहुंचाने और फिर उन्हें रिकॉर्ड में चढ़ाने की लंबी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। साथ ही अंक दर्ज होने में देरी की समस्या भी कम होगी।
[16/11, 5:27 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान की आहट
तमिलनाडु के तटीय जिलों व पुडुचेरी में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई
चेन्नई, एजेंसी। दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी रविवार को दी।विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों, पुडुचेरी, कराइकल में बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभाग ने बताया, यह रविवार सुबह 5:30 बजे एक स्थान पर केंद्रित था। अब इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ और ताकतवर होने की आशंका है। इसके 16 नवंबर को दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य, उससे लगे पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। वहीं, चक्रवाती तूफान से 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
[16/11, 5:27 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
नियमावली के विपरीत तकनीकी मूल्यांकन परीक्षा करवाने पर अभियंताओं की आपत्ति
उत्पादन निगम ने 27 नवंबर को तकनीकी मूल्यांकन परीक्षा करवाने के दिए आदेश
हिन्दुस्तान, लखनऊ,नियमावली के विपरीत तकनीकी मूल्यांकन परीक्षा करवाने पर पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। संगठन की आपात बैठक रविवार को हुई, जिसमें उत्पादन निगम प्रशासन द्वारा सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं के तकनीकी मूल्यांकन परीक्षा करवाने के आदेश पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।
परीक्षा के उद्देश्य और नियमावली पर सवाल
पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि 27 को परीक्षा के आदेश जारी कर दिए गए हैं लेकिन अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि परीक्षा का उद्देश्य क्या है। न ही यह ही बताया गया है कि किस नियमावली के तहत ये परीक्षाएं हो रही हैं। अभियंता समय-समय पर अन्य परीक्षाओं में शामिल होते रहे हैं और वह किसी न किसी नियमावली के अधीन करवाई जाती हैं। बिना परीक्षा की जरूरत, औचित्य और नियमावली के इतनी जल्दी परीक्षा की तारीख तय करने से अभियंताओं के बीच असमंजस और असंतोष है। अगर प्रशासन को किसी प्रकार के तकनीकी मूल्यांकन की आवश्यकता महसूस होती है तो पहले उसकी स्पष्ट नियमावली, उद्देश्य एवं औचित्य सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
आदेश वापस लेने और पारदर्शी व्यवस्था की मांग
बैठक में उत्पादन निगम प्रशासन 27 नवंबर को परीक्षा कराने के जारी आदेश सहित इस पूरे निर्णय को तत्काल वापस ले और अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था अपनाने की मांग की गई है। आपात बैठक में उपाध्यक्ष एसपीएम प्रभाकर, महेंद्र सिंह, संगठन सचिव हरिश्चंद्र वर्मा, बिंद्रा प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा और अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्रः सीएम योगी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए।मुख्यमंत्री ने बताया कि इन टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। योग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई के साथ युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।मुख्यमंत्री ने युवाओं को टैबलेट का महत्व समझाते हुए कहा कि यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि उनका भविष्य सुरक्षित करने की कुंजी है। इसका इस्तेमाल ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़कर देश-दुनिया की जानकारी हासिल करें और अपने कौशल को विकसित करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की जरूरत और मांग के अनुरूप अपनी नीति में बदलाव करते हुए स्मार्टफोन के स्थान पर टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
टैबलेट में युवा साथी ऐप, सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी
सीएम योगी ने बताया कि टैबलेट में युवा साथी ऐप के माध्यम से युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम इंटर्नशिप, सीएम इंटर्नशिप, सीएम युवा और पीएम मुद्रा योजना जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक निशुल्क पाठ्यक्रम भी दिए गए हैं। युवा अपनी रुचि के अनुसार योग, गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप टेक और अन्य विषयों का अध्ययन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के स्नातक तैयार कर रहा है। इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। टाटा, सैमसंग, हिंदुजा और एचसीएल जैसी वैश्विक कंपनियां प्रदेश के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने में सहयोग कर रही हैं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
तीन भर्ती परीक्षाओं की मास्टर उत्तरकुंजी जारी
लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की मास्टर उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से रविवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) तथा फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मास्टर सेट की संशोधित उत्तरकुंजी जारी की गई है। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
प्रदेश में डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका से शिक्षकों को मिलेगा तकनीकी
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समग्र शिक्षा की ओर से ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के लिए ‘उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका’ तैयार की गई है। जिसके माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों का उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने, विद्यार्थियों के अधिगम अंतराल पहचानने और जरूरत के अनुसार शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।मार्गदर्शिका के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और डिजिटल पुस्तकालय के उपकरणों की पहचान, संचालन, शैक्षिक सामग्री तक पहुंच और कक्षा शिक्षण में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। मार्गदर्शिका में प्रशिक्षण के उद्देश्यों, सत्रों के क्रम और डिजिटल संसाधनों के व्यावहारिक उपयोग को विस्तार से शामिल किया गया है।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
हाईकोर्ट : 10 साल से अधिक सेवा करने वाले एलआईसी कर्मियों को राहत, छह हफ्ते में नियमितीकरण का आदेश
अमर उजाला नेटवर्क,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में वर्षों से अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को राहत दी है। कोर्ट ने संबंधित कर्मचारियों की निरंतर सेवा की निर्धारित शर्तों का सत्यापन कर छह हफ्ते के भीतर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अस्थायी नियुक्ति के आधार पर नियमितीकरण का स्वतः अधिकार नहीं मिलता, लेकिन लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता भी पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता।यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने अलीगढ़ के दिलीप कुमार और 15 अन्य सहित विभिन्न जिलों से संबंधित पांच याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि नियमितीकरण से पहले कर्मचारियों की निरंतर सेवा से जुड़ी निर्धारित शर्तों का सत्यापन जरूरी है।याचियों की ओर से दलील दी गई कि वे एलआईसी में अस्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए थे और 10 वर्ष से अधिक समय से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद निगम ने 19 फरवरी 2026 को उनके नियमितीकरण की मांग खारिज कर दी थी। कर्मचारियों ने एलआईसी स्टाफ नियमावली 1960 के नियम 8 (2) को चुनौती देते हुए कहा कि इस प्रावधान के आधार पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमितीकरण से वंचित नहीं किया जा सकता।कर्मचारियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के उमादेवी, जग्गो, धर्म सिंह और सुखेंदु भट्टाचार्य मामलों में दिए गए फैसलों का हवाला दिया गया। दलील दी गई कि 10 वर्ष से अधिक समय तक लगातार सेवा देने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार किया जाना चाहिए।वहीं, एलआईसी की ओर से नियमितीकरण का विरोध करते हुए कहा गया कि कर्मचारियों की नियुक्ति स्वीकृत स्थायी पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया के तहत नहीं हुई थी। निगम ने सुप्रीम कोर्ट के रणबीर सिंह मामले में दिए गए फैसले का भी हवाला दिया।दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि नियम 8 (2) अस्थायी नियुक्ति के आधार परहालांकि, कोर्ट ने नियम 8 (2) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग खारिज कर दी। इस तरह कर्मचारियों की याचिकाएं आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कोर्ट ने निर्धारित सेवा शर्तों के सत्यापन के बाद छह हफ्ते में नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। स्वतः नियमितीकरण का अधिकार नहीं देता, लेकिन यह नियमितीकरण पर पूर्ण प्रतिबंध भी नहीं लगाता। निर्धारित शर्तों के तहत लगातार सेवा देने वाले कर्मचारी नियमितीकरण का दावा कर सकते हैं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
यूपी में तेज पछुआ हवाएं गिराएंगी पारा, तीन दिन में बढ़ सकती है सर्दी, कोहरे
लखनऊ, मुख्य संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बौछार पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात तक इस कमजोर विक्षोभ का प्रभाव लगभग खत्म हो जाएगा। इसके बाद तेज पछुआ पारा गिराएगी। ऐसे में कुछ स्थानों पर हल्का तो कहीं कहीं पर घना कोहरा भी सुबह और शाम हो सकता है। अगले तीन दिनों में कुछ स्थानों पर सर्दी बढ़ने की भी आशंका है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर में बूंदाबांदी या मामूली बौछार दर्ज की गई है। इस वजह से हवा में नमी बढ़ी ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हुई छिटपुट वर्षा के उपरान्त उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने का पूर्वानुमान है।
तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ तापमान
अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की प्रभावी गिरावट हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी। साथ ही कोहरे में भी तत्कालिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। रविवार को लखनऊ में दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 18.4 दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। शेष जिलों में पछुआ के प्रभाव से तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
बुलंदशहर में तड़के हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, ठिठुरन बढ़ी
बुलंदशहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तड़के हुई बारिश और सुबह से आसमान में छाए बादलों के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई। तापमान में आई गिरावट के कारण जिले में ठिठुरन बढ़ गई, जिससे लोगों को अब सर्दी का अहसास हुआ। मौसम के बदले मिजाज के बीच लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों, स्वेटर और जैकेट में नजर आए। दिन बढ़ने के साथ ही धूप-छांव का मौसम बना रहा। सर्द हवाओं के चलते मौसम में सिहरन बनी रही। रविवार तड़के हुई बूंदाबांदी और बारिश के बादसुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। सूर्यदेव की लुकाछिपी और सर्द हवाओं के चलने से सुबह के समय मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारे में आई इस गिरावट से दिन के समय भी हल्की ठंडक महसूस की गई।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
शिक्षक की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर छह लाख लूटने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ:इंदिरानगर डी-ब्लाक में सात नंवबर को बदमाशों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षक निरंजन सिंह की आंखों में मिर्च झोंककर छह लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। गाजीपुर पुलिस ने इस मामले में रविवार को अभय प्रताप सिंह, निवासी माल आजादनगर रामनगर, अनुभव तिवारी निवासी माल को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से 2.48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, पीड़ित शिक्षक मूल रूप से प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा इलाके के फतेह शाहपुर गांव के रहने वाले हैं।वह बाराबंकी स्थित एक विद्यालय में शिक्षक हैं। नौकरी के कारण परिवार के साथ डी-ब्लाक में रहते हैं। छह नवंबर को वह कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने गए थे। सात नवंबर को तड़के करीब चार बजे अपने दोस्त की कार से पार्टी करके कुछ साथियों के साथ लौटे। दोस्तों ने उन्हें पॉलीटेक्निक चौराहे पर उतारा था। यहां से वह घर जा रहे थे। हाथ में रुपयों से भरा बैग भी था। कलेवा चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और घेराबंदी कर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। निरंजन की आंखों में जलन होने लगी। बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनका रुपयों से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। हालत सामान्य होने पर निरंजन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचनादी। इसके बाद गाजीपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। निरंजन ने बताया कि उनके बैग में छह लाख रुपये और मोबाइल फोन था। गाजीपुर थाने में डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। खुलासे के लिए सर्विलांस, क्राइम टीम समेत छह टीमों को लगाया गया। पुलिस ने सीसी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.48 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
नर्सिंग कोर्स चलाने वाले कई कॉलेज मानक पर खरे नहीं
लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य में बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स चलाने वाले कई नर्सिंग कॉलेज मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी (यूपीएसएमएफ) ने निरीक्षण की रिपोर्ट महानिदेशालय की तरफ से 10 नवंबर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपी गई है। इसमें प्रदेश के 64 जिलों के नर्सिंग कॉलेजों का औचक निरीक्षण कर मानकों की जांच और भौतिक सत्यापन कराया गया।30 अक्तूबर को एक साथ 308 कॉलेजों का निरीक्षण हुआ था। स्वास्थ्य महानिदेशालय से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक एटा के ममता कॉलेज में स्किल लैब, अकैडमिक ब्लॉक की फायर एनओसी और सीएमओ रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।हाथरस के आरबी गौतम नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में स्किल लैब मानकों के मुताबिक नहीं थी। वहीं, कानपुर नगर के दयानंद दीनानाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में स्किल लैब और अस्पताल की फायर एनओसी नहीं मिली। इन तीनों संस्थानों को गंभीर कमियों की श्रेणी यानी लिस्ट-सी में रखा गया है। इसके अलावा 10 संस्थानों में सीएमओ रजिस्ट्रेशन, फायर एनओसी या अस्पताल संचालन से जुड़ी कमियां सामने आईं। इनमें लखनऊ, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ और सहारनपुर के संस्थान शामिल हैं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
डॉक्टरों के प्रमोशन मसले पर आंदोलन की तैयारी में पीएमएस संघ
लखनऊ, विशेष संवाददाता। सरकारी डॉक्टरों के प्रमोशन और सुनिश्चित करियर प्रोन्नत वेतनमान (एसीपी) का लाभ न मिल पाने के खिलाफ यूपी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) आंदोलन की तैयारी में है। संगठन का कहना है कि दो साल पहले सेवा नियमावली में सुधार भी नहीं किया गया है, जबकि इस मसले पर आश्वासन दिया गया था। संघ पदाधिकारियों ने बैठक के बाद इन मसलों पर शासन से अंतिम तौर पर बातचीत करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद आंदोलन का फैसला होगा। तय योजना के मुताबिक इसे लेकर 18 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव के साथ संघ की बैठक होनी है।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
ईओ के पदोन्नति का रास्ता साफ, ज्येष्ठता सूची जारी
लखनऊ, विशेष संवाददाता निकायों में कार्यरत अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने 261 ईओ की ज्येष्ठता सूची जारी कर दी है। इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। निकायों में कार्यरत ईओ का वेतनमान ग्रेड पे 4200 रुपये कर दिया गया है। स्थानीय निकाय निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अनंतिम ज्येष्ठता सूची पर लिखित रूप से 15 दिनों के अंदर आपत्तियां दी जा सकती हैं। आपत्तियों के साथ जरूरी साक्ष्य लगाने होंगे, जिससे इसकी पुष्टि की जा सके। नगर पंचायतों में कार्यरत इन अधिशासी अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नगर पालिका परिषदों में तैनाती दी जाएगी।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
पेंशनरों ने वेलिडेशन एक्ट समाप्त करने की उठाई मांग
प्रयागराज:उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक रविवार को जजेज कॉलोनी में अध्यक्ष आरके जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग में एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का पुनरीक्षण करने और वेलिडेशन एक्ट समाप्त करने की मांग उठाई। जिला मंत्री डॉ. वीके मिश्र ने कहा कि एक्ट से पुराने पेंशनरों को वेतन आयोग के लाभ से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने की मांग भी की गई।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
एरियर भुगतान के लिए अनुदेशकों ने किया अनशन
प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक ने एरियर भुगतान की मांग को लेकर रविवार को बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर क्रमिक अनशन किया। अनुदेशक संघ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार फरवरी 2026 को अनुदेशक को बकाया एरियर सहित 17 हजार रुपये मानदेय देने का आदेश दिया था। सरकार ने मानदेय तो बढ़ा दिया लेकिन एरियर नहीं दे रही। प्रदर्शन करने वालों में कंचन सिंह, कुसुम लता भास्कर, पूनम देवी, अर्चना सिंह, भावना खरे, शिल्पी गुप्ता, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहीं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
परीक्षा केंद्र निर्धारण में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इलाहाबाद पश्चिम के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने को कहा है। भाजपा यमुनापार के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने पूर्व मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में व्यापक पैमाने पर धन उगाही हुई है। आरोप है कि अच्छी छवि वाले विद्यालयों को केंद्र न बनाकर ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया जा रहा है जहां न तो कक्षाएं चलती है और न ही शिक्षक हैं। सुदूर क्षेत्रों में एवं संसाधनविहीन विद्यालयों को इसलिए केंद्र बनाया गया है ताकि इंटरनेट व सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर और सीसीटीवी बंद करके नकल करवाई जा सके।चूंकि सोमवार को ही परीक्षा केंद्र की सूची जारी होनी है इसलिए अविलंब हस्तक्षेप अपेक्षित है। डीआईओएस संतोष कुमार राय का कहना है कि केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार ही सेंटर बनाए गए हैं।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज:अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर को होने जा रही लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गए। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 2:30 से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। आगरा में 14692, मेरठ, गोरखपुर 11357, लखनऊ 14582, प्रयागराज 27138 एवं वाराणसी में 31467 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
बदलाव: फोन नंबर बदलने पर 12 घंटे तक रुकेगा ऑनलाइन भुगतान
नई दिल्ली, एजेंसी। डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए आरबीआई ने नियमों को और सख्त कर दिया है। इसके तहत अब यदि किसी भुगतान ऐप या डिजिटल वॉलेट से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसके बाद ऑनलाइन लेनदेन शुरू होने से पहले कम से कम 12 घंटे की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि लागू होगी।आरबीआई ने इस संबंध में हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो सभी गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों (पीएसओ) पर लागू होंगे। बड़े पीएसओ में एनपीसीआई, भारत बिलपे, कार्ड भुगतान नेटवर्क, गैर-बैंक एटीएम नेटवर्क, व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर और भुगतान एग्रीगेटर शामिल हैं।केंद्रीय बैंक के अनुसार, अक्सर साइबर अपराधी फर्जी दस्तावेजों या तकनीकी सेंधमारी के जरिए पीड़ित का मोबाइल नंबर और ईमेल बदल देते हैं। इससे वे ओटीपी हासिल करने में समक्ष हो जाते हैं, जबकि असली ग्राहक को भनक तक नहीं लगती। नए नियमों के बाद, जैसे ही मोबाइल नंबर या ईमेल बदला जाएगा।
एसएमएस में पूरी जानकारी नहीं दिखेगी
इसके अलावा, लेनदेन के बाद आने वाले एसएमएस और ईमेल अलर्ट को भी सुरक्षित बनाया गया है। अब अलर्ट संदेशों में ग्राहक के बैंक खाते या कार्ड के पूरे नंबर छिपे रहेंगे, ताकि कोई और उसे पढ़कर दुरुपयोग न कर सके। साथ ही, अलर्ट संदेश में भुगतान पाने वाले व्यापारी या व्यक्ति का स्पष्ट नाम लिखना अनिवार्य होगा, जिससे ग्राहक तुरंत समझ सके कि पैसा किसके पास गया है।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
जनगणना ड्यूटी से ‘निपुण’ पर संकट
लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखने के लिए होने वाला निपुण आकलन शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी के चलते मुश्किल में पड़ सकता है। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के काम में लगी है। शासन ने 21 से 30 दिसंबर तक निपुण आकलन के पहले चरण को पूरा कराने की समय सीमा तय कर दी है। डायट प्रचार्य को स्कूलों का रोस्टर बनाकर सूची राज्य परियोजना कार्यालय को भेजनी थी। शिक्षकों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए शासन से पहले चरण के निपुण आकलन की तारीख आगे बढ़ाने की मांग उठाई है।
[16/11, 5:28 am] ????????. ???????????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????:
????????????????????????????????
एलयू में आज से होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय मे
......................... Breking news एक ही रात में दो घरों में चोरी ढाई लाख नगदी समेत पांच लाख रूपये की हुई चोरी पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में रविवार की रात दो घरों से चोरों ने ढाई लाख रूपये नगदी व ढाई लाख रूपये का गहना कपड़ा चोरी कर ले गए । सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.