थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः10.10.2026 को वादी चंदन तिवारी पुत्र प्रेमनाथ तिवारी निवासी ग्राम बहुआर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के घर का ताला तोड़कर नकदी एवं सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरादमगी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 15.11.2026 को उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी डबक मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर हमीदपुर चैनपुरवा बार्डर दुर्गाजी मंदिर के सामने नहर पुलिया के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त किशन यादव पुत्र चुन्नू यादव उर्फ चुन्नी लाल यादव निवासी ग्राम गौरही थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार करते हुए नकदी को आपस में बराबर बराबर बांटने की बात बतायी गयी । अभियुक्त के पास उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 650/- नकद बरामद हुआ । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.................. [8:45 pm, 15/11/2026] H Papa Ji: थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार [8:48 pm, 15/11/2026] H Papa Ji: पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार डामड गंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः13.11.2026 को वादी बुद्धि राम पुत्र स्व वैसाखू निवासी ग्राम वामी नौडहिवा थाना लालगंज मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के भाई संजय को लकड़ी की पटिया से सिर पर प्रहार कर बेहोस कर देने तथा बीएचयू में इलाज प्रचलित होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-406/2026 धारा 110 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । गंभीर रूप से घायल संजय उपरोक्त की बीएचयू में मृत्यु हो गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 15.11.2026 को उप निरीक्षक गुरूप्रसाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त रोहित पुत्र शिवशंकर निवासी लहंगपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 12.11.2026 को दिन में फतहवा गांव में उसका, दो अन्य व्यक्तियों से विवाद हो गया था इस दौरान दूर के रिस्तेदार संजय(मृतक) मौके पर मौजूद थे जिनके द्वारा मुझे डांटा गया । जिससे क्षुब्ध होकर मैने उक्त घटना को कारित किया था ।
................. आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में धूमधाम से मना 75वां स्थापना दिवस, राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने ‘आकाशदीप’ स्मारिका का किया विमोचन अदलहाट, मिर्जापुर। आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के प्रांगण में रविवार, 15 नवंबर 2026 को विद्यालय का 75वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल एवं हाजीपुर के लाल माननीय लक्ष्मण आचार्य रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तथा अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने की। समारोह में पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल का विद्यालय परिवार एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान, अकीलुद्दीन एवं मोती सिंह ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। विद्यालय के सफलतापूर्वक 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने विद्यालय की स्मारिका ‘आकाशदीप’ का विमोचन किया तथा विद्यालय परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यालय की 75 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य शशि शेखर, इं. आरबी सिंह प्रबंधक राजदीप महाविद्यालय कैलहट, शैलेंद्र सिंह प्रबंधक सरदार पटेल इंटर कॉलेज, रमाकांत सिंह, रणजीत सिंह, मुकुट लाल श्रीवास्तव, बजरंगी कुशवाहा, अंकित पटेल, हरिचरण सिंह, जगदीश सिंह, अरविंद पटेल, हरिशंकर सिंह, खेल अध्यापक प्रवीण सिंह, बुद्धू, अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रजापति, रामासरे सिंह, अंबिका यादव एवं कन्हैया लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के 75वें स्थापना दिवस का यह समारोह क्षेत्र में शिक्षा के प्रति समर्पण, गौरवशाली परंपरा और उपलब्धियों का यादगार अवसर बना।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.