News Express

कछवा में हौसला बुलंद चोरों ने काटा 13 पोल का बिजली तार, क्षेत्र में दहशत, पुलिस के लिए बनी चुनौती

कछवा में हौसला बुलंद चोरों ने काटा 13 पोल का बिजली तार, क्षेत्र में दहशत, पुलिस के लिए बनी चुनौती

कछवा मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने बिजली विभाग के लगभग 13 पोल का तार काटकर उठा ले गए। घटना के बाद से क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। मालूम हो कि कछवा के बरैनी दाह संस्कार घाट तक बिजली के पोल लगे हुए थे, जिसका बीती रात लगभग 9 पोल का तार चोरों ने काटकर रफूचक्कर हो गए। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से अंधेरे का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसी रात वैस के पूरा स्थित एक खेत में लगभग तीन पोल का तार भी काट लिया गया। इसके अलावा एक अन्य जगह से भी तार काटे जाने की सूचना है। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 13 पोल का तार चोरी हो गया है।
बताया जा रहा है कि ऐसी घटना लगभग एक वर्ष पहले भी हुई थी। तब भी चोरों ने इसी तरह रात के अंधेरे में बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए थे। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ भय भी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में अंधेरा हो जाने से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। घटना की जानकारी होते ही जेई हंसराज पटेल ने कछवा थाने में अज्ञात लोगों के नाम से तहरीर दिया। तहरीर पाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
वहीं थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कटे हुए तारों को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

.................. कछवां पहुंचे गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत; गौशाला की दुर्दशा देख जताई कड़ी नाराजगी, ईओ को लगाई फटकार कछवां (मीरजापुर)। आदर्श नगर पंचायत कछवां में रविवार को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय के आगमन पर नगर में उत्साह का माहौल रहा। उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं, बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने जहां लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली, वहीं सिंचाई विभाग के पास स्थित नगर पंचायत की गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गायों की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। जमुआ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रमाकांत उपाध्याय के कछवां आगमन पर जमुआ में पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अजय सेठ, मधुसूदन शर्मा, मिथिलेश चौबे, अभिषेक गुप्ता, मदनलाल विश्वकर्मा, लड्डू जायसवाल, जय प्रकाश, प्रमोद मिश्रा, सूरज उपाध्याय, आशीष मिश्रा, अजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, पवन मोदनवाल एवं सुधीर कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छायाचित्र, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट करने के साथ माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रास्ते में जमुआ मंदिर के पास रजत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। चक चढ़िया में श्रीरामचरितमानस पाठ में हुए शामिल कई स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन के बाद रमाकांत उपाध्याय सीए मनोज पाण्डेय एवं विवेक पाण्डेय के चक चढ़िया स्थित आवास पर पहुंचे। वहां आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ में सम्मिलित होकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और उपस्थित लोगों से मुलाकात की। जमुआ चौराहे पर चेयरमैन एवं ईओ ने किया स्वागत कछवां नगर में प्रवेश करने पर जमुआ चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रताप सरोज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय सदस्य राधेश्याम उमर, प्रदीप सिंह, शंकरलाल उमर, उमेश केशरी, अनंत लाल सेठ, शिवकांत गुप्ता, कन्हैया केशरी, अंजनी मोदनवाल, लक्ष्मी सेठ, अर्चना उमर, संतोष उमर, गोपाल मोदनवाल, संतोष केशरी, चंदन उमर, दीपक भुजा, मनोहर उमर, भूपेंद्र सिंह एवं संजय उमर सहित अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। नगर के लोगों में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूर्व सभासद एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया नगर भ्रमण के दौरान रमाकांत उपाध्याय कछवां डीह स्थित पूर्व सभासद संतोष कुमार सिंह के आवास पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के आवास पे उनके बड़े भाई दिवंगत पूर्व प्रोफेसर मार्कण्डेय सिंह जी के चित्र पे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौशाला की बदहाली देख भड़के गौ सेवा आयोग के सदस्य, अधिशासी अधिकारी को लगाई फटकार कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव आदर्श नगर पंचायत कछवां के सिंचाई विभाग के पास स्थित गौशाला का निरीक्षण रहा। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौशाला पहुंचकर वहां गायों के रहन-सहन, साफ-सफाई, चारा-पानी, पशुओं के स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की अव्यवस्थाओं और गायों की दयनीय स्थिति को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और गौशालाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था, सुंदरीकरण और पशुओं के समुचित रहन-सहन के लिए पर्याप्त सहयोग दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कछवां की गौशाला की जमीनी हकीकत देखकर उन्हें काफी दुख और निराशा हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका असर गौशालाओं में दिखाई देना चाहिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी संवेदनशीलता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गौशाला की व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल गौशाला में साफ-सफाई, पर्याप्त हरे एवं सूखे चारे, स्वच्छ पेयजल, पशु चिकित्सा सुविधा, बीमार एवं कमजोर पशुओं की देखभाल तथा शेड की मरम्मत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गौशाला में रहने वाले प्रत्येक पशु की देखभाल सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हनुमान मंदिर के पास जिला मंत्री लक्ष्मी सेठ ने किया सम्मानित नगर भ्रमण के दौरान भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मी सेठ ने हनुमान मंदिर के पास अर्चना उमर एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रमाकांत उपाध्याय का विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण किया गया। नगर के अन्य स्थानों पर भी व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय के आवास पर किया जलपान नगर भ्रमण एवं गौशाला निरीक्षण के उपरांत रमाकांत उपाध्याय पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जलपान ग्रहण किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के साथ नगर की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। गौशाला निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर कराने और गौ माता के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। रमाकांत उपाध्याय के इस दौरे में जहां नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण स्वागत देखने को मिला, वहीं गौशाला की बदहाल स्थिति पर उनके सख्त रुख ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण सवाल भी खड़ा किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि गौ माता की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

................ [5:17 pm, 15/11/2026] H Papa Ji: एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में 22 रनों से हराया। श्रृंखला 3 - 1 के अंतर से जीत लिया। [5:39 pm, 15/11/2026] H Papa Ji: श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ छठ पूजा में की भागीदारी डामड गंज बाजार स्थित से वटी नदी के घाट पर आस्था के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने छठ पूजा में भागीदारी की प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता ने छठ पूजा के महत्व को ध्यान में रखते हुए घाट और रास्तों की पूरी सफाई करवाई तथा महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्नान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई घाट पर प्रकाश की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रही रास्ता साफ और सुविधाओं से उपलब्ध रहा श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ पूजन अर्चन किया सेवटी नदी के घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही स्थानीय प्रशासन इस अवसर पर मुस्तैद रहा

.............. थाना लालगंज पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः13.11.2026 को वादी बुद्धि राम पुत्र स्व वैसाखू निवासी ग्राम वामी नौडहिवा थाना लालगंज मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के भाई संजय को लकड़ी की पटिया से सिर पर प्रहार कर बेहोस कर देने तथा बीएचयू में इलाज प्रचलित होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-406/2026 धारा 110 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । गंभीर रूप से घायल संजय उपरोक्त की बीएचयू में मृत्यु हो गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 15.11.2026 को उप निरीक्षक गुरूप्रसाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त रोहित पुत्र शिवशंकर निवासी लहंगपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 12.11.2026 को दिन में फतहवा गांव में उसका, दो अन्य व्यक्तियों से विवाद हो गया था इस दौरान दूर के रिस्तेदार संजय(मृतक) मौके पर मौजूद थे जिनके द्वारा मुझे डांटा गया । जिससे क्षुब्ध होकर मैने उक्त घटना को कारित किया था ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.