क्ष्मी सेठ को भाजपा महिला मोर्चा में जिला मंत्री की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
कछवां (मीरजापुर)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति में लक्ष्मी सेठ को जिला मंत्री, मीरजापुर के पद पर मनोनीत किए जाने से कछवां क्षेत्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लक्ष्मी सेठ इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा कछवां मंडल में मंडल मंत्री के पद पर रहकर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मी सेठ उच्च शिक्षित हैं और उन्होंने दो विषयों में एमएससी (डबल एमएससी) की उपाधि प्राप्त की है।
पार्टी की ओर से जारी जिला कार्यसमिति की सूची में उनके नाम की घोषणा के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उनके मनोनयन पर लक्ष्मी सेठ ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जान्हवी कसेरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी सेठ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की आभारी हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगी। संगठन को मजबूत बनाने तथा महिला मोर्चा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करूंगी।"
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
लक्ष्मी सेठ के जिला मंत्री मनोनीत होने पर कछवां क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से महिला मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी।
...................... किराये पर लगाई गई कार को हड़पने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार मौर्य ने अपनी कार को धोखाधड़ी से हड़पने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, जिसका नंबर UP63 BE 6300 है, वर्ष 2025 मॉडल की है। आरोप है कि 30 सितंबर 2026 को मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज के पास दो लोगों ने वाहन को किराये पर लगाने की बात कहकर उनसे संपर्क किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वैभव सिंह उर्फ वैभव और श्रीधर नामक व्यक्तियों ने वाहन को किराये पर लगाने का भरोसा दिया। इसके बाद वाहन को अपने कब्जे में ले लिया गया और कथित तौर पर बिना अनुमति के आगे किराये पर लगा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों से अपनी गाड़ी वापस मांगी। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले वाहन वापस देने का आश्वासन दिया और बाद में टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी का फास्टैग निकाल दिया, ताकि वाहन की लोकेशन ट्रेस न हो सके। पीड़ित ने बताया कि उसके पास वाहन सौंपने से संबंधित वीडियो साक्ष्य और आरोपियों से हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शिकायत के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को श्रीधर से संपर्क करने पर उसने कथित तौर पर वाहन वापस देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 25 अक्टूबर 2026 को दोबारा संपर्क करने पर भी गाड़ी देने से मना कर दिया गया और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के संबंध बड़े-बड़े माफिया गिरोहों से हैं और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर वाहन बरामद कराने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। शिकायत के साथ वाहन की आरसी की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, वाहन सौंपने का वीडियो और आरोपियों से बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और कथित रूप से हड़पी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो को कब तक बरामद किया जाता है।
................. दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला मीरजापुर जनपद के भुजवा की चौकी, थाना क्षेत्र नकहरा का बताया जा रहा है। पीड़ित रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने कृष्णा यादव, अशोक यादव उर्फ लल्ला, प्रदीप यादव, मनोज यादव और लवकुश यादव समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर के सामने चाय-पान की दुकान संचालित होती है, जहां नशीले पदार्थ और गांजा बेचने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि 9 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और कथित तौर पर कहा कि अगर घर छोड़कर नहीं गए तो जान से मारकर फेंक देंगे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने यह भी बताया है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भुजवा की चौकी के डीआईजी चौराहा के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गई है। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
..................... दिल्ली - PM मोदी आज भारत मंडपम में भारत कृषि सम्मेलन को संबोधित करेंगे !! ** लखनऊ - CM योगी ने CNH ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सहभागिता की - बोले CM- CNH समूह यहाँ UP में बुलडोज़र ट्रैक्टर बनायेंगे तो डेढ़ विदेश में स्वतः ही इसकी डिमांड होगी ,क्योंकि यह पहले ही यहाँ का ब्रांड बन चुका है!! ** लखनऊ- ओवैसी और चंद्रशेखर आज 12 बजे गठबंधन का ऐलान करेंगे, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा होगा गठबंधन का नाम !! ** बंगाल - आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, भूकंप का केंद्र नेपाल में था !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.