News Express

घटना और स्थान: 20 बैच के कानपुर देहात निवासी आरक्षी ऋषि कुमार

.थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद

 

........................

 

 

कानपुर --

घटना और स्थान: 20 बैच के कानपुर देहात निवासी आरक्षी ऋषि कुमार (पुत्र श्री चंद्र प्रकाश, उम्र लगभग 32 वर्ष) सीतापुर के थाना सकरन में नियुक्त थे। वह पीआरवी-6617 (डायल 112) पर ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से बिसवां की ओर लौट रहे थे.
दुर्घटना का कारण: बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटरा (महोलिया लिंक मार्ग) के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल सीतापुर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ????????

 

 

.......................

 

ब्रेकिंग गाजीपुर--

गाजीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, दो युवकों को मारी गोली......

वाराणसी ट्रामा सेंटर में एक की इलाज के दौरान हुई मौत.....

गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे सनसनीखेज वारदात........

गोली लगने से अजय कुमार पासी और सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से हुए थे घायल......

अजय के पेट में तो सुरेंद्र की बांह में लगी गोली.....

 इलाज के दौरान अजय की हुई मौत.....

परिजनों ने बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद पर गोली मारने का लगाया आरोप.......

घटना के बाद आरोपी के बाइक छोड़कर फरार होने की बात सामने आई........

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की बताई जा रही बाइक को किया आग के हवाले.......

गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं, गांव में तनावपूर्ण माहौल......

................... ब्रेकिंग विंध्याचल विंध्याचल। गैपूरा चौकी अंतर्गत सेमरी गांव में एक किशोर का किया गया अपहरण। पुलिस को कल ही दिया गया था सूचना लेकिन अभी भी कोई पता नहीं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। चौकी पर बैठाए गए परिजन। जनपद में बढ़े अपराध। सूत्र ................ सुप्रीम कोर्ट ने कहा 48 घंटे जेल में रहे तो स्वतः सस्पेंड माने जाओगे!! दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है- अगर कोई सरकारी अफसर गिरफ्तार होकर 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत (जेल) में रहता है, तो उसे अपने आप सस्पेंड माना जाएगा। इसके लिए अलग से कोई सस्पेंशन ऑर्डर निकालने की जरूरत नहीं है।

News Image

............... बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय छात्र को ले गया युवक, 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सेमरी महाशक्ति इंटर कॉलेज के बगल स्थित चाय की दुकान से 12 वर्षीय बालक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 9 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। अपहृत बालक की पहचान प्रिंस बिंद पुत्र केशव बिंद के रूप में हुई है। वह आईएसएस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। परिजनों के अनुसार, एक युवक पिछले पांच दिनों से लगातार उक्त चाय की दुकान पर चाय पीने आता था। इस दौरान उसने परिवार के लोगों से जान-पहचान बना ली थी। आरोप है कि सोमवार की शाम युवक बालक के पिता के सामने ही उसे बाइक चलाना सिखाने के बहाने अपने साथ लेकर चला गया। काफी देर तक बालक के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार का आरोप है कि बालक को ले जाने के बाद फोन के माध्यम से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों ने युवक की पहचान जिगना थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी पिंटू हरिजन पुत्र माताम्बर हरिजन उर्फ लुद्दूर के रूप में बताई है। बताया गया कि युवक वर्तमान में विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला में रहता है। हालांकि, पुलिस की ओर से युवक की पहचान और फिरौती की मांग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना 9 नवंबर को ही सबसे पहले 112 नंबर पर पीआरवी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद विंध्याचल थाने पर भी सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि सोमवार की शाम पुलिस पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंची। मंगलवार 10 नवंबर की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा बालक को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कराने की मांग की है।

..................... विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समय-सारिणी संशोधित अब 17 नवम्बर को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दावे एवं आपत्तियां 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक होंगी प्राप्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी, 2027 को होगा लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी, 2027 को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित समय-सारिणी का समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम से अवगत कराएं। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित कार्यवाही समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के पात्र नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पुनरीक्षण अवधि के दौरान अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में प्रविष्टियों की जांच अवश्य कर लें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवश्यक आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। ............... सीएमओ की चेतावनी के बावजूद लालगंज में धड़ल्ले से संचालित हो रहे कथित अवैध क्लीनिक शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही प्रभावी कार्रवाई, हादसे के बाद ही जागता है स्वास्थ्य विभाग! मीरजापुर। एक ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों को अपना अवैध कारोबार बंद कर व्यवसाय बदलने की सख्त चेतावनी दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर इसका असर लालगंज तहसील क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है। चेतावनी के बावजूद कथित झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा क्लीनिक और निजी अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से किए जाने का आरोप है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि लालगंज तहसील क्षेत्र में करीब सैकड़ों की संख्या में कथित अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें कई ऐसे अस्पताल भी बताए जा रहे हैं, जिनके सामने ही डायग्नोस्टिक सेंटर खोलकर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि जब तक किसी अस्पताल या क्लीनिक में कोई गंभीर घटना नहीं हो जाती, तब तक स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता नजर नहीं आती। घटना के बाद ही अचानक छापेमारी और कार्रवाई का सिलसिला शुरू होता है। अब सवाल यह उठता है कि सीएमओ की सख्त चेतावनी के बावजूद लालगंज क्षेत्र में कथित अवैध क्लीनिकों का संचालन कैसे जारी है? क्या स्वास्थ्य विभाग नियमित जांच कर रहा है या शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है? क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी निजी क्लीनिकों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच कराई जाए तथा बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के संचालित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ............... थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर थाना ड्रमंडगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.11.2026 को वादी इस्तीयाक मोहम्मद पुत्र मुबारक अली निवासी पहड़ी,हनुमना रीवा म0प्र0 द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमंडगंज पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमंडगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 10.11.2026 को उप निरीक्षक शुभाष यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में अभियुक्तगण 01.दीपू पुत्र मोहनलाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमंडगंज जनपद मीरजापुर 02.परमेश्वर दास उर्फ पसेरी पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमंडगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल वाहन संख्या mp 17 ms 6804 को बरामद किया गया । थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तो/आरोपियो को मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.