News Express

मिर्जापुर में पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले

मिर्जापुर में पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इस दौरान तीन थानों के प्रभारी निरीक्षकों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

सीएमएस सेल के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी को मड़िहान थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अजय सेठ को चुनार थाने की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा का सोनभद्र जनपद में स्थानांतरण होने के बाद उनकी जगह चिल्ह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय को देहात कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

................... Big breaking Mirzapur राजगढ़ में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, आज सुबह का मामला।

.................... मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र में सर्प दंश से महिला की मौत।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.