News Express

लायन्स स्कूल के सामने गली ने बिजली का खम्बा टूटा बिजली के तार सड़क पर  लटक रहे है ।

लायन्स स्कूल के सामने गली ने बिजली का खम्बा टूटा बिजली के तार सड़क पर  लटक रहे है ।
बताया जाता है बिगत एक हप्ते पहले खम्बा टूट गया बिजली के तारो में करंट दौड़ रहा है आने जाने वालो को तारो से करंट लग सकता है मगर विभाग आंख बंद किये हुए किसी बड़ी घटना घटने के इंतज़ार में बैठा है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि जे ई साहब को फोन करने पर कहा जाता है कि अगले साल बनेगा अब जनता किसके पास जाए ?।

 

 

 

......................

 

 

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम

मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री, व मा0 विधायक नगर, मण्डलायुक्त, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों के अलावा सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर पहुंचकर सरदार पटेल जी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण व पुष्पांजलि

आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन 

रन फार यूनिटी कार्यक्रम के अतिरिक्त प्राथमिक/माध्यम विद्यालयों के बच्चों तथा पुलिस व होमगार्ड के जवानों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी/रैली

मीरजापुर 

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी/गैरसरकारी कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक/महाविद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी व रैली निकालने के साथ ही विचार गोष्ठी, स्लोगन संकलन, रन फार यूनिटी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरूष सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पार्जन कर उन्हें नमन किया गया। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज लौह पुरूष सरदार बल्ल भाई पटेल के जी के 151वीं जंयती के अवसर पर कहा कि सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर आज जंयती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें जनपद के नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, नागरिकों के द्वारा उपस्थित होकर पुष्पार्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयासों स्मरण किया तथा पुष्पार्जन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश मे सरदार बल्लभ भाई पटेल जी जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते है और राष्ट्र भक्ति, राष्ट्र समपर्ण और एकता का जो संदेश उन्होंने दिया उसे मजबूत करने के लिए हम सभी संकल्प लेते है।  इसी क्रम में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी सरदार पटेल चैराहा पर पहुंचकर पटेल जी के प्रतिमा पर पुष्पार्जन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में नागरिक व पदाकारियों के द्वारा भी पुष्पांर्जन किया गया। मण्डलायुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश अपर आयुक्त राज कुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 विजेता, अपर  जिलाधिकारी नमामि गंगे संगम लाल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा लौह पुरूष सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा आयोजित विचार गोष्ठी में सरदार पटेल जी जीवन व संघर्षों यथा राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता तथा सम्प्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के दृष्टिगत विचार प्रकट किए गए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी के द्वारा छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर एक राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया गया। उन्होंने कहा कि आज सभी के अन्दर जो जिस पद पर कार्यरत है अथवा जहां कार्यरत है अपने अन्दर राष्ट्र की एकता की भावना/स्वाभाव रखें। राष्ट्र भक्ति प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के तहत बिनानी कालेज से कलेक्ट्रेट तक रन फार यूनिटी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त व जिाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को मजबूत करने के दष्टिगत शपथ भी दिलाई गई।

.......... जिलाधिकारी ने जिला अनुश्रवण समिति (बेसिक शिक्षा) की बैठक कर निर्माण कार्यो व शिक्षा की गुणवत्ता पर की समीक्षा मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति बेसिक शिक्षा की बैठक कर जनपद में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग, कस्तूरबा गांधी विद्यालय/हास्टल/शौचालय निर्माण कार्यो, कायाकल्प योजना आदि की विस्तृत समीक्षा। समीक्षा के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता बनाए बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक खण्ड शिक्षा अधिकारी माह में कम से कम 10-10 विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखे तथा शौचालयों की सफाई एमडीएम आदि सभी बिन्दुओं पर निरीक्षण करते हुए आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए। उन्होंने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट व जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने विभागीय भ्रमण के दौरान प्राथमिक/जूनियर स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण अवश्यक करें। छात्रवतृत्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अब तक कितने छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा चुकी है डिटेल उपलब्ध कराएं यह भी कहा कि तकनीकी कमियों को दूर करते हुए शत प्रतिशत छात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाए। अध्यापकों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का भी निरीक्षण समय-समय पर सुनिश्चित करें। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोन व हलिया में निर्माणाधीन हास्टल व शौचालय निर्माण को समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए। बैठक में आर0टी0ई0 के तहत बच्चों का नामाकंन सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

................ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार पहुचंकर किया निरीक्षण मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक ने जिला कारागार पहुचंकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बैरको के अलावा महिला बैरक, जेल के अस्पताल व रसोईघर में पहुचंकर बन रहे भोजन का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों का नियमित चिकित्सक के द्वारा परीक्षण किया जाए तथा इन्हें आवष्यकतानुसार दवाईयां ससमय उपलब्ध कराई जाए। जेल में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे का फुटेज भी अधिकारियो द्वारा देखा गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। ....................... थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 करोड़ के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्क वाहन के साथ 02 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 30.10.2026 को मुखबीर के सूचना के आधार थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर 01 ट्रक वाहन संख्याः MP 09 HH 8908 सवार 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया । पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता 1. गणेश केवट उर्फ रमेश केवट पुत्र रामनाथ केवट निवासी अल्हवा थाना हनुमना जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश व 2. शाबिर उर्फ लालू पुत्र दोष मुहम्मद निवासी डेरा पथरावा थाना मऊगंज जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश बताया गया है । पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में छिपाकर रखा हुआ कुल 1204 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-515/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय पुलिस टीम थाना को0देहातजनपद मीरजापुर ।

.............. मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों पर लाठी-डंडों से हमला कर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप है। घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की शाम छयबर बियार गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी की बेटी से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नसीम अंसारी और सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडों से छयबर बियार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव में पुलिस निगरानी बनाए हुए है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। ...................... करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत डामड गंज करेंट की चपेट में आने से बीती रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनगढा निवासी रामनाथ उम्र लगभग 65 वर्ष अपने घर जा रहे थे घर के पास पहुंचकर अचेत होकर गिर गए परिवार वाले हलिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए चिकित्साधिकारी के अनुसार रामलाल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा मृतक की पत्नी की मृत्यु 6 वर्ष पहले हो चुकी है परिवार में बच्चों के अलावा एक अविवाहित पुत्री है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.