मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का किया गया आयोजन
मीरजापुर
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त, सभागार कक्ष में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में आए प्रत्येक पेंशनरों की समस्याओं को मण्डलायुक्त द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा कुल 61 दावे सुना गया जिसमें 26 दावों का सुनवाई स्थल पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष 35 दावों को नियमानुसार निस्तारित किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अदालत में अपर आयुक्त प्रा० राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर निदेशक/संयोजक पेंशन अदालत गिरीश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरजापुर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मीरजापुर व अन्य विभागों के अधिकारीगण के साथ पेंशनर्स संघ के पदाधिकारीगण तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे।
.........................
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में की गई आहूत
चिन्हित ब्लैक स्पाट पर सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के दिए गए निर्देश
मीरजापुर 30 अक्टूबर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों को चिन्हित करते हुए उसमें सुधार लाया जाए। यातायात विभाग/ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पाट पर लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआई के अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही, सभी ब्लैक स्पाट पर करने का निर्देश देते हुए साइनेज, रेडियम पट्टी व चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग व बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों फिटनेस की नियमित जांच भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का तत्काल उपचार हेतु सभी अस्पतालों सी0एच0सी0 व जिला अस्पताल में सुविधाए सुनिश्चित की जाए तथा हिट एण्ड रन का मामलें में मृतक और घायलों को मिलने वाली सहायता राशि का भी भुगतान समय से किया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी सहित मोटर वाहन एशोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.......... बीडीओ सिटी की अध्यक्षता में समूह सखियों की बैठक संपन्न, लोकोस फीडिंग पर दिया गया जोर अनुपम ब्यूरो मीरजापुर। लोहंदी कला स्थित विकास खंड सिटी के सभागार में आज समूह सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सिटी मृदुला ने की। बैठक का मुख्य विषय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित लोकोस (LokOS) एप में फीडिंग को लेकर विशेष चर्चा रहा। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मृदुला ने कहा कि जनपद में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। लोकोस एप के माध्यम से समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन फीड किया जाना अनिवार्य है। जिन महिलाओं का नाम समूह में शामिल है, उनका आधार, बैंक खाता, बचत, ऋण और अन्य सभी जानकारी को शत-प्रतिशत लोकोस पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि समूहों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे सखियों तक पहुंच सके। उन्होंने सभी समूह सखियों को निर्देशित किया कि फीडिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकोस फीडिंग होने से ही समूहों का ग्रेडिंग, बैंक लिंकेज और अन्य सरकारी अनुदान की प्रक्रिया आसान होगी। इस दौरान एडीओ ग्राम विकास इंद्रजीत सिंह ने समूह सखियों को लोकोस एप के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और फीडिंग के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में बताया। बैठक में खंड मिशन प्रबंधक सहित सिटी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की समूह सखियां और आजीविका से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
.............. लखनऊ: अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों बैठक में मौजूद हैं। बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इसका उद्घाटन अमित शाह कर रहे हैं, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने साथ मिलकर दीप जलाया और पार्टी के पूर्व नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, सामाजिक समीकरण और सरकार के कामकाज की समीक्षा पर चर्चा हो रही है। प्रदेश भर से करीब 2850 पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और होमवर्क देंगे। बैठक में 2014, 2017 और अन्य चुनावों के सफल मॉडल पर भी फोकस रहेगा। अमित शाह सुबह लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। ................... कल वाराणसी में VVIP डायवर्जन CM योगी और रेलमंत्री के दौरे पर 20 रूटों पर आटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घण्टे पहले से बन्द वाराणसी। दिनांक 31.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं रेलमंत्री, भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने यातायात रोक एवं डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी के आगमन से 03 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार 1. कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट तक आटो व ई-रिक्शा प्रतिबन्धित। 2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक आटो व ई-रिक्शा बन्द। 3. अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज, गिलट बाजार तक आटो/ई-रिक्शा बन्द। 4. कैन्ट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर जाने वाले आटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे। 5. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बन्द रहेंगे। 6. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट। 7. हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट। 8. जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी। 9. जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी। 10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट। 11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे। 12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुन्दरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट। 13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैन्ट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट। 14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं जायेंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट। 17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट। 18. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोगड्डा होकर जाएंगे। 19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित। 20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोगड्डा की तरफ डायवर्ट। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें। हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
.......... चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मौसम ने करवट ले लिया है. यूपी के भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी. इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया. शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी यूपी के करीब 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं. प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ........................ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की आयोजित की गई बैठक, उद्यमियों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-सीएम युवा उद्यमी अभियान योजना में कम प्रगति पर व्यक्त की गई नाराजगी-बैंकों से समन्वय स्थापित कर एलडीएम सुनिश्चित करे स्वीकृति के सापेक्ष वितरण मीरजापुर 30 अक्टूबर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्टेªेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह सहित उद्योग विभाग, जनपद के उद्यमी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में विभिन्न उद्यमियों के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने-अपने समस्याओं को रखा गया जिसमें प्रमुख रूप से विद्युत कनेक्शन सड़क व नाली से सम्बन्धित मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने गम्भीरता से सुनते हुए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया तथा कहा कि जनपद में निवेश और रोजगार को बढ़ाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना आवश्यक है। बैठक में सीएम युवा उद्यमी एवं निवेश मित्र योजना के प्रगति कम होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त दोनों योजनाओं शासन की प्राथमिकता तथा युवाओं के स्वारोजगार के जूड़ने से सम्बन्धित है अतएवं प्रबंधक लीड बैंक बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर आवेदनों एवं स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप लम्बित न रखा जाए सभी विभाग समय सीमा के अन्दर एनओसी जारी करना सुनिश्चित करे। बैठक में ओ0डी0ओ0पी0, सीएफसी निर्माण, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा विन्ध्याचल में निर्मित सीएफसी तक पहुंच मार्ग निर्माण, शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गड्ढों को ठीक कराने, नया औद्योगिक आस्थान निर्माण कराने, राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र चुनार पर बाउंड्रीवाल निर्माण, औद्योगिक आस्थान चुनार, के बाहरी हिस्से में अवैध निर्माण रोकने पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान धौंहा चुनार में निर्माणाधीन नवीन औद्योगिक आस्थान पर चर्चा एवं चुनार पाटरी के टनल भट्टी निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यो में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.