News Express

मिर्जापुर के 2.91 लाख किसानों के खाते में आएगी PM किसान निधि की 24वीं किस्त, ₹58.37 करोड़ होंगे ट्रांसफर!

मिर्जापुर के 2.91 लाख किसानों के खाते में आएगी PM किसान निधि की 24वीं किस्त, ₹58.37 करोड़ होंगे ट्रांसफर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। मिर्जापुर के 2,91,897 किसानों के खातों में कुल 58,37,94,000 रुपये भेजे जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बरकच्छा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, BHU साउथ कैंपस और सभी विकासखंडों में दिखाया जाएगा।

........... लखनऊ: अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों बैठक में मौजूद हैं। बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इसका उद्घाटन अमित शाह कर रहे हैं, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने साथ मिलकर दीप जलाया और पार्टी के पूर्व नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, सामाजिक समीकरण और सरकार के कामकाज की समीक्षा पर चर्चा हो रही है। प्रदेश भर से करीब 2850 पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और होमवर्क देंगे। बैठक में 2014, 2017 और अन्य चुनावों के सफल मॉडल पर भी फोकस रहेगा। अमित शाह सुबह लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

............... मिर्जापुर: सड़क हादसे के बाद लापता पत्रकार का भतीजा, घटना के 20 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी पत्रकार अशोक कुमार का भतीजा सोनू 10 अक्टूबर की रात से लापता है। परिजनों के मुताबिक, सोनू अपने एक दोस्त के साथ चिल्ह क्षेत्र घूमने गया था। वापस लौटते समय रात करीब 11 बजे गंगा नदी के शास्त्री ब्रिज पर उनकी स्कूटी एक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में सोनू का दोस्त घायल हो गया, जबकि सोनू का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं। परिजनों को अपहरण की आशंका है। हादसे के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सोनू का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन पुलिस से जल्द से जल्द सोनू का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

....... अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.10.2026 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ......... पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट कुल 20 मुकदमों से सम्बन्धित गांजा/हेरोइन का ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांकः28.01.2025 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में मादक पदार्थों के कुल 20 अभियोगों से संबंधित माल अनुमानित कीमत करीब 43 लाख 30 हजार 540 रु का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया । जनपद के थाना कटरा के 15, थाना चील्ह के 2 एवं थाना पड़री के 3 कुल 20 अभियोगों से सम्बंधित कुल 5.800 किग्रा गांजा, 0.202 किग्रा हीरोइन व 0.108 किग्रा डायजापाम का कराया गया विनष्टीकरण । विनष्टीकरण/निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित "संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड" के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया । ................... पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट कुल 20 मुकदमों से सम्बन्धित गांजा/हेरोइन का ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांकः28.01.2025 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में मादक पदार्थों के कुल 20 अभियोगों से संबंधित माल अनुमानित कीमत करीब 43 लाख 30 हजार 540 रु का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया । जनपद के थाना कटरा के 15, थाना चील्ह के 2 एवं थाना पड़री के 3 कुल 20 अभियोगों से सम्बंधित कुल 5.800 किग्रा गांजा, 0.202 किग्रा हीरोइन व 0.108 किग्रा डायजापाम का कराया गया विनष्टीकरण । विनष्टीकरण/निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित "संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड" के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.