P7 ब्रेकिंग चंदौली--
NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौके पर दर्दनाक मौत....
सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली के समीप सूरन लदी पिकअप में अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर......
हादसे में पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक अंदर फंसा.....
खलासी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती.....
पुलिस और NHAI की टीम ने रेस्क्यू कर चालक का शव निकाला, ट्रेलर कब्जे में लेकर कार्रवाई जारी..... ????????????????
.....................
P7 ब्रेकिंग चंदौली -
वाराणसी-पड़ाव एयर शो का आज आखिरी दिन...
पड़ाव में एयर शो का आज होगा समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बढ़ी हलचल.....
पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद.......
मुगलसराय कस्बे में ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद पुलिसकर्मी, आने-जाने वालों की सघन चेकिंग जारी.......
एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की पैनी नजर......????????????????
......................
थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 37 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.10.2026 को थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास से 02 चार पहिया पिकअप वाहन (UP 32 FN 5073) व स्वीफट कार वाहन (UP 32 LQ8097) सवार 03 अभियुक्तों 1. अफजल पुत्र असलम निवासी बालागंज मरी माता मंदिर थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ, 2. वाहिद अंसारी पुत्र मो0 हनीफ निवासी मल्लपुर आदर्श नगर थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ व 3. सुरज पाल चौरसिया पुत्र रामअवतार निवासी राजा बिहार कालोनी वालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया । बरामद दोनों चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे कुल 37 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-236/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त दोनों चार पहिया वाहनों को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी
..................
थाना लालगंज पुलिस द्वारा यूवती की हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.10.2026 को वादी उमाकान्त कोल पुत्र शिवजतन कोल निवासी जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री की हत्या कर शव को छुपाने के नियत से कुएं में फेक देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-388/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गात ग्राम चर्की बघरिया चौराहा के पास से प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1),238 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम, थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
........... चंदौली में गोवंश तस्करी पर अलीनगर पुलिस का प्रहार! टाटा मैजिक में लदे 4 मवेशी बरामद, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार...... पचफेड़वा रिंग रोड सर्विस लेन पर रेवसा के पास पुलिस ने की कार्रवाई........ वाहन में 2 गाय और 2 बछिया बरामद, तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक जब्त.......... पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई......???????? ............... यूवती की हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार डामड गंज ज्योति की हत्या करने तथा सबूत मिटाने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.10.2026 को वादी उमाकान्त कोल पुत्र शिवजतन कोल निवासी जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री की हत्या कर शव को छुपाने के नियत से कुएं में फेक देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-388/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गात ग्राम चर्की बघरिया चौराहा के पास से प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1),238 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया
.............. थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा व्हॉटसऐप ग्रुप बनाकर अवैध खनन/परिवहन के लिये Passer/लोकेटर का काम करने वाले 05 अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर वादी तेजनारायण सिंह संवाददाता अमर उजाला द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोगो द्वारा व्हॉटसऐप ग्रुप बनाकर अवैध खनन/परिवहन के लिये ओवर लोड़ वाहनों को पास करने के लिये passer/लोकेटर का कार्य किया जाता है । उक्त के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-244/2026 धारा 318(2),319(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांकः 25.10.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों 1. अब्दुल सलाम पुत्र नासरूद्दीन निवासी पथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. लच्छू यादव पुत्र बसन्त सिंह यादव निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, 3. निशान्त पुत्र राममूरत पटेल निवासी रैपुरिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 4. सुनील कुमार सिंह पुत्र श्रीराम सिंह नासी कर्मा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 5. इमरान अहमद पुत्र मुस्तकीम निवासी विसौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर मा0न्यायालय भेजा गया ।
................ थाना को0शहर पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न 02 स्थानों पर अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 493 किग्रा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 24.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत सिविल लाइन स्थित आटा चक्की की दुकान में दबिश देकर एक अभियुक्त शुभम गुप्ता पुत्र कमलाशंकर गुप्ता निवासी सिविल लाइन थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 231 किलोग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0स0- 165/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । इसी क्रम में दिनांकः 24.10.2026 को उपनिरीक्षक जय दीप सिंह चौकी प्रभारी कचहरी मय पुलिस टीम द्वारा थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत रमईपट्टी से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 262 किलोग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद करते हुए एक अभियुक्त राजू अली पुत्र असगर अली निवासी देहात कोतवाली तिराहा रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-166/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । ............... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-243/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांकः 25.10.2026 को उप निरीक्षक नन्दकिशोर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त दिलसाद पुत्र दिलबहार निवासी बडभूइली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्ता मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.07.2026 को वादी मनोज कुमार पुत्र शम्भू नारायण निवासी लाखमपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध घर का बाउण्डरी तोड़ कर चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-371/2026 धारा 305,324(4),329(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 25.10.2026 को उप निरीक्षक भारत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त झब्बू बिन्द उर्फ रामाशंकर बिन्द पुत्र स्व0 पन्नालाल बिन्द निवासी ईटवा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.