दिल्ली -
PM मोदी ने ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई दी !!
**
लखनऊ-
CM योगी ने टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता की !!
**
दिल्ली -
IAS सज्जन यादव जम्मू कश्मीर के CS बनाये गए !!
**
क्रिकेट -
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी -20 मैच आज खेला जाएगा !!
............ हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 24.10.2026 को थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
.............. थाना जिगना पुलिस द्वारा युवती को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झासा देकर भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-254/2025 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांकः 24.10.2026 को उप निरीक्षक गोविन्द राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल कुमार यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी ग्राम बभनी भुजौटा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87,69 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
........... थाना को0शहर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.10.2026 को वादी अभय राज प्रजापति पुत्र मानिकचन्द्र प्रजापति निवासी सुर्यवार मोहनपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-162/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 24.10.2026 को उप निरीक्षक जयदीप सिंह चौकी प्रभारी कचहरी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में अभियुक्त सूरज पुत्र छिट्टन लोदी निवासी अहेसा थाना मौराव जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद व 1150 रूपये को बरामद किया गया । थाना को0शहर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/आरोपी को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.