थाना चिल्ह पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-232/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्ह को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांकः 24.10.2026 को उप निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र स्व0 गौतम निवासी तिलठी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1),351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................ थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का स्टेपलाइजर, मोनो ब्लाक पम्प व बैटरी बरामद मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.10.2026 को वादी शिवकुमार सिंह पुत्र परिक्षीत सिंह निवासी कूबा खुर्द थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध खेत पर स्थित कमरे में लगे स्टेपलाइजर आदि की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-429/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 24.10.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. करन पुत्र रामजग निवासी जौगढ़ मरचहिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2. प्रदीप पुत्र राम बली निवासी कूबा खुर्द थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 3. दिनेश कुमार उर्फ दानिश पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी कूबा खुर्द थाना चुनार जनपद मीरजापुर को 305(ए),317(2),317(4) बीएनएस गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की सामग्री 01 अदद स्टेपलाइजर, 01 अदद मोनो ब्लाक पम्प व 01 अदद बैटरी को बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.10.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-240/2025 धारा 65(2) बीएनएस, 5एम/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(वीए) एससीएसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांकः 24.10.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त बचाऊ पुत्र स्व0 नरौत्तम निवासी सकरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(2) बीएनएस, 5एम/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(वीए) एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. उत्तर प्रदेश - CM योगी ने PET परीक्षा के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किए- परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश- परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, परीक्षा के दिन जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, भीड़भाड़ वाले इलाकों का सर्वे कर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंचाने की व्यवस्था करे जिला प्रशासन दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में सम्मानजनक ठहरने की व्यवस्था हो, पुलिस प्रशासन फील्ड में मुस्तैद रहकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखे, परिवहन विभाग से समन्वय कर पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करे जिला प्रशासन, रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी, 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी UP PET 2026 की परीक्षा, करीब 37 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.