News Express

मिर्जापुर: उर्मिला देवी का आरोप 24 घंटे बाद भी वारंटी का चालान नहीं, पत्नी को हाफ एनकाउंटर की आशंका; एसपी से लगाई गुहार

मिर्जापुर: उर्मिला देवी का आरोप 24 घंटे बाद भी वारंटी का चालान नहीं, पत्नी को हाफ एनकाउंटर की आशंका; एसपी से लगाई गुहार

मिर्जापुर। कोतवाली देहात पुलिस पर रमाशंकर बिंद उर्फ झब्बू बिंद को हिरासत में लेने का आरोप लगा है। इटवां गांव निवासी उनकी पत्नी ने दावा किया कि 23 अक्टूबर को चौबे घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान पुलिस उनके पति को अपने साथ ले गई।

पत्नी उर्मिला देवी का आरोप है कि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद उनके पति का चालान नहीं हुआ और उन्हें उनसे मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस उनके पति को गोली न मार दे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

............... विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित कराने हेतु बूथों पर आयोजित किया गया कैम्प जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर किया निरीक्षण मीरजापुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आज जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग निर्देशन में जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। सभी बूथों पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक समस्त बूथ लेबल अधिकारी अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर विगत दिनों प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावलियों एवं उसके पश्चात समस्त पूरक सूचियों तथा पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 व अन्य प्रपत्र के साथ उपस्थित रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तहसील मड़िहान के अन्तर्गत ग्राम कुबरी के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कैम्प/मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में पात्र युवाओं/नागरिकों को शामिल करने त्रुटियों में सुधार तथा पुरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने का सम्बन्धित बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण के दौरान ऐसे पात्र नागरिकों को चिन्हित किया जाए जिनका नाम कतिपय कारणों से मतदाता सूची में अभी तक शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टयों को नियमानुसार विलोपन तथा विवरणों में संशोधन की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रियाओं/नियमों के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी हो ताकि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन का उद्देश्य है।

.................... जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न मीरजापुर जवाहर नवोदय विद्यालय में आज जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने विद्यालय में आयोजित कला प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय की चारदीवारी, जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सह-अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अभियंता मनोज कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ए.के. रॉय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा, प्राचार्य बेचन सिंह, प्राचार्य उमाकांत मिश्रा, पाल्य प्रतिनिधि कमलेश मिश्रा तथा विद्यालय के उपप्राचार्य संजय सिंह सहित विद्यालय के समस्त सहकर्मी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

................. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी व मादक पदार्थों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 24.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या मय पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम अटारी मोड़ के पास से मुखबीर के सूचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त अरूण कोल पुत्र रामजग कोल निवासी जौगढ़ मर्चईया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या मय पुलिस टीम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.