संदिग्ध परिस्थिति में आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला
डामड गंज
संदिग्ध परिस्थिति में लगभग 50 वर्षीय पुरुष का शव आम के पेड़ से नायलान के रस्सी से लटकता हुआ मिला इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बरामद किया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भैसोर बलाई पहाड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 400 मी दूर लक्ष्मी पैट्रोल पंप के पीछे आम के सिवान में आम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ एक 50 वर्षीय पुरुष का शव मिला जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भोलानाथ उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना लालगंज क्षेत्र के परसिया गांव का निवासी था कई वर्षों से मकान बनाकर मध्य प्रदेश के रीवा में रहता था मृतक के पिता उमा कृष्ण के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस लेने घर आ रहा था उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी मौत का कारण अज्ञात है स्थानीय पुलिस मृतक के शव को बरामद कर विधिक कार्रवाई कर रही है
.......................
बड़ी खबर मीरजापुर से...
मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कोटाघाट पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह राहगीरों ने पुल के नीचे शव देखा, जिसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त में जुटी है। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
हलिया थाना क्षेत्र के कोटाघाट पुल के नीचे आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों में संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास तेज कर दिया है।
.................. ड्रमंडगंज में अनोखा और ऐतिहासिक दशहरा हुआ संपन्न नवरात्र में लगे पंडालों में आदिशक्ति की विसर्जन एवं भंडारा कार्यक्रम हुआ संपन्न बजरंग दल द्वारा आयोजित रात्रि जागरण मधुर भक्ति गीतों का कार्यक्रम हुआ संपन्न ड्रमंडगंज विजयदशमी महापर्व क्षेत्र का अनोखा एवं ऐतिहासिक दशहरा कार्यक्रम उत्सव उल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ ड्रमंडगंज बाजार में विगत वर्षों की भांति विजयदशमी महापर्व पर रावण के लोहे के दस सिर वाले पुतले के समान एक और बांस,कागज व कपड़े से उसी तरह का एक और दस सिर के रावण का पुतला दशहरा मैदान में बनकर तैयार था जिसका दहन किये जाने की तैयारी की गयी थी जिसे देखने के लिए इस वर्ष भीड़ अधिक उमड़ पडी ड्रमंडगंज के दशहरा मैदान में रावण व श्रीराम के बीच महायुद्ध हुआ।एक बार रावण ने लक्ष्मण को मूर्क्षित कर दिया था।हनुमान ने मुष्टिका प्रहार कर रावण को धराशायी किया।रावण के मरते ही दशहरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।रावण के दस सिर वाले लोहे के पुतले का इस वर्ष भी सरेआम सिर कलम कर दिये जाने के बाद श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के कार्यकर्ताओं ने रावण के दूसरे पुतले में आग लगा दिया।पुतले का दहन होते ही दर्शक अपने घर को प्रस्थान करने लगे।श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता गुड्डू ने विजयदशमी का मेला व रावणबध का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने पर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर लोकसभा के बसपा के 2024 में प्रत्याशी रहे मनीष त्रिपाठी, ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र कुमार व सुरेश कुमार केशरी एडवोकेट,लवकुश केशरी,अंजनी सोनी, संजीव केसरी तारकेश्वर केसरी अरुण मिश्रा,शासकीय अधिवक्ता नरेन्द्र नारायण गुप्त,ओंकार केशरी,अनिल केशरी,अनुज केशरी,तारकेश्वर केशरी,मनोज केशरी,धीरज केशरी सहित श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य गणमान्य नागरिक पत्रकार व दर्शक उपस्थित रहे। रावण बध देखने के बाद बजरंग दल द्वारा आयोजित देवी जागरण का आनंद जनता ने लिया।मां कालिका समिति के भण्डारे में भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। ................... पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि मीरजापुर अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष के भांति दिनांक 21.10.2026 को पुलिस लाइन, मीरजापुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया । इस मौके पर “पूनम” पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र मीरजापुर व “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस के जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
................. नदी में विवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप डामड गंज नदी में विवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है मृतका की मां ने मायके वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्र के मव इ कला निवासी स्वर्गीय फूलचंद की बेटी नीतू उम्र लगभग 21 वर्ष का शव कोटा घाट पुल के नीचे मिला और उसका दुपट्टा एवं चप्पल पुल पर ही पड़ा था मृतका की मां अमरावती देवी ने ससुराल वालों पर प्रताणना का आरोप लगाया है उसका विवाह जनपद प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में हुआ था तीन-चार वर्षो से मृतक नीतू मायके में ही रह गई थी अज्ञात कारण से विवाहिता की मौत हो गई इसके कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई थाना लालगंज और थाना हलिया की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इस संदर्भ में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है
.................. क्षतिग्रस्त नाली के गहरे गड्ढे में टोटो का पहिया फंसा समय रहते लोगों ने बचाया नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही शिकायत के बाद भी नहीं चेता नगर पंचायत कछवा / मिर्जापुर। आदर्श नगर पंचायत वार्ड तेगबहादुर स्थित साकेत हॉस्पिटल के पास बुधवार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों की कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा सड़क पर बने बड़े गड्ढे व क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत न किए जाने के कारण एक टोटो क्षतिग्रस्त नाली के गहरे गड्ढे में धंस गया। टोटो में सवार लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा पिछले एक महीने से बना हुआ है। कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही टोटो चालक वाहन सहित उसमें फंस गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि तत्काल नाली का ढक्कन लगाकर सड़क की मरम्मत की जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर रोक लगाई जाए। ............... कछवां में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, रामापुर टर्निंग पर दशमी को हादसा कछवां / मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापुर टर्निंग पर दशमी को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में छोटी बरैनी निवासी शिवम सिंह (27) पुत्र उमेश सिंह की जान चली गई। वहीं, चितरसेनपुर निवासी बृजेश पटेल (22) पुत्र रवि पटेल और शेरसिंह पटेल (23) पुत्र मल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर बृजेश पटेल और शेरसिंह पटेल सवार थे। वे कछवां से कछवारोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार शिवम सिंह कछवारोड की ओर से आ रहे थे। रामापुर टर्निंग के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। वहीं भैंसा ओवरब्रिज का निरीक्षण कर लौट रहे उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने हादसा देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और तीनों घायलों को उसी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उनके इस कदम की सराहना की जा रही है। दो ट्रामा सेंटर रेफर: तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछवां ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं, बृजेश पटेल और शेरसिंह पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.