News Express

मेले में सावधान

Breaking News Mirzapur

???? मेले में सावधान ????

कछवां थाना क्षेत्र कछवां बाजार में व्यापारी राहुल गुप्ता की बहन और परिवार के लोग बाजार में आज दशहरा के दिन दुर्गा पूजा पंडाल पर दुर्गा पूजा देखने के लिए निकले थे इसी दौरान किसी उचक्के ने राहुल गुप्ता की बहन के दो छोटे-छोटे बच्चों के गले से चांदी की दो चेन  जिसमें कई लॉकेट बंधे थे साथ ही एक चांदी का कंगन हाथ में पहना उड़ा दिया घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया स्थानिक पुलिस ने एक संदिग्ध नवयुवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई

.......... दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सिपाही मोईन अली किडनैपिंग और फिरौती मामले में गिरफ्तार, ???????????? लाल किले की रामलीला ड्यूटी से रची थी साजिश दिल्ली में अपहरण कर 1.5 लाख की फिरौती मांगने का आरोप, पुलिसकर्मी साथी समेत गिरफ्तार...! ◾दिल्ली के उत्तरी जिले में अपहरण और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। #कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। ◾आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे 1.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार सिपाही की पहचान मोइन अली के रूप में हुई है, जो उत्तरी जिले के साइबर पुलिस थाने में तैनात था। ◾मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। उसका साथी अख्तर भी पुलिस की गिरफ्त में है। ◾ Delhi Police के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। ◾मोइन अली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना का निवासी है। वह 2024 बैच का सिपाही बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

................ DIG कलानिधि नैथानी ने फर्जी केस से नाम निकालने के नाम पर वसूली करने वाले छोटा मवाना चौकी इंचार्ज विकास कुमार, दारोगा नीरज कुमार, कांस्टेबल सचिन को सस्पेंड किया फर्जी केस में नाम निकालने, धारा कम करने के नाम पर मांगे थे रुपए। ....................... P7 न्यूज़ चंदौली-- अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 कुंतल गौमांस बरामदगी मामले में फ़रार आरोपी गिरफ्तार...... मुगलसराय के कसाब मोहल्ले स्थित स्लाटर हाउस के पास से मो. राशिद कुरैशी को पकड़ा गया...... 17 अक्टूबर को इनोवा गाड़ी से 6 कुंतल 500 ग्राम गौमांस और दो चापड़ हुए थे बरामद....... मामले में एक आरोपी फैयाज कुरैशी पहले ही गिरफ्तार, चालक गुड्डू की तलाश जारी...... प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी....... ............... ???? ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर कोटाघाट में बेलन नदी से विवाहिता का शव बरामद, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, जांच जारी। ???? ब्रेकिंग न्यूज़ | हलिया ड्रमंडगंज के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या कर शव लटकाए जाने की ग्रामीणों ने जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी। ............... ब्रेकिंग न्यूज़ चौक बाजार में पंडाल का झालर उतारते समय बड़ा हादसा, बिजली के करंट से युवक घायल अहरौरा कल दोपहर जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति, चौक बाजार के पंडाल की सजावट (झालर) उतारी जा रही थी। इसी दौरान ट्रॉली (टाली) पर चढ़कर चरगुड़िया से झालर उतार रहा खाजगीपुर निवासी निरहुआ नामक एक युवक अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे आ गिरा ! हाथ हुआ फैक्चर सूत्र

............... बड़ी खबर मीरजापुर से... मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कोटाघाट पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सुबह राहगीरों ने पुल के नीचे शव देखा, जिसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त में जुटी है। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हलिया थाना क्षेत्र के कोटाघाट पुल के नीचे आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों में संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास तेज कर दिया है। .................. चंदौली पुलिस- पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, पुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि.... कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद...... देशभर में 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक 154 पुलिसकर्मियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान...... इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 6 वीर जवान भी शामिल, उनके शौर्य और साहस को किया गया नमन...... एएसपी, सीओ समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि....

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.