News Express

थाना को0देहात पुलिस द्वारा शातिर स्नैचर घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त से द्वारा छीनी गयी मंगलसूत्र (पीली घातु) व 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद

मीरजापुर पुलिस
—प्रेस नोट—
दिनांकः19.10.2026 
थाना को0देहात पुलिस द्वारा शातिर स्नैचर घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त से द्वारा छीनी गयी मंगलसूत्र (पीली घातु) व 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद
                            अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा छिनैती में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । 
           उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 19.10.2026 को थाना को0देहात पुलिस खडंजा फाल के रास्ते पर चेकिंग के दौरान मो0सा0 सवार नवयुवक को रोकने का प्रयास किया गया तो नवयुवक बिना रुके तेज गति से खडंजा फाल की तरफ भागने लगा, जिसकी घेरा बन्दी की गयी तो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा तो थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा । पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो एक अभियुक्त जो गिरकर कराह रहा था उसके दाहिने पैर मे गोली लगी है जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शिवम चौहान पुत्र स्व0कृष्ण मुरारी निवासी धौरोपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर उम्र 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा पैन्ट की जेब से पीली धातू की मंगलसूत्र बरामद हुई तथा घटना में प्रयुक्त मोटर अपाची ब्लैक कलर नंबर अज्ञात गिरी हुई हालत में मिली, घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-498/2026, धारा-109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
पूछताछ विवरण––
अभियुक्त से पूछताछ कि गया तो उसने बताया कि दिनांक 16.10.2026 को आरoटीoओo ऑफिस से पहले पहाड़ी गांव से समय करीब 7-8 आठ बजे शाम को एक महिला जो लालगंज के तरफ स्कूटी से जा रही थी उसके गले से मंगलसूत्र और चैन को अपने सहयोगी साथी के सहयोग से छीना था जिसमें से चैन अपने सहयोगी साथी को दे दिया तथा मंगलसूत्र के साथ आज जा रहा था की पकड़ा गया।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.शिवम चौहान पुत्र स्व0कृष्ण मुरारी निवासी धौरोपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर उम्र 23 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
2. छीनी गयी पीली धातू का मंगलसूत्र ।
3. घटना में प्रयुक्त अपाची मो0सा0 ब्लैक कलर बिना नंबर प्लेट ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास––
1. मु0अ0सं0-30/2026, धारा-305(c),317(2),317(4) बीएनएस थाना जी0आर0पी0 मीरजापुर।
2. मु0अ0सं0-96/2026, धारा-304(2),317(2),317(4) बीएनएस थाना जी0आर0पी0 मीरजापुर।
3. 3.मु0अ0सं0-165/2026, धारा-115(2),351(2),352 बीएनएस थाना को0देहात जनपद मीरजापुर।
4. मु0अ0स0-496/2026 धारा –304(2) बीएनएस थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
* निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 आनन्द सिंह चौकी प्रभारी बरकछा मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 ऋषिदेव शुक्ला चौकी प्रभारी करनपुर मय पुलिस टीम

............... स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नगर पूर्वी कार्यालय पर क्लस्टर बैठक संपन्न मतदाता प्रमुखों को सौंपी गई 20-20 मतदाताओं से संपर्क कर मतदान सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी मीरजापुर।स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के क्रम में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के नगर पूर्वी मंडल कार्यालय पर क्लस्टर बैठक संपन्न हुई।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी नियुक्त मतदाता प्रमुखों को 20-20 मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर नोट करें और यह जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि वरिष्ठ पदाधिकारी फोन के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर उनसे मतदान की अपील कर सकें। बैठक में मतदाताओं से संवाद स्थापित करने, चुनावी समन्वय बनाए रखने तथा संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महामंत्री राजेश कुमार,अवनीश,अमित चंदेल,राजेश सोनकर,सुनील मोदनवाल,निशांत द्विवेदी,प्रशांत सिंह,नीरज गुप्ता,आशीष दुबे,मनोज सिंह, राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी दायित्वों के निर्वहन और संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।

............. श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में अष्टमी तिथि पर रुक्मिणी व श्रीकृष्ण के विवाह की दिखाई गयी झांकी ड्रमंडगंज स्थानीय बाजार स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर परिसर के पण्डाल में रविवार की रात्रि अष्टमी तिथि पर श्रीमद्भागवत कथा के बाद रुक्मिणी व श्रीकृष्ण के विवाह की मनमोहक झांकी दिखाई गयी। अष्टमी तिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण और गोपियों के वियोग का वर्णन किया गया।उधो श्रीकृष्ण और गोपियों के इमिडिएटर की भूमिका निभा रहे थे।उधो जब गोपियों से मिलकर श्रीकृष्ण के बारे में इधर-उधर की बातें कर रहे थे तो गोपियों ने कहा कि उधो मन न भरे दस-बीस।गोपियों ने उधो से कहा कि हमारा मन हमेशा श्रीकृष्ण में लगा रहता है,आप जाकर श्रीकृष्ण से कहिए कि गोपियां आपके वियोग को सहन नहीं कर पा रही हैं।उधो जब गोपियों का संदेश लेकर श्रीकृष्ण के पास गये तो श्रीकृष्ण ने भी कहा कि उधो मोहिं व्रज विसरत नाहीं। श्रीमद्भागवत कथा के बाद मातारानी की सामूहिक आरती करायी जाती है तत्पश्चात प्रसाद का वितरण कराया जाता है।श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का सोमवार नवमी तिथि को समापन के पश्चात नवयुवक बाल कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मातारानी के भण्डारा व विदाई की तैयारी में लग जायेगें।नवयुवक बाल कमेटी के अध्यक्ष शिवम् कुमार केशरी,पूर्व अध्यक्ष सोनू केशरी,संचालक पिंटू केशरी तथा प्रभारी शशांक केशरी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में रात-दिन लगे हुए हैं।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.