थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-490/2026 धारा 65(2)बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः16.10.2026 को उपनिरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर टीकापुर मोड़ के पास से नामजद अभियुक्त राहुल बिन्द पुत्र कुल्ली निवासी पथरा दसौधी नैपुरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.................... शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के षष्ठी पर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजन को ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा सहयोग कर सेवाभाव से कराया जा रहा सुगम दर्शन मीरजापुर विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के षष्ठी पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मां विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशो एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सहयोग कर पंक्तिबद्ध कराते हुए सेवाभाव से दर्शन कराया जा रहा है वहीं दर्शन पूजन हेतु आने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन भी कराया जा रहा है । महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन का विशेष ध्यान रखते हुए धाम सुरक्षा में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन कराया जा रहा है ।
............ पूर्व जिला अधिकारी दिव्या मित्तल के आगमन से बाजार में उमड़ा जनसैलाब डामड गंज पूर्व जिला अधिकारी दिव्या मित्तल के प्रति जनता में किस तरह का जुनून और उत्साह एवं आशा का संचार आम जनता में देखा जा सकता है जिसका उदाहरण बाजार में आगमन के समय देखा जा सकता है यह कोई बुलाई हुई भीड़ नहीं थी स्वयं से जनता स्वागत के लिए एकत्रित हुई और फूलों की वर्षा तथा माला पहनाने की होड़ रही ज्ञात हो ब्लाक हलिया जनपद का सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है जहां पर बुनियादी समस्याओं की भरमार है जहां पर देश के आजादी के बाद की सरकारें पानी की समस्या का समाधान नहीं कर सकी ग्राम सभा देवहट में शिक्षा के नाम पर उच्च प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध है इसके बाद के लिए 30 से 50 किलोमीटर की दूरी पर जाना पड़ता है जहां तक स्वास्थ्य का प्रश्न है बाजार में एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो खुद बीमार है जिसके बीच में पूरे बाजार का गंदा नाला बहता है बरसात के दिनों में प्राथमिक स्वास्थ्य के अंदर पानी जमा हो जाता है वह भी गंदा और बदबूदार पानी इसके अतिरिक्त जहरीले जीव जंतुओं का भय लगा रहता है जीविका के लिए लोग पलायन कर रहे हैं यही वास्तविक तस्वीर है क्षेत्र की आगमन के अवसर पर ग्राम प्रधान अरुण मिश्रा मारू सेठ आशीष कुमार गुप्ता कैलाश कुमार गुप्ता विनोद कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में आम जनता उपलब्ध रही जनता ने फूलों की वर्षा की और जमकर नारे लगाएं
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.