थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी आभुषण बरामद
मीरजापुर
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.10.2026 को वादिनी गीता देवी पत्नी राम सिंह निवासिनी शिल्पी थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध धोखे से मंगलसूत्र व कनफूल आदि की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-417/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.10.2026 को उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1. गोविन्दा पुत्र चाऊ निवासी हितौनी थाना लोहता जनपद वाराणसी व 2. चुलबुल पुत्र राजेन्द्र निवासी बिसौरा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मंगलसूत्र (पीला धातू), 01 जोड़ी झुमका (पीला धातू) बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
......... लखनऊ- लोकसभा चुनाव से पहले सपा से बाग़ी हुए विधायक राकेश सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी आज आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुए. अभय सिंह अयोध्या ज़िले की गोशाईगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं. राकेश सिंह अमेठी ज़िले की गौरीगंज सीट से विधायक हैं. विनोद चतुर्वेदी जालौन ज़िले की काल्पी सीट से विधायक हैं. एक तरह से देखा जाए तो सपा के तीनों सिटिंग बाग़ी विधायक अगर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं तो अपनी अपनी विधानसभा सीट पर बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं.
.................. UP में 7 IAS अफ़सरो का तबादला ???????? IAS धीरेंद्र सिंह सचान : विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। IAS राकेश कुमार पटेल: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के रूप में तैनात किए गए हैं। IAS कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण: मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाए गए हैं। IAS राजेश कुमार: अपर आयुक्त, आगरा मंडल, आगरा से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर भेजे गए हैं। IAS प्रतिभा सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल, आगरा नियुक्त की गई हैं। IAS अमित कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाए गए हैं। IAS देवदत्त सिंह कुशवाह: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को प्रतीक्षारत रखा गया है।
............ विधानसभा चुनाव-2027 हेतु ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का वीडियोग्राफी में ताला खोला गया, 12 अक्टूबर से एफएलसी कार्य शुरू - उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीरजापुर 14 अक्टूबर 2026- उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के प्रयोगार्थ ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की एफ0एल0सी0 हेतु ग्राम-भिस्कुरी, जसोवर, मीरजापुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस को दिनांक 12.10.2026 को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री तथा उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के तहत खोला गया एवं एफ0एल0सी0 के उपरान्त बन्द किया गया। दिनांक 12.10.2026 से अनवरत प्रतिदिन पूर्वाह्न 09.00 बजे से सायंकाल 07.00 बजे तक एफ0एल0सी0 का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप उक्त स्थल पर सम्पन्न हो रहा है। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री से अनुरोध है कि कृपया प्रतिदिन कार्य समाप्ति तक प्रातः 09.00 बजे से सायंकाल 07.00 बजे तक उक्त एफ0एल0सी0 स्थल पर स्वयं उपस्थित रहने अथवा अपने प्रतिनिधि को प्राधिकार पत्र सहित उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। .......... पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु डिजिटल व्यवस्था लागू, मोबाइल ऐप एवं जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से कर सकेंगे ऑनलाइन प्रमाणीकरण - मुख्य कोषाधिकारी मीरजापुर 13 अक्टूबर 2026- मुख्य कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासनादेश दिनांक 13 मई 2015 के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के समस्त पेंशनरों को अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र आन लाइन करने के लिए आधिकारिक वेबवाइट https://jeevan pramaan.gov.in की व्यवस्था की गयी है। उपरोक्त के क्रम में कोषागार मीरजापुर के समस्त सम्मानित पेंशनरों को सूचित किया जाता है, कि वे अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र आनलाइन स्वयं अपने मोबाइल के गुगल प्लेस्टोर से आधार फेस आर.डी. एवं जीवन प्रमाण ऐप को डाउनलोड कर आधार से अधिकृत कर प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है, साथ ही अपने किसी नजदीकी जन सुविधा केन्द्र / डाकघर आदि के माध्यम से डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र कोषागार मीरजापुर को प्रेषित किया जा सकता है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो कोषागार में उपलब्ध पेंशनर हेल्प डेस्क से मदद ली जा सकती है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.