साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर द्वारा भोले भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर साइबर ठगी की घटना को अंजान देने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद
मीरजापुर
साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर पर दिनांक 04.10.2026 को वादी सुशान्त विश्वकर्मा पुत्र लल्लन निवासी पक्की सराय तुले बाबा की गली थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा भोले भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर उनके खातों का साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया गया, जिसके आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर पर मु0अ0सं0-12/2026 धारा 318(4),319,(2),336(3),337,351(3),352,111(1) बीएनएस व 66 सी,डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त साइबर ठगी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेकर दिये गये निर्देश के क्रम में राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, योगेन्द्र सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मो0फहीम कुरैशी-क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में राम नरायण राम-प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर द्वारा अभियोग से सम्बन्धित इलेक्ट्रानिक साक्ष्य की समीक्षा से अभियुक्त किस्मत सिंह पुत्र स्व0 मेहर सिंह निवासी म0नं0 1835 अल्ट्रम लेन थाना मुखर्जीनगर, दिल्ली का नाम प्रकाश में आया । जिसकी गिरफ्तारी हेतु मय पुलिस टीम के दिनांक 06.10.2026 को जनपद मीरजापुर से प्रस्थान कर दिल्ली में विवेचना में संलिप्त थे कि अभियुक्त किस्मत सिंह पुत्र स्व0 मेहर सिंह निवासी म0नं0 1835 अल्ट्रम लेन थाना मुखर्जीनगर, दिल्ली को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल Samsung Glaxy S23 Ultra Model बरामद हुई । जिससे बाद पूछताछ कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य वैधानिक कार्यवाही करते हुए जनपद मीरजापुर लाया गया तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................. अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से ट्रांसफर की धनराशि ₹ 1,20,000 को थाना मड़िहान साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदिका सुनीता देवी पत्नी डा0 मिथिलेश सिंह निवासी ग्राम कलवारी खुर्द थाना मड़िहान मीरजापुर । आवेदिका के खाते से दिनांक 31.01.2026 को 1,20,000 रुपये गलती से दूसरे के खाते में ट्रान्सफर हो गये थे । आवेदिका द्वारा खाता धारक से सम्पर्क किया गया तो खाता धारक ने पैसे वापस करने में रुची नहीं दिखायी जिसके बाद आवेदिका द्वारा इसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दिनांक 31.01.2026 को की गयी । उक्त सम्बन्ध में थाना मड़िहान की साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान के साइबर टीम द्वारा उपरोक्त जांच के दौरान 1,20,000/- रु0 को ट्रैक करते हुए होल्ड कराये और शिकायत कर्ता के खाते में कुल धनराशी 1,20,000/- रुपये वापस कराये गये । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं थाना मड़िहान की साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी साइबर सेल टीम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर 1. रविन्द्र भूषण मौर्या प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान मीरजापुर 2. का0 कुलदीप कुमार साइबर सेल थाना मड़िहान मीरजापुर
..................... आनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर ठगी की धनराशि ₹ 23,700 को थाना को0देहात साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक सूरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मण विश्वकर्मा नि0 ग्राम- बेदौली कलां पोस्ट- भटौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना दिनांक 20.08.2025 को थाना को0 देहात की साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया कि आनलाइन के दौरान कुल 42,000/- रू0 का साइबर फ्राड किया गया । इस प्रकरण में आवेदक से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाको0 देहात की साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारंभ कि गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिसअधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के नेतृत्व में थाना को0देहात की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जॉच के दौरान ठगी की गई धनराशि 23,700/- रु0 सम्बन्धित बैंक से सम्नवय स्थापित कर आवेदक के खाते में वापस कराई गयी । पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी व साइबर क्राईम टीम थाना को0देहात पुलिस टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । साइबर सेल टीम थाना को0 देहात अमित मिश्रा, प्र0 नि0 थाना को0 देहात, म0आ0 प्रियंका सिंह, रि0का0 सुनील द्विवेदी थाना- को0 देहात, मीरजापुर ।
...................... महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जनपदीय पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति/महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक मीरजापुर महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र -2026 के पावन पर्व से चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति/महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर दुर्गा पूजा पण्डालों, स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थानों, प्रमुख चौराहों, कस्बा/गांवों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना,पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य अवगत कराने के सुझाव दिये गये । सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने व उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर, आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में ना करें, एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं वेबसाइट और ऐप में ना करें, अनजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियो कॉल को रिसीव ना करें, अपने निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ईमेल पर एसएमएस के जरिए शेयर ना करें, फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शॉपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कदापि न करें। साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया तथा पैम्पलेट वितरित किया गया । .............................. कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विधान परिषद के स्नातक के 5 एवं शिक्षक के 6 निर्वाचन क्षेत्रों के अर्ह मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान होगा। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी के खण्ड स्नातक तथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा संबंधित खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रामाणिक (Bonafide) मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान (दिवस 23 अक्टूबर 2026) पर विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.