News Express

ओमेक्स की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत की सूचना।

लखनऊ ब्रेकिंग 
????
ओमेक्स की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत की सूचना।

बॉयफ्रेंड के साथ युवती बिल्डिंग के 10वें मंजिल पर कमरा की थी बुकिंग।

चौक निवासी युवती की 10वीं मंजिल से गिरकर हुई संदिग्ध मौत।

युवती के गिरने के दौरान सुल्तानपुर निवासी प्रेमी मौके से फरार।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर युवती के परिजनों को दी सूचना।

युवती के परिजनों से तहरीर हासिल होने के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई।

पुलिस अभी युवती की बहुमंजिला इमारत से संदिग्ध गिरकर मौत की कर रही जांच।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत....

News Image

................. नवरात्र मेले को लेकर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या, विंध्याचल से हर 10 मिनट पर मिलेगी बस एसी बस बनारस के लिए उपलब्ध पहले दिन 12 हजार यात्रियों ने की यात्रा - एआरएम अरविंद मिश्र किराया 1.30 रु. प्रति किमी, एसी का 1.63 रु. प्रति किमी, बड़ी बस में 52 और छोटी में 42 यात्री ही बैठेंगे अनुपम ब्यूरो मीरजापुर। शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। अनुपम न्यूज से विशेष वार्ता के दौरान एआरएम रोडवेज मीरजापुर अरविंद मिश्र ने बताया कि साधारण बसों में प्रति यात्री किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी बसों में 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विंध्याचल से 24 घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर 10 मिनट पर बस चलाई जा रही है। वहीं मीरजापुर डिपो से विंध्याचल मार्ग से होकर जाने वाले सभी गंतव्य स्थानों के लिए हर 15 मिनट पर बस मिलेगी। विंध्याचल से बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विंध्याचल से बनारस के लिए प्रत्येक 4 घंटे पर एसी बस उपलब्ध रहेगी। बनारस के लिए एसी बस सुबह 7 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे रवाना होगी। एआरएम ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन अकेले विंध्याचल बस स्टेशन से लगभग 12 हजार यात्रियों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बड़ी बसों में 52 और छोटी बसों में 42 से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा। इसके साथ ही विंध्याचल बस स्टेशन पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसे देख यात्रियों ने सराहना की है।

............. दिल्ली - राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला- ओम प्रकाश माथुर ,केरलम के राज्यपाल बनाये गए, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया, ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, डॉ. दल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया !! ............... कन्नौज-पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत, दो घायल! आगरा से कन्नौज आते समय हुआ हादसा

....................... बलिया-- बलिया में दबाव और प्रभाव में दर्ज नहीं होगा क्रॉस केस, एसपी का सख्त निर्देश..... एसपी डॉ. इरज राजा ने कहा—सही मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता...... गंभीर मामलों में संबंधित सर्किल के सीओ से जांच कराने के बाद ही होगी कार्रवाई..... संगठित अपराध, तस्करी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर...... थानों की निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी रखी जाएगी नजर.......

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.