News Express

कछवा में आगामी त्योहारों को लेकर नगर पंचायत और व्यापार मंडल ने किया मेला स्थलों का निरीक्षण

कछवा में आगामी त्योहारों को लेकर नगर पंचायत और व्यापार मंडल ने किया मेला स्थलों का निरीक्षण

 

कछवा (मिर्जापुर): आगामी नवरात्रि, ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कछवा आदर्श नगर पंचायत प्रशासन एवं व्यापार मंडल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी (ईओ) सूर्य प्रताप सरोज तथा कछवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों, भरत मिलाप मेला स्थल और मूर्ति विसर्जन के लिए कछवा दह (पोखर) जाने वाले मार्ग का गहनता से अवलोकन किया।

जर्जर बिजली के तारों और पोल को दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान भरत मिलाप के दौरान निकलने वाले परंपारिक लाग (झांकियों) के मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया। मार्ग में बिजली विभाग के क्षतिग्रस्त तारों और लोहे के पोल से किसी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ सचिन कुमार से वार्ता की गई। ईओ एवं व्यापार मंडल ने बिजली के खंभों पर प्लास्टिकीकरण कराने तथा सड़कों पर नीचे लटक रहे खतरनाक तारों को तत्काल कसने व दुरुस्त करने की मांग की।

साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने का अनुरोध
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी से मेला क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई, चूना छिड़काव और विसर्जन मार्ग पर सुदृढ़ प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ईओ सूर्य प्रताप सरोज ने व्यापार मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी, जिससे त्योहारों को सकुशल एवं हर्षाल्लास के साथ संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारी एवं व्यापार मंडल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, व्यापार मंडल संरक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता महामंत्री रामकुमार गुप्ता अजय सेठ संगठन मंत्री , सोनी उमर, अभिषेक उर्फ सल्लू, पवन, प्रवीण गुप्ता पदाधिकारी के साथ चौकी प्रभारी धनंजय सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।

........... जनपद न्यायधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार पहुचंकर पुरुष बैरक व महिला बैरक का किया निरीक्षण मीरजापुर - जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिला कारागार पहुचंकर पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुलिसकमिर्यो के द्वारा बन्दियों के पास रखे झोला आदि को खंगाला गया जिसमें किसी भी प्रकार आपित्तजनक वस्तु नहीं पाई गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न बैरको के अलावा महिला बैरक, जेल के अस्पताल व रसोईघर में पहुचंकर बन रहे भोजन का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों का नियमित चिकित्सक के द्वारा परीक्षण किया जाए तथा इन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयां ससमय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण समय से भोजन दिया जाए तथा बन्दियों से कहा कि जिस किसी विधिक सहायता/सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराएं ताकि उन्हें मानक व पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सके। जेल में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे का फुटेज भी अधिकारियो द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी०एल० वर्मा, जेल अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

............... पुलिस द्वारा 10 वर्ष के गुमशुदा बालक को 08 घण्टे में तलाश कर उसके परिवार को सकुशल किया गया सुपुर्द डामड गंज नाबालिक बच्चों को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के हवाले किया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस टीम द्वारा 10 वर्ष के गुमशुदा बालक बंश सैनी पुत्र सोनू सौनी निवासी समया जनपद सोनीपथ हरियाणा हाल पता महेशपुर थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को जनपद प्रयागराज से सकुशल बरामद कर उसके परिजन नाना रमन सिंह व माँ सुनीता को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त बालक अपने नाना के घर महेशपुर आया था तथा उक्त बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका इलाज भी चल रहा है । परिजनों द्वारा गुम उपरोक्त बालक को पाकर मीरजापुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.