Breaking News
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कदम रखेंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति आम लोगों के मुद्दों और उनकी आवाज को सामने लाने पर केंद्रित होगी। उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि वह यहीं से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी।
................
थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 10 वर्ष के गुमशुदा बालक को 08 घण्टे में तलाश कर उसके परिवार को सकुशल किया गया सुपुर्द
मीरजापुर
ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया था । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज मय पुलिस टीम द्वारा 10 वर्ष के गुमशुदा बालक बंश सैनी पुत्र सोनू सौनी निवासी समया जनपद सोनीपथ हरियाणा हालपता महेशपुर थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को जनपद प्रयागराज से सकुशल बरामद कर उसके परिजन नाना रमन सिंह व माँ सुनीता को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त बालक अपने नाना के घर महेशपुर आया था तथा उक्त बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका इलाज भी चल रहा है । परिजनों द्वारा गुम उपरोक्त बालक को पाकर मीरजापुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
............... थाना चुनार पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-600/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 325,61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियोग में मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांकः 29.09.2026 को उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज साहू उर्फ लाला पुत्र बृजमोहन निवासी महुवरिया थाना बहरी जनपद सीधी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ..................... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 29.09.2026 को थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 वारंटी, थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 वारंटी व महिला थाना द्वारा 01 वारंटी (कुल 03 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
................. पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तैयारियों के दृष्टिगत 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल एवं ग्राउंड का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मीरजापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत दिनांक 03.10.2026 से 08.10.2026 तक आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल एवं ग्राउंड का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा परीक्षण स्थल पर अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश एवं निकास, शारीरिक दक्षता परीक्षण की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दक्षता परीक्षण के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.............. P7 ब्रेकिंग मुगलसराय-- चंदौली के मुगलसराय में चल रहा था साइबर गैंग का कथित धंधा... सीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम का छापा..... अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप...... मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना.... साइबर नेटवर्क और गतिविधियों को लेकर पुलिस कर रही है गहन पूछताछ..... कार्रवाई पर बोलने से बचे सीओ, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस....???????????????? ................ इनोवा की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दूसरा गंभीर; वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कछवां (मिर्जापुर)। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से बाइक सवार 72 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शादी बनक निवासी लोलारे यादव (72) पुत्र रामसुंदर यादव मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही अशोक सिंह के साथ बाइक से बाबूसराय स्थित वैद्य के पास दवा लेने जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही दोनों कटका गोदाम के पास हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रही इनोवा कार (संख्या CG 08 BJ 9900) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक इनोवा के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन उन्हें दूर तक घसीटता हुआ ले गया। दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में लोलारे यादव की मौके पर ही सांसें थम गईं। पुलिस लिखी इनोवा छोड़ चालक फरार घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाकारित इनोवा पर 'पुलिस' लिखा हुआ था और उस पर सायरन व पुलिस बत्ती भी लगी थी। कछवां पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि उक्त वाहन किस विभाग या अधिकारी के उपयोग में था। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक लोलारे यादव के चार पुत्र और छह पुत्रियां हैं। परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर 2025 में भी सड़क हादसे में ही उनके बड़े बेटे की मौत हुई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि इस हादसे ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया। घटना के बाद से गांव व क्षेत्र में मातम पसरा है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.