उत्तर प्रदेश-
भारी बारिश और आकस्मिक बाढ़ के अलर्ट को लेकर CM योगी ने दिशा निर्देश जारी किए -
रेड अलर्ट और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश,
संबंधित जिलों के डीएम को दिए निर्देश जारी,
डीएम स्वयं फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें - CM
जीर्ण शीर्ण घरों , झोपड़ी में रह रहे लोगो को निकटतम राहत शरणालय में ले जाये- CM
...............
अर्जेंट — मौसम की चेतावनी
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी
तारीख: 25.09.2026, रात 10:30 बजे
छत्तीसगढ़ से NNW की ओर बढ़ रहा एक डिप्रेशन आज रात करीब 11 बजे सिंगरौली (सोनभद्र बॉर्डर) के पास होगा, फिर 26.09 की सुबह प्रयागराज के पश्चिम से लखनऊ की ओर गुज़रेगा। IMD ने 26.09 को पूर्वी UP में भारी से बहुत भारी बारिश और 50-60 km/h की रफ़्तार से आंधी की चेतावनी दी है। 65 km/h तक की रफ़्तार से हवा चल सकती है।
???? कैटेगरी 1 (सबसे ज़्यादा रिस्क) — आज रात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 26.09
सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़
(सोनभद्र और मिर्ज़ापुर अभी से; प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
???? कैटेगरी 2 (ज़्यादा रिस्क) — शाम 4 बजे, 26.09 से सुबह 8 बजे, 27.09 (भारी बारिश वाली जगह)
महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर
???? कैटेगरी 3 (अलर्ट) — दोपहर 12 बजे से आधी रात तक, 26.09
वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया
निर्देश:
1. सभी SEs, EEs, SDOs और JE हेडक्वार्टर में रहेंगे। कैटेगरी 1 के ज़िलों में आज रात से 24x7 कंट्रोल रूम चलेंगे।
2. तेज़ हवा (~50 km/h से ज़्यादा), पेड़ या खंभे गिरने, कंडक्टर टूटने या स्पार्किंग होने पर प्रभावित 11 kV फीडर को तुरंत बंद कर दें। सबस्टेशन ऑपरेटर SDO/JE के कहने पर काम करेंगे। पूरे ज़िले में कोई शटडाउन नहीं होगा — सिर्फ़ प्रभावित फीडर पर।
3. पूरी लाइन पेट्रोलिंग और टूटे कंडक्टर, झुके हुए खंभों और टहनियों को हटाने के बाद ही ठीक करें। बिना पेट्रोलिंग के चार्ज न करें।
4. हॉस्पिटल, वॉटर वर्क्स और ज़रूरी सर्विस वाले फीडर को सिर्फ़ आखिरी उपाय के तौर पर बंद किया जाएगा और पहले ठीक किया जाएगा। हॉस्पिटल को अभी बता दें कि वे DG सेट तैयार रखें।
5. बिजली गिरने या तेज़ हवा चलने पर लाइन पर काम न करें। सिर्फ़ शटडाउन/PTW के तहत अर्थिंग और सेफ्टी गियर के साथ ठीक करें।
6. गैंग, आरी और कुल्हाड़ी, सीढ़ी, एक्स्ट्रा खंभे, कंडक्टर, इंसुलेटर और ट्रांसफ़ॉर्मर पहले से रखें।
7. ज़िला प्रशासन और डिज़ास्टर कंट्रोल रूम के साथ कोऑर्डिनेट करें। SMS और सोशल मीडिया से कस्टमर्स को अलर्ट करें: गिरे हुए तारों को न छुएं, 1912 पर रिपोर्ट करें।
8. फीडर बंद होने, कारण, समय और ठीक होने की रिपोर्ट हर 3 घंटे में HQ कंट्रोल रूम [नंबर] पर करें। किसी भी बिजली दुर्घटना की तुरंत रिपोर्ट करें।
................. सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा सेवानिवृत्त अधिकारी को हायर ज्यूडिशियरी और अधिकारियों का भय दिखाकर बनाया शिकार, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार सोनभद्र। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी। एआई और डीपफेक का किया दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके माध्यम से पीड़ित को ब्लैकमेल और एक्सटॉर्शन का भय दिखाकर रकम वसूली गई।बैंक मैनेजर की सूचना पर खुला मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब भारतीय स्टेट बैंक के एक शाखा प्रबंधक ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी कि एक सेवानिवृत्त व्यक्ति लगातार अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहा है और पूछताछ में इसके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रयागराज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण कुमार दूबे पुत्र हरसू दुबे निवासी कलना, गैपुरा, मीरजापुर, को प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार और 2.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।मामले में सहयोग करने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र तथा तेजल पुत्री स्व. संतोष कुमार मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र शामिल हैं।पुलिस ने संबंधित बैंक खातों पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की निगरानी भी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
............. खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी बस, दो बालक समेत चार घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में शनिवार की सुबह करीब छह बजे अनियंत्रित गगन बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के नीचे चले गए। संयोग अच्छा रहा कि दोनों वाहन पलटे नहीं। हादसे में दो बालक समेत चार बस सवार घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार मीरजापुर से सोनभद्र की ओर जा रही गगन बस सोनबरसा बाजार के पास पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे निर्माण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी के लिए निर्माण सामग्री ढोने वाला डंपर सड़क किनारे खड़ा था। बस अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे चले गए। हादसे में जनपद बलरामपुर निवासी 38 वर्षीय सीताराम पुत्र कतवारू तथा राबर्ट्सगंज सोनभद्र निवासी दो बालक आर्यन और शिवम समेत रामप्रसाद घायल हो गए। सीताराम की हालत गंभीर देख स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं आर्यन, शिवम और रामप्रसाद को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।सीएचसी प्रभारी संतलाल ने बताया कि सीताराम का प्राथमिक उपचार किया गया है। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य है।
.................. ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, छह घायल। मीरजापुर सोनभद्र के शाहगंज बाजार, से बहू की विदाई कराकर ससुराल लौट रहे लोगों से भरा ऑटो शुक्रवार की रात करीब 8 बजे के लगभग राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव स्थित गर्दा नाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बहू समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी क्षेत्र अंतर सुगापांख कलां गांव निवासी सियाराम पुत्र स्वर्गीय कमला शंकर शर्मा अपने बेटे की ससुराल शाहगंज बाजार, सोनभद्र से बहू की विदाई कराने गए थे। शुक्रवार की रात वह बहू और अन्य ससुरालियों के साथ ऑटो से वापस लौट रहे थे। ददरा गांव स्थित गर्दा नाला के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे में बहू सुमन (22) पत्नी धीरज, उसका एक वर्षीय पुत्र दिव्यांश, अंजलि (17) पुत्री राम प्रसाद, रोशनी पुत्री श्याम प्रसाद और ऑटो चालक राजेंद्र समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सड़क से हटवाकर सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.