विषैले जंतु के डसने से युवक अचेत, सीएचसी में भर्ती।
मीरजापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे के लगभग विषैले जंतु के डसने से एक युवक अचेत हो गया। स्वजन आनन-फानन में उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार ददरा गांव निवासी 19 वर्षीय सुहेल पुत्र अब्बास भोजन करने के बाद चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर पर चढ़े विषैले जंतु ने उन्हें डस लिया। इसकी जानकारी होने पर वह अचेत हो गए। शोर सुनकर पहुंचे स्वजन उन्हें तत्काल सीएचसी राजगढ़ ले गए।
सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।
...................... ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मड़िहान को सौंपा ज्ञापन, 9 अक्टूबर से भूख हड़ताल की चेतावनी राजगढ़। ग्राम रामपुर-38 में रेलवे आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 9 अक्टूबर 2026 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन के कारण आवागमन बाधित होने से उन्हें बाजार, अस्पताल, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के स्तर से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। ..................... संतनगर में पुलिस की मनमानी: बिना एफआईआर बैंक संचालक को बैठाया थाने में, शिक्षक भाई को भी उठाकर ले गई पुलिस, पैसे मांगने का आरोप पटेहरा (मिर्जापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित तानाशाही और अवैध हिरासत का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का आरोप है कि उसके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज न होने के बावजूद संतनगर पुलिस उसे और उसके शिक्षक भाई को थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित सीएसपी संचालक के अनुसार, वह करीब छह महीने पहले एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। चेन्नई स्थित मुख्य शाखा से खाता होल्ड हो जाने के कारण कुछ ग्राहकों का भुगतान अटक गया था। पीड़ित ने बताया कि उसने सभी संबंधित ग्राहकों से थोड़ा समय मांगा है और जल्द ही उनका बकाया पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद, संतनगर पुलिस कई दिनों से उस पर गैर-कानूनी तरीके से बेवजह मानसिक दबाव बना रही है। सरकारी शिक्षक और बीएलओ भाई को भी 24 घंटे रखा थाने में मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर तब और गंभीर सवाल उठे जब पीड़ित के भाई प्रदीप गिरी, जो एक सरकारी अध्यापक होने के साथ-साथ वर्तमान में बीएलओ के पद पर तैनात हैं, को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। शिक्षक प्रदीप गिरी ने आरोप लगाया कि जब वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गए थे, उसी दौरान संतनगर पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में पहुंचे और उन्हें जबरन उठाकर थाने ले आए। उन्हें मंगलवार से बुद्धवार तक लगभग दो दिन बिना किसी कारण और बिना किसी एफआईआर के थाने में बैठाकर रखा गया तथा बाद में बिना किसी लिखा-पढ़ी या कार्रवाई के छोड़ दिया गया। थाने के एसएसआई पर पैसे मांगने और टॉर्चर करने का गंभीर आरोप पीड़ित परिवार ने योगी सरकार में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संतनगर थाने में तैनात एसएसआई रमाशंकर यादव पर सीधा और गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि एसएसआई रमाशंकर यादव उनसे पैसों की अनुचित मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर उन्हें बिना किसी अपराध या दर्ज मुकदमे के जबरन थाने में बैठाकर शारीरिक व मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है। बिना किसी शिकायत या एफआईआर के किसी नागरिक और ऑन-ड्यूटी सरकारी शिक्षक को थाने में बैठाए रखने के इस मामले से स्थानीय लोगों और शिक्षकों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
..................... विषाक्त पदार्थ पीने से किशोरी अचेत डामड गंज घरेलू विवाद में नाबालिक लड़की ने विषाक्त पदार्थ पिया जिसके कारण बेहोश हो गई परिजनों ने निजी साधन से अस्पताल पहुंचाया और वहां उसका इलाज हो रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल के लिए भाई-बहन में विवाद हुआ और आक्रोश में आकर प्रियंका पुत्री राजेश निवासी ग्राम मधोर थाना हलिया ने विषाक्त पदार्थ पी लिया जिसके कारण वह अचेत हो गई उस समय घर पर उसके माता-पिता नहीं थे परिजनों ने निजी साधन से हलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं मोबाइल का यूज वर्तमान की आवश्यकता है वहीं पर नकारात्मक रूप से परिवार के विखराव का कारण भी बन रहा है कहीं कहीं ऐसे नकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं .................... थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज कुमार पाण्डेय उर्फ हर्ष पाण्डेय पुत्र स्व0 बैकुण्ठ पाण्डेय निवासी पकरी का पुरा (बेलवन) थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............... थाना पड़री व एस.टी.एफ. फील्ड इकाई वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा धोखा से नकली गिन्नी को बेच कर पैसे की ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.09.2026 को निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (एस.टी.एफ. फील्ड इकाई वाराणसी) व उप निरीक्षक रामनगीनी (थाना पड़री पुलिस) संयुक्त टीम द्वारा थाना पड़री क्षेत्र से प्राप्त मुखबीर के सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तगण 1. बृजेश कुमार उर्फ बलराम पुत्र दुखरन बिन्द निवासी दादर कला थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. अजय बिन्द पुत्र राकेश बिन्द निवासी कोची जमुआ थाना मेजा जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 318(4) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 अदद नकली गिन्नी (पीली धातू) व 01 पीली धातू का टुकड़ा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 253/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । .................. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-230/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त मान सिंह पुत्र कैलाश निवासी बघैला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । .................. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-230/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त मान सिंह पुत्र कैलाश निवासी बघैला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांकः 24.09.2026 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.