मीरजापुर जनपद के हलिया विकासखंड के युवा समाजसेवी शिवा अग्रहरि को गौ सम्मान आह्वान अभियान का
जनपद मीरजापुर के जिला सह प्रभारी का दायित्व संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी जी के नेतृत में सौंपा गया!
संपूर्ण भारत में गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो, गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए, गौ सेवा हेतु केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने और केंद्रीय कानून लागू हो ऐसे संकल्प सहित इन्होंने अपने पद को स्वीकार किया!
.....................
जिला सह प्रभारी बने शिव अग्रहरि
डामड गंज
युवा समाजसेवी एवं सनातन की आवाज के रूप में प्रसिद्ध नव युवक को गो सम्मान आहवान अभियान का जिला सह प्रभारी का दायित्व मिला जिससे क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों में हर्ष व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड हलिया क्षेत्र के शिव अग्रहरी युवा समाजसेवी को गो सम्मान आहवान अभियान का जिला सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी द्वारा यह दायित्व प्रदान किया गया है इस संगठन की मांग है की संपूर्ण भारत में गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाए केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने और केंद्रीय कानून लागू हो इसके लिए जन जागरण किया जाएगा
................... पानी भरे गड्ढे में डूबने से छः वर्षीय बालक की मौत डामड गंज दर्दनाक हादसा के अंतर्गत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरबसा राजा गांव निवासी गंगा प्रसाद आदिवासी का 6 वर्षीय पुत्र अभय राज शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था कुछ दूरी पर पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई काफी देर तक उसके मौत का पता नहीं चला जब वह घर नहीं आया तो उसके परिजन खोजबीन करने लगे उसी के दौरान 4 फीट तक पानी से भरे गड्ढे में तलाश करने पर वह बालक मिला जिसको परिजनों ने लालगंज अस्पताल में दिखाए चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित किया ज्ञात हो उसको शौचालय की सुविधा नहीं मिली हुई थी परिजनों के अनुसार इसी कारण उसके बच्चे की मौत हो गई घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार किया इस संदर्भ में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है ................. बड़ी खबर मिर्जापुर _ एसएन पब्लिक स्कूल की बड़ी लापरवाही स्कूल की छत से गिरकर छात्रा बुरी तरह घायल स्थिति गंभीर एसएन पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा बुरी तरह घायल हमेशा विवादों में रहने वाले एसएन पब्लिक स्कूल एक बार फिर चर्चा में एसएन पब्लिक स्कूल की छत से गिरकर छात्रा का पैर और स्पाइन में हुआ फ्रैक्चर, परिजन बोले स्कूल की लापरवाही से बिटिया का जीवन बर्बाद परिजनों ने स्कूल के मालिक पर लगाया आरोप नाराज परिजन बोले सहयोग तो दूर की बात स्कूल मैनेजमेंट ने नहीं पूछा बिटिया का हाल नाराज परिजनों ने एसएन पब्लिक स्कूल के मालिक के विरुद्ध थाने में दी तहरीर एसएन पब्लिक स्कूल का मामला
................. रात में अचानक आरपीएफ थाने पहुंचे आईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा प्लेटफॉर्म से सीसीटीवी रूम तक किया निरीक्षण, जवानों को दिए सतर्कता के निर्देश मीरजापुर। आरपीएफ के आईजी पीके गुप्ता ने शनिवार की रात मीरजापुर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण किया। आईजी के अचानक पहुंचने से आरपीएफ कर्मियों में सक्रियता बढ़ गई। उन्होंने थाना परिसर के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान आईजी ने यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन पर निगरानी व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने आरपीएफ जवानों से बातचीत कर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद आईजी पीके गुप्ता ने आरपीएफ अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्टेशन और ट्रेनों में लगातार सतर्क निगरानी रखने की हिदायत दी। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा यात्रियों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आईजी के औचक निरीक्षण को लेकर आरपीएफ जवानों में दिनभर चर्चा बनी रही। अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई। .................... सर्पदंश से युवती अचेत, राजगढ़ सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में रविवार के सुबह घर से कुछ दूर घास काटने गई 20 वर्षीय युवती को सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे तत्काल राजगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, पुरैनिया गांव निवासी सूर्यबली की पुत्री खूशबू रविवार के सुबह करीब 10 बजे घास काट रही थी। इसी दौरान घास में छिपा सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराए।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत राल ने बताया कि उपचार के बाद युवती की हालत सामान्य है।
................. मिर्ज़ापुर: SN पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी 11वीं की छात्रा, हालत नाजुक परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया CCTV छिपाने का आरोप मिर्ज़ापुर: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड के 'एसएन पब्लिक स्कूल' (SN Public School) में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विद्यालय में कक्षा 11वीं (बायोलॉजी) की एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में छात्रा को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लंच ब्रेक के दौरान हादसा, स्कूल प्रशासन के दावे पर परिजनों का संदेह जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे लंच/भोजन अवकाश के दौरान घटी। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा अपने-आप/स्वयं नीचे गिरी है। वहीं, परिजनों ने स्कूल के इस दावे पर गहरा संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि लंच के दौरान छात्रा तीसरी मंजिल पर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुँची और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है। CCTV फुटेज दिखाने से किया इनकार, साक्ष्य मिटाने की आशंका परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले की लीपापोती करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए विद्यालय परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखने की मांग की, तो स्कूल प्रबंधन ने फुटेज दिखाने से साफ मना कर दिया। फुटेज छिपाने के रवैये से परिजनों में यह आशंका गहरा गई है कि घटना के डिजिटल साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है या उन्हें मिटाया/ओवरराइट किया जा सकता है। कोतवाली में तहरीर, स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल मामले को लेकर परिजनों ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। तहरीर में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम आश्रय कैथवास, डायरेक्टर राजेश सिंह, डायरेक्टर संध्या सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित सिंह सहित प्रबंधन की कार्यप्रणाली व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। परिजनों ने पुलिस से की प्रमुख मांगें: * तत्काल सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की जाए। * स्कूल के CCTV कैमरों के DVR/NVR को अविलंब पुलिस कब्जे में लेकर सील करे, ताकि कोई फुटेज डिलीट न हो सके। * तीसरी मंजिल की सुरक्षा व्यवस्था, रेलिंग, बाउंड्री और निगरानी तंत्र की जांच कराई जाए। * घटना के समय मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों और छात्रों के बयान दर्ज कर घटनास्थल की फॉरेंसिक/वैज्ञानिक जांच हो। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस घटना के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। ................. अटल चौक के राजा के भव्य जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में देर रात तक झूमे श्रद्धालु गणेश, राधा-कृष्ण, महादेव-पार्वती और मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, अतिथियों ने की आयोजन की सराहना मीरजापुर,विंध्याचल। विंध्याचल के अटल चौराहा स्थित श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “श्री अटल चौक के राजा” गणपति बप्पा का गणेश महोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसी क्रम में शनिवार की शाम 19 सितंबर को आयोजित भव्य झांकी एवं जागरण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर रहे। जागरण कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, भगवान महादेव एवं माता पार्वती, मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा अमरावती अटल चौराहा गूंजता रहा और देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी तथा मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रधान पुजारी अगस्त्य द्विवेदी ने पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन-पूजन किया। अतिथियों ने आयोजन समिति को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में आपसी एकता और सद्भाव का माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल तथा जायसवाल क्लब मीरजापुर के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल कार्यक्रम में पहुंचे। सभी अतिथियों का समिति के अध्यक्ष डब्बू बरनवाल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता महेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश महोत्सव को श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा जिस उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी सहयोग से जागरण एवं झांकी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भी बड़ी सहभागिता रही। श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से 24 सितंबर को शाम पांच बजे भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से भंडारा और विसर्जन कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति अध्यक्ष डब्बू बरनवाल ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से महोत्सव के आगामी कार्यक्रम भी भव्य रूप से संपन्न कराए जाएंगे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.