News Express

शनिवार, 19 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार

शनिवार, 19 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार

????पेट्रोल-डीजल अब कैश में मिलेगा! सरकार से नाराज डीलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला,...

????तमिलनाडु: CM विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत करेगे

????ममता ने बगावत कर तृणमूल का गठन किया था, अब उसकी खुद की पहचान पर संकट के बादल

????TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक: चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उपचुनाव से पहले फैसला

????नेपाल बाढ़ : ऊपरी त्रिशूली-1 सुरंग से 6 शव बरामद, करीब 6100 लोग अब भी लापता

????बहुचर्चित निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

????उदयनिधि स्टालिन बोले- हिंदी भाषा के विरोधी नहीं: हम इसे थोपने के खिलाफ हैं; दो-भाषा नीति से राष्ट्रीय एकता को खतरा नहीं

????जम्मू-कश्मीर में लश्कर मददगारों के ठिकानों पर छापेमारी: चीन में बनी 2 ग्रेनेड, एक पिस्तौल-गोलियां बरामद; 4 दिन पहले 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे

????मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, आधी रात बंगाल पहुंचे प्रभारी

????मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी: BMC ने 278 लोकेशन पर 383 तालाब बनाए, 25 हजार वॉलेंटियर तैनात

 ????अनाज का एक दाना भी नहीं होगा खराब, हरियाणा में 290 करोड़ से बनेंगे आधुनिक साइलो और नए गोदाम

????डूसू चुनाव 2026: किसके सर सजेगा ताज... फैसला आज, मतगणना सुबह आठ बजे से; दोपहर तक नतीजे आने की संभावना

????रूस ने बदली हमले की रणनीति, यूक्रेन की रसद आपूर्ति पर बढ़ा खतरा

????पाकिस्तान की मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 लोगों की गई जान, विस्फोटक लदे वाहन से हमले को दिया गया अंजाम

????मणिपुर के राहत कैंपों में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 25 संदिग्ध मौतों पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

????Weather Update : राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट, 19 सितंबर से पश्चिमी हिस्सों में थमेगा बारिश का दौर

????राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई नियमावली, तिलक अनिवार्य, मोबाइल पर पाबंदी

????सऊदी का तेल सप्लाई पर बड़ा फैसला, एक बूंद को तरसेगा यूरोप, भारत को बंपर फायदा

????नवंबर में भारत आ सकते हैं तारिक रहमान, बांग्लादेश अब सुधारना चाहता है रिश्ते

????इंग्लैंड सीरीज से संजू सैमसन को बाहर करने पर बोले गंभीर, यह मेरे कार्यकाल का सबसे मुश्किल फैसला

        आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!
                          जय हो????

 

 

....................

 

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

       19 - सितंबर - शनिवार

                      ????
==============================

1 20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर, वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी

2 'भस्मासुर है कांग्रेस', राहुल गांधी के पार्टी तोड़ने वाले आरोप पर किरेन रिजिजू का पलटवार

3 ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार, बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में 2 घंटे में बदली तस्वीर; CM शुभेंदु ने खाली की है सीट

4 TMC पार्टी सिंबल के लिए ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, चुनाव आयोग ने उनके गुट को नया नाम-सिंबल दिया था, 6 अक्टूबर को बंगाल में उपचुनाव

5 नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने कथित हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया था

6 नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 2007 के पुराने हत्या मामले और लंबित वारंट के आधार पर हुई, जबकि गिरफ्तारी के समय को लेकर कांग्रेस और ममता बनर्जी के खेमे ने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया

7 'मिलन प्रधान की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध', कांग्रेस उम्मीदवार के अरेस्ट होने पर भड़के राहुल गांधी; ऋतब्रत बोले- हत्या के तीन मामले लंबित

8 ‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी, और कभी पार्टी चोरी से सता बनाना चाहती है,कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला

9 अशोक गहलोत ने कहा,ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस स्टेट बन चुका है। राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी पार्टियों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है। 

10 गहलोत बोले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस करवाई और कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली? यह गिरफ्तारी नहीं, जैसा श्री राहुल गांधी कहते हैं चुनाव की चोरी है।

11 HAL ने एयरफोर्स को तेजस, पवनहंस को ध्रुव हेलिकॉप्टर सौंपे, पायलट अब स्वदेशी विमानों से ट्रेनिंग लेंगे, इनका 57% हिस्सा भारत में बना

12 दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव खुले मैदान में मिलने के मामले को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की। राहुल गांधी ने पूछा कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और अपराधी बेखौफ क्यों घूम रहे हैं?

13 संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर मंथन शुरू, शीतकालीन सत्र में आएगी रिपोर्ट

14 HAL ने एयरफोर्स को तेजस, पवनहंस को ध्रुव हेलिकॉप्टर सौंपे, पायलट अब स्वदेशी विमानों से ट्रेनिंग लेंगे, इनका 57% हिस्सा भारत में बना

15 उदयनिधि स्टालिन बोले- हिंदी भाषा के विरोधी नहीं, हम इसे थोपने के खिलाफ हैं; दो-भाषा नीति से राष्ट्रीय एकता को खतरा नहीं

16 DU छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आज, यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन, विक्ट्री जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक

17 IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने आत्महत्या की, एग्जाम में ChatGPT इस्तेमाल करता पकड़ा गया था; 7 महीने में सुसाइड का तीसरा मामला, कैंपस में प्रदर्शन

18 मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, BMC ने 278 लोकेशन पर 383 तालाब बनाए, 25 हजार वॉलेंटियर तैनात

19 6 साल में साइबर क्राइम की 54 लाख शिकायतें, सिर्फ 2.4% मामलों में FIR; 6 साल में 78 गुना बढ़ी शिकायतें

20 चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी, सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की

21 राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई नियमावली, तिलक और पंचकेशी अनिवार्य, मोबाइल पर भी पाबंदी

22 चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी, सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की

23 ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए मुश्किल बढ़ी
==============================

.................. मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना। बेलतर चौकी अंतर्गत कच्ची सड़क स्थित व्यापारी अमरनाथ अग्रवाल के घर से लाखों रुपये के पीतल के सामान चोरी। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 15 फीट ऊंची चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और सामान लेकर फरार हो गए

.................. विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख की साइबर ठगी कौशांबी- चायल सीट से विधायका और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। उनके बैंक खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई बार में करीब 1.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम फोन-पे और UPI के जरिए ट्रांजेक्शन कर निकाली गई। 14 सितंबर को हुआ खुलासा, जब विधायक ने खाते की जांच कराई तो कई ऐसे लेन-देन सामने आए, जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पूजा पाल ने मोबाइल हैक होने और निजी व बैंकिंग डेटा के दुरुपयोग की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोन-पे, UPI और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.