विंध्याचल: अटल चौक पर ऑटो और ट्रैक्टर में भिड़ंत, ऑटो छतिग्रस्त ट्रैक्टर का आगे का दाहिना पहिया भी भिड़ंत की वजह से क्षतिग्रस्त, रॉन्ग साइड से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था ट्रैक्टर चालक, ऑटो चालक को आई चोट।
.......................
सेवा संकल्प अभियान के तहत 37 श्रमिकों को बकाया मजदूरी का वितरित किया गया चेक
मीरजापुर
जनपद मीरजापुर के ए.बी.सी. एक्युरेट बीवर कम्पनी प्रा. लि., टिकरा, नकहरा, मीरजापुर में संविदाकार कुंवर सिंह जायसवाल के माध्यम से नियोजित श्रमिकों के बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर विवाद था, जिसका सेवा संकल्प अभियान के तहत मजदूर अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने लेबर कालोनी जंगीरोड मीरजापुर में कुल 37 श्रमिकों को उनके बकाया मजदूरी एवं अन्य भत्तों संबंधी कुल रू0 19,64,282 का भुगतान चेक के माध्यम से कराया गया।
..................... जनपदीय पुलिस द्वारा 06 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः19.09.2026 को थाना को0शहर-01, थाना चील्ह-01, थाना पड़री-01, थाना हलिया-01, थाना सन्तनगर-01,थाना अहरौरा-01 नफर वारण्टी(कुल 06 नफर वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । .................... देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड पाठ में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल मीरजापुर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मिर्जापुर नगर के चौबे टोला वार्ड स्थित पावन श्री श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में समस्त साथियों के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन व भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर जन्मदिवस मनाया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति उनका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।बाबा आनंदेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।सुंदरकांड पाठ व आरती पूजन पश्चात दीपक जला कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना किया।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश का मान विदेशों में भी बढ़ाया है आपके कुशल नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है चाहे वो किसान हो,गरीब वर्ग हो महिलाओं के शसक्तीकरण की बात हो युवाओ के रोजगार की बात हो आपके नेतृत्व की प्रशंसा सभी वर्ग के लोग करते है आप स्वास्थ्य अच्छी बनी रहे आपका आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे आदिशक्ति जगतजननी माँ विंध्यवासिनी देवी जी से यही कामना करता हूं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लालबहादुर सरोज,क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी,पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी,जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह,पूर्व महामंत्री आशुकांत चुनाहे,जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल,जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोनकर,ज्ञानचंद गुप्ता,विनोद पांडेय,प्रीतम केसरवानी,पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,नि. वर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता,बाबूराम गुप्ता,सभासद गोवर्धन यादव टीटू,सभासद विजय प्रजापति,सभासदपति राजेश सोनकर,सभासदपति कमलेश मौर्य,सभासद नीरज गुप्ता,सभासद राधेश्याम गुप्ता,सभासदपति किशन कसेरा,नामित सभासद वीरेंदर मौर्य व गीता यादव,उमा बरनवाल,पूर्व महामंत्री भूपेंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष आकाश पटेल व मनमोहन वैश्यवार,मंडल मंत्री सुनील मोदनवाल,सौरभ मोदनवाल व विशाल श्रीवास्तव,नगर पश्चिमी मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,पश्चिमी मंडल मंत्री राहुल जैन,अमरेश सोनकर,सुमन यादव, ओमप्रकाश मौर्य,रमेश यादव,अजय अग्रहरि,उमेश गुप्त,महेश वर्मा,,शिवांशु सिंह,महेंद्र सिंह राणा,राकेश बिन्द,विनय सिंह,पूर्व सभासद राजेश पांडेय,रमा पांडेय,साधना गुप्ता,भावना बरनवाल,सोनम चतुर्वेदी,बसंत उमर,अभिषेक केशरी बजरंगी,भोला सोनकर,मनोज गुप्ता,शिवशंकर अग्रहरि,पूर्व सभासद संजय जायसवाल,काजू गुप्ता,अभिषेक यादव,अंकित धवन, मनोज गुप्ता चिंटू,राजेंद्र प्रजापति,पिंटू गुप्ता,अनूप गुप्ता आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
................. विकसित भारत अभियान के तहत कछवां में मेला आयोजित, प्रचार-प्रसार के अभाव में सिमटी आमजन की उपस्थिति कछवां (मिर्जापुर): विकसित भारत अभियान के तहत शनिवार को मझवां विकासखंड परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ देने हेतु प्रदर्शनी एवं जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। हालांकि, प्रचार-प्रसार की भारी कमी के कारण मेले में ग्रामीणों की उपस्थिति बेहद कम रही और अधिकतर समय विभागीय कर्मचारी ही काउंटरों पर खाली बैठे नजर आए।विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल मेले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशु चिकित्सा, महिला कल्याण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं और उत्पादों की जानकारी दी जहां लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहचान पत्र/कार्ड संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसलों को कीट-पतंगों से बचाने हेतु 'येलो स्टिकी ट्रैप' के उपयोग और उसे खेत में लगाने की विधि समझाई गई। वहीं पशु चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्ट राजेश सिंह ने पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों, कीड़ों की समस्या और उनके उपचार की दवाओं के बारे में जागरूक किया। कंपोजिट विद्यालय कछवां के सूर्य प्रकाश सिंह ने बच्चों की शिक्षण गतिविधियों में प्रयोग होने वाली सामग्रियों का प्रदर्शन किया। स्वयं सहायता समूह राजगढ़ ब्लॉक के समूहों द्वारा लकड़ी व हैंडलूम के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। वहीं मझवां की महिला समूहों ने नमकीन, सेव, फिनाइल, हैंडवॉश और सैनिटरी पैड जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। रात 9 बजे मिली सूचना, सुबह लग गया कैंप मेले में भीड़ न जुटने की मुख्य वजह अंतिम समय में मिली सूचना रही। ब्लॉक से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे विभागों को पत्र भेजकर अगले दिन सुबह 10 बजे कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। इतने कम समय में ग्रामीण इलाकों में मुनादी या प्रचार संभव नहीं हो सका, जिससे मेले का मूल उद्देश्य प्रभावित हुआ। आवास और शौचालय के लिए भटकती दिखीं महिलाएं एक तरफ योजनाओं के प्रचार का दावा किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ गांव बैस के पूरा बरैनी की अनारा देवी (पत्नी भाईलाल) और चरणहा निवासी पूनम (पत्नी सुरेशलाल) अपनी समस्याएं लेकर ब्लॉक पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास और शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है। आयोजनों की औपचारिकता पर उठे सवाल विभागों ने स्टॉल लगाकर फोटो और वीडियो तो बनवा लिए, लेकिन ग्रामीणों की अनुपस्थिति ने आयोजन की सफलता पर सवालिया निशान लगा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कैंप की पूर्व सूचना दी जाती, तो अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा पाते। समय पर सूचना न पहुंचने से यह सवाल खड़ा होता है कि जब जानकारी ही लोगों तक नहीं पहुंचेगी, तो योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा? .................... कछवां में गंगा नदी में मिला महिला का शव, चील्ह पुल से छलांग लगाने की आशंका कछवां (मिर्जापुर): थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव के सामने शुक्रवार रात गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को पुलिस द्वारा की गई छानबीन में शव की पहचान भरूहना (कोतवाली देहात) निवासी 40 वर्षीय गीता पत्नी मनोज प्रजापति के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गंगा में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। मछुआरों ने तुरंत इसकी सूचना कछवां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों व मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व एक महिला ने चील्ह पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। आशंका जताई जा रही है कि बहते हुए शव केवटाबीर गांव के पास पहुंच गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।. .................. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सितम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न व अन्त्योदय कार्ड पर सशुल्क चीनी वितरण 25 सितम्बर तक मीरजापुर - आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ के कार्यालय पत्र-07 सितम्बर, 2026 द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ, चावल) का निःशुल्क तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त व सितम्बर) के सापेक्ष चीनी सशुल्क वितरण दिनांक 10.09.2026 से 25.09.2026 के मध्य कराये जाने का निर्देश दिया गया है। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ, चावल) का अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 10 किग्रा0 गेहूँ एवं 25 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा0) खाद्यान्न व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 01 किग्रा0 गेहूँ एवं 04 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 05 किग्रा0 प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी का रूपये 18/- प्रति किग्रा0 की दर से तीन माह का तीन किग्रा0 चीनी कुल रूपये 54/- की दर से सशुल्क वितरण किया जा रहा है। खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 10.09.20206 से 25.09.2026 के मध्य कराया जा रहा है। जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता रोस्टर के अनुरूप निर्धारित एम0डी0एम0 की सम्पूर्ण मात्रा सम्बन्धित परिवहन ठेकेदारों अथवा उनके प्रतिनिधियों द्वारा डोर टू डोर डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करेंगे तथा उसी मात्रा में सम्बन्धित विद्यालयों को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को उनकी उपस्थिति में पूरी मात्रा एवं अच्छी गुणवत्ता का खाद्यान्न उपलब्ध कराते हुये प्राप्ति रसीद भी अपने पास सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे। वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाये रखेंगे एवं किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक उप जिलाधिकारी/अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराते हुये कड़ी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे। जनपद में समस्त कार्डधारक नियमानुसार उचित दर विक्रेता की दुकान से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें। पूर्ति निरीक्षक खाद्यान्न वितरण के समय अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर किसी उचित दर विक्रेता द्वारा कार्डधारकों को खाद्यान्न देने में अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे। सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पर्यवेक्षणीय दायित्वों का पालन करेंगे। जिलाधिकारी महोदय के स्तर से जारी कार्यालय पत्रांक-782 दिनांक-04 जुलाई, 2026 द्वारा नामित दुकानदार पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी उपस्थिति में नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
.................... शासन की मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया निर्देश तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 63 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 05 का किया गया निस्तारण दैनिक भास्कर दूत राजेश कन्नौजिया मीरजापुर - फरियादियों को त्वरित, संतुष्टिपरक व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से शासन की मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 63 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 05 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए कि फरियादी को एक शिकायत के लिए बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक शासन से सीधे शिकायतकर्ता के दूरभाष पर वार्ता कर भी लिया जा रहा है अतएव शिकायतों का निस्तारण अधिकारी पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पैमाइश व कब्जे के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन करते हुए मौके पर भेज कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में प्रकरण को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए पीड़ित को न्याय दिलाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर करने का उद्देश्य यही है कि शिकायतकर्ता को उसके तहसील पर उसकी समस्या का समाधान हो सके और उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।उन्होंने आईजीआरएस में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, वन विभाग, एलडीएम, विद्युत के अत्यधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने से जनपद की रैंक खराब होने पर निर्देशित किया कि सितम्बर माह के अवशेष दिनों में सुधार लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से मकान, फसल प्रभावितों का सर्वे कराते हुए तत्काल लाभान्वित किया जाए।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी पटेहरा कला को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत योजना से आच्छादित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रचार प्रसार के अभाव में कोई पात्र लाभार्थी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गया है तो चौपाल आदि का आयोजन करते हुए लाभार्थियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वहीं पर उनका रजिस्ट्रेशन करवाते हुए जो लाभार्थी जिस योजना हेतु पात्र है उन्हें शत प्रतिशत उस योजना से आच्छादित किया जाए।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा पात्र व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा-तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू/रा विजेता के समक्ष प्राप्त 143 प्रार्थना पत्रों में से 19 का निस्तारण, तहसील चुनार में उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह के समक्ष प्राप्त 114 में 05 का निस्तारण, एवं तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार के समक्ष प्राप्त 58 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण किया गया।तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मड़िहान, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ................. मीरजापुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की बैठक में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा भूमि विवादों को राजस्व विभाग के सहयोग से समाधान दिवस में निस्तारित कराने के निर्देश दिये रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग तथा चोरी, लूट आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया गो-तस्करी, मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों की तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई एवं अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती के निर्देश दिए गये गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को नियमानुसार जब्त कराने को भी कहा गया। महिला अपराध एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में समयबद्ध विवेचना पूरी कर प्रभावी पैरवी के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिये गये गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विशेष सतर्कता गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विसर्जन स्थलों, जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करने, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन कराने तथा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी डीआईजी ने ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका खंडन करने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गये,
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.