जनपदीय पुलिस द्वारा 06 नफर वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः17.09.2026 को थाना को0देहात-01, थाना चुनार-04 व थाना मड़िहान-01, कुल 06 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
.......... महिलाओं के विवाद ने लिया बड़ा रूप, मारपीट में चार घायल ---------------- केवटा बीर के अख्तियारपुर गांव का मामला, चार के खिलाफ थाने में तहरीर --------------- कछवा/ मिर्जापुर -- थाना क्षेत्र केवटा बीर के अख्तियारपुर गांव में महिलाओं के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाठी और धारदार हथियार का खुलकर हुआ इस्तेमाल। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ कछवा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कछवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार, अख्तियारपुर गांव में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दयाराम पुत्र लालचंद 37 वर्ष, राजनारायण पुत्र लालचंद 39 वर्ष सुनीता पत्नी दयाराम, रानी पत्नी राजनाराराण जिसमे दयाराम के पेट में और जांघ धार दार हथियार से मारा गया गांव के लोग पकड़े नहीं होते तो बड़ी घटना घट सकती थी। राजनारायण का सर फटा है।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है जिसमें संतलाल, नंदलाल, श्यामधर, विजयी पुत्र गंण स्वर्गीय फूलचंद। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एफ आई आर कराया है दोनों पक्ष को चोट आई है। कछवा थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.