वा संकल्प अभियान का कल होगा शुभारंभ, जिले भर में होंगे विविध कार्यक्रम
मीरजापुर
शासन के निर्देश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग निर्देशन में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का कल बुधवार को जिले में भव्य शुभारंभ होगा। 17 सितंबर को मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विविध सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले की सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और विकास खंडों में विशेष कार्यक्रम होंगे।कल के प्रमुख कार्यक्रम में सांय 07 बजे मण्डलीय चिकित्सालय में 500 प्लस लोगों के द्वारा रक्तदान हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त जनपद के सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिसमें युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। तत्पश्चात सेवा दिवस-आशीर्वाद दीया कार्यक्रम के तहत सांय 07 बजे केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास के 70851, मुख्यमंत्री आवास के 25529, वृद्धा पेंशन 108883, दिव्यांग के 14786, 100000 समूह की महिलाएं, 260 अमृत सरोवरों, 48 गौशाला, 2141 स्कूलों, 805 पंचायत भवनों, 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 128 अन्नपूर्णा भवनों के अलावा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर विन्ध्याचल, मां अष्टभुजा एवं मां कालीखोह, कोटारनाथ धाम, बदेवरानाथ धाम एवं पक्का घाट, फतहा घाट, नारघाट, बरियाघाट, चुनार किला, गंगा पुल, मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर जाने वाले चारों मार्गों पर हिनौता हनुमान मन्दिर, रामपुर गणेश मन्दिर एवं अनुसूचित बस्ती, लोंहदी कला हनुमान मन्दिर, शिवलोक मन्दिर पहाड़ी, रामकिंकर उपाध्याय हनुमान मन्दिर बरैनी, कोटार नाथ मन्दिर हलिया, मार्ग के पुल पर, बदेवरानाथ मन्दिर छानबे तथा शिवमन्दिर दुबार कला, के अलावा मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, मोतिया तालाब, अदवा/सिरसी बांध, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान और परसिया आदि स्थानों पर वृहद दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा थीम के अन्तर्गत कक्षा-05 से 08 के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा 09 से 12 के लिए क्वीज/निबंध प्रतियोगिता, उच्च शिक्षा कालेज स्तर पर क्वीज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बी0एल0जे0 ग्राउंड में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों/सम्बन्धित कार्यक्रम के विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों को सफल बनाएं और अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करें।
......... प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंस व श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा आज घनश्याम बिनानी अकादमी ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज GBAMS भरुहना मिर्जापुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज की डायरेक्टर प्रो डॉ ज़ीशान अमीर व संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्री साईं परिवार के शुभम गुप्ता उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, ने की। शिविर में कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 पुरुष/महिला ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। डॉक्टर विनोद कनोजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया तथा सुनिश्चित किया कि दान सुरक्षित और नियमों के अनुसार हो। जन संपर्क अधिकारी श्री राम कुमार गुप्ता व श्री शुभम् गुप्ता साईं ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के पूर्व यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। संगठन भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा और समुदाय से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। रक्तदान करने वाले सर्वेश कुमार, आर्यन सिंह, मोहम्मद कामरान, सुमित अग्रहरि, रोशनी, हर्ष पाण्डेय, अवधेश सिंह, आयुष वर्मा, वशिष्ठ पाण्डेय, अंशुमान आदि ने रक्तदान किया। प्रो डॉ ज़ीशान अमीर ने सभी BBA एवं MBA के छात्र छात्राओं की भावनाओं का सम्मान और प्रशंसा करते हुए एक संवेदनशील नागरिक बनने की सलाह दी।
....... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की एक राशि भैंस बरामद मीरजापुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः15.09.2026 को वादी मायाशंकर पाण्डेय पुत्र स्व० भोलानाथ पाण्डेय निवासी सुरहा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के घर से भैंस चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-211/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी भैंस की बरामदगी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना में त्वरित कार्यवाही कर दिनांकः16.09.2026 को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कौडिया कला नहर पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों 1.मटरू पुत्र परमेश्वर ग्राम सुरहां थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2.राजा बिन्द पुत्र भोला बिन्द निवासी ग्राम सुरहां थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को चोरी की एक राशि भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि वे दोनों मिलकर उक्त भैंस को चोरी कर पहाड़ी पर छिपा कर रखें थे जिसे आज व्यापारी को बेंचने जा रहें थे कि पकड़े गये । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.