News Express

थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण(अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण(अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
                  
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चुनार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एव अपराधियों की धर पकड़ हेतु चोरी की घटना में अंकुश लगाने हेतु चलाए गये अभियान में थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-303/2026 धारा 305(a),331(3),317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-362/2026 धारा 305(A),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के आभूषण व ₹ 01 लाख नगदी के साथ 05 नफर अभियुक्तों 1. अभिषेक तिवारी पुत्र उपेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार जनपद मीरजापुर 2. मोहित तिवारी पुत्र स्व0 प्रदीप तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार जनपद मीरजापुर 3. अनुज तिवारी पुत्र स्व0 पवन कुमार तिवारी निवासी ग्राम दिनदासपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी 4. पार्थ उर्फ साहिल पुत्र अश्वनी सिंह ग्राम/थाना जंसा जनपद वाराणसी 5. मोहम्मद शान पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम सजोई थाना जंसा जनपद वाराणसी को चुनार किला परेड ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

/........................ भारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत राज एवं जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न - माह नवंबर 2026 तक समस्त योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश मीरजापुर पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्य एवं सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थित रहे।बैठक में दिये गये प्रमुख दिशा-निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि माह नवंबर 2026 तक अवशेष समस्त व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करें। सामुदायिक शौचालयों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता हेतु सड़क के किनारे संचालित हो रही समस्त सामुदायिक शौचालयों का सर्वे कराकर ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित किया जाए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों की शत प्रतिशत क्रियाशीलता हेतु अभिनव प्रयास के अंतर्गत निर्मित 'विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान' को जनरल स्टोर के रूप में विकसित करते हुए क्रियाशील किया जाए तथा विंध्य मार्ट से उत्पादित सामग्री को वहां रखा जाए और अभियान चलाकर माहवारी प्रबंधन हेतु जनपद की समस्त ग्राम सचिवालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी तथा सामुदायिक शौचालय/विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान पर ग्राम पंचायत के टाइड फंड या प्रधान/प्रशासक तथा एएनएम द्वारा खोले गए संयुक्त खाते की धनराशि से प्रति माह 5000 से व्यवस्था की जाए।इसके साथ ही जनपद में आर0आर0सी0 की शत प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए और केयरटेकर के माध्यम से घर-घर कूड़े का निस्तारण करते हुए आर0आर0सी0 में इकट्ठा कर उसे सेग्रीगेट किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक ओ0एस0आर0 जनरेट किया जाए जिससे उन्हें शासन स्तर से अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके। जनपद में स्थापित इंटीग्रेटेड प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की सतत क्रियाशीलता एवं उत्पादन तथा विक्रय हेतु निर्देशित किया गया कि सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रत्येक 15 दिवस पर इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को वहां पर भेजें। स्वच्छ बाजार अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित 85 बाजारों में स्वच्छता सुविधा हेतु मोबाइल टॉयलेट कम से कम 4 यूनिट का क्रय कर लिया जाए।बायोगैस प्लांट की समीक्षा के दौरान विकासखंड पहाड़ी एवं विकासखंड हलिया की ग्राम पंचायत गौरा में स्थापित प्लांट को जल्द से जल्द ग्राम पंचायत को क्रियाशील करते हुए जल निगम से हस्तांतरित करने हेतु निर्देश दिए गए तथा जितने भी व्यक्तिगत शौचालय सिटिजन पोर्टल पर पेंडिंग हैं उन्हें अभियान चलाकर सत्यापन करते हुए शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को शौचालय से संतृप्त किया जाए।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत ग्राम पंचायत में बल्क वेस्ट जनरेटर एवं लेगेसी वेस्ट डंपिंग साइट का चिन्हांकन करते हुए उक्त नियम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जैसे ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, हॉस्पिटल, बाजार, उद्योग आदि तथा उनसे यूजर चार्ज भी लिया जाए। 'मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी' के अंतर्गत जनपद के 405 तालाबों को अभियान चलाकर मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देश दिए गए तथा जनपद को प्लास्टिक फ्री बनाए जाने हेतु दीक्षित पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा पब्लिक के द्वारा ब्लैक स्पॉटों का चिन्हांकन करते हुए एवं चिन्हांकन तथा सफाई के बाद फोटो को भी अपलोड किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरायनपुर, पहाड़ी के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर शो-कॉज नोटिस एवं शौचालयों के आवेदन पत्रों लम्बित होने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर, छानबे, लालगंज को शो-कॉज, भरपुरा में प्लास्टिक यूनिट क्रियाशील न होने पर सचिव को नोटिस एवं सहायक विकास अधिकारी को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार गोधन योजना में ग्राम सचिव को नोटिस जारी के साथ ही एस0एल0डब्लू0एम में शून्य धनराशि व्यय करने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर को नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्डों में 03-03 डिफाल्टर सचिवों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें।प्रत्येक सफाई कर्मी कम से कम तीन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करेगा एवं दो से तीन किलो प्लास्टिक भी इकट्ठा करेगा। समस्त ग्राम सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में कम से कम 3000-3000 का ओ0एस0आर0 स्वच्छता के क्षेत्र में जनरेट करें और संबंधित खाते में जमा करें। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लाइब्रेरी को आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए 15 दिवस के अंदर पूर्ण कर लिया जाए क्योंकि 25 अक्टूबर को जनपद की समस्त डिजिटल लाइब्रेरी का सामूहिक उद्घाटन किया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों की संख्या को बढ़ाने के लिए जन समुदाय से डोनेशन के माध्यम से और किताबें रखी जाएं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख लोगों से संपर्क कर तथा प्रशासक ग्राम पंचायत अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में अपने स्रोत से डिजिटल लाइब्रेरी का नवीन निर्माण कराएं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अधिक से अधिक परीक्षा की तैयारी हेतु सुविधा मिल सके।उन्होंने उपस्थित सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि इस माह में केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त की धनराशि का भुगतान 99 प्रतिशत के ऊपर कर लिया जाए। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने तहसील में जाकर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से संपर्क कर जो तालाब पट्टा हो चुका है उनकी राशि को ग्राम पंचायत के खाते में तत्काल ट्रांसफर करा लें। मा0 मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले सप्ताह में अपनी निरीक्षण सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। ऑडिट प्रश्नों के निस्तारण हेतु जिला ऑडिट अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण 10 दिवस के अंदर पूर्ण कर लें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करें तथा अच्छे कार्यों का वीडियो तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करें एवं फोटोग्राफ तथा न्यूज पेपर कटिंग भी संरक्षित करें। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मा0 सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य सभी को आमंत्रित कर इस कार्यक्रम में सफलता के लिए जन समुदाय को जोड़ें तथा निर्धारित तिथियों पर समस्त कार्यक्रम आयोजित करते रहें।बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, कुमारी सुमन पटेल सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, प्राविधिक समस्त जिला कंसल्टेंट, डीपीएम एवं जिला स्वच्छता समिति के नामित प्रशासक श्रीमती रिशु पटेल ग्राम प्रधान बगही विकासखंड नारायणपुर, श्रीमती शाहिद बानो प्रशासक ग्राम पंचायत विजयपुर विकासखंड मड़िहान, श्री रवि शंकर सिंह पटेल प्रशासक ग्राम पंचायत नदीहरा राजगढ़ प्रमुखों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

................ उत्तर प्रदेश- CM योगी ने गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश- बारिश से खराब सड़कों को मोटरेबल बनायें, बारिश के बाद सड़कों का नवीनीकरण करायें- CM पर्वों से पहले 681 प्रमुख प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त- CM शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बाजारों की सड़कें की तत्काल शुरू करायें मरम्मत- CM गड्ढामुक्ति सिर्फ पैचवर्क तक सीमित न रहे , गुणवत्ता का भी ध्यान रखें - CM सड़क से सम्बंधित नौ विभागों की CM ने समीक्षा की !! ** दिल्ली - ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ईरान के राष्ट्रपति पेजेस्कियाँ दिल्ली पहुंचे !! .................. ब्रेकिंग न्यूज: अदलहाट पुलिस ने चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लाखों के आभूषण समेत मोबाइल, ब्लूटूथ स्पीकर और 900रुपया नकद बरामद गरौड़ी गांव में घर सूना पाकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम, आभूषण बेचने वाराणसी जा रहे थे गिरफ्तार अभिषेक सिंह और श्याम नारायण उर्फ बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजा गया।

............ मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चुनार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एव अपराधियों की धर पकड़ हेतु चोरी की घटना में अंकुश लगाने हेतु चलाए गये अभियान में थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-303/2026 धारा 305(a),331(3),317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-362/2026 धारा 305(A),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के आभूषण व ₹ 01 लाख नगदी के साथ 05 नफर अभियुक्तों 1. अभिषेक तिवारी पुत्र उपेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार जनपद मीरजापुर 2. मोहित तिवारी पुत्र स्व0 प्रदीप तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार जनपद मीरजापुर 3. अनुज तिवारी पुत्र स्व0 पवन कुमार तिवारी निवासी ग्राम दिनदासपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी 4. पार्थ उर्फ साहिल पुत्र अश्वनी सिंह ग्राम/थाना जंसा जनपद वाराणसी 5. मोहम्मद शान पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम सजोई थाना जंसा जनपद वाराणसी को चुनार किला परेड ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया। ................. राजगढ़ से रामपुर 38 मार्ग के लिए ग्रामीणों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, अंडरब्रिज निर्माण की मांग मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर 38 दुबेपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे राजगढ़ से रामपुर 38 मार्ग को लेकर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन के कारण संपर्क मार्ग न होने से नाराज ग्रामीणों ने पटरियों पर खड़े होकर नारेबाजी की और वर्तमान सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजगढ़ बाजार से रामपुर 38 गांव तक आने-जाने के लिए कोई सीधा संपर्क मार्ग नहीं है, क्योंकि बीच में रेलवे लाइन बाधा बनी हुई है। स्थिति यह है कि गांव में किसी की शादी-विवाह या शव यात्रा जैसे आयोजनों के लिए बाजार तक पहुंचने हेतु कोई सीधा रास्ता नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अन्य वैकल्पिक रास्ते अत्यधिक दूरी वाले हैं, जबकि रेलवे लाइन के नीचे अंडरब्रिज बन जाने पर गांव की दूरी बाजार से मात्र आधा किलोमीटर से भी कम रह जाएगी। ​ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस समस्या से क्षेत्रीय विधायक और सांसद को कई बार लिखित पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.