मीरजापुर पुलिस द्वारा 06 नफर वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.09.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01, थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 01, थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01, थाना जिगना पुलिस द्वारा 02 व थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 (कुल 06 नफर वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
................ थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (ए0एच0टी0)/एस0जे0पी0यू0 की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित मीरजापुर पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या म0स0प्र0/डी0जी0/व-59/2021 दिनांक 13.04.2022 के अनुपालन में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं मासिक समन्वय गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार की उपस्थिति में थाना ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 तथा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी। गोष्ठी में POCSO एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम-2015, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा जारी SOP, बच्चों से सम्बन्धित विशेष रेस्क्यू अभियान, बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम की रोकथाम, मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम तथा गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमशुदा/बरामद बच्चों के चिकित्सीय परीक्षण, धारा 183 बीएनएस के अन्तर्गत बयान, बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुतिकरण, POCSO एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम के निर्धारित प्रारूपों, विवेचना एवं अभियोजन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण, बालश्रम की रोकथाम, महिला एवं बाल विकास कल्याण संस्था ‘आस्था’, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल कल्याण समिति के निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। बरामद पीड़िता के सम्बन्ध में सपोर्ट पर्सन/POCSO एक्ट को सूचित करने तथा अपचारी से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही के विषय में भी जानकारी दी गयी। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, सपोर्ट पर्सन/POCSO एक्ट एवं सम्बन्धित कर्मचारियों को बच्चों के सम्बन्ध में बाल कल्याण समिति के समक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं सूचना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के कर्तव्यों, अनुसंधान एवं अभियोजन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा बाल किशोर न्यायालय से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। गोष्ठी में सम्बन्धित विभागों एवं संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आमजन की सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी 1098, 1090, 181, 108, 102, 1076, 101, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी थानों पर इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), बाल कल्याण समिति (CWC), वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, आस्था महिला एवं चाइल्ड NGO, जन साहस, ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनपद के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के अन्त में सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण एवं गोष्ठी में प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने की सहमति व्यक्त की गयी।
................ [6:40 pm, 7/9/2026] H Papa Ji: ◆◆कब IAS और IPS कमजोर होता है और कब शक्तिशाली? - ◆पिछले दिनों कतिपय IAS खासे-चर्चा में रहे। ◆किसी ने इस्तीफ़ा दिया तो किसी ने प्रशासनतन्त्र को लेकर लेटर-बम फोड़ा। ◆एक IAS कोर्ट से दंडित हुईं और वेतन से 5 लाख की कटौती का फरमान जारी हुआ। ◆IAS और IPS का पद शक्तिशाली पद होता है। ◆यदि जिले में तैनात है तो वह और भी शक्तिशाली हो जाता है। ◆वास्तव में IAS और IPS के रूप में DM एवं SP की ताकत तो जगजाहिर है। ◆किसी की हैसियत नहीं कि DM या SP को आंख दिखा सके। ◆◆◆डरपोक ? ◆◆लेकिन तब बहुत डरपोक हो जाते हैं DM और SP- ◆जब DM कार्यदायी संस्थाओं, विकास योजनाओं, खनन, परिवहन, जेल, आपूर्ति आदि विभागों से महीना लेने लगता है। ◆जब अपने नजदीकी रिश्तेदारों को येन-केन-प्रकारेण लाभ पहुंचाने लगता है। ◆जब असलहे के लाइसेंस देने में धन लेने लगता है। ◆जब घरेलू सामान विभागों के लोग पहुंचाने लगते हैं। ◆यही स्थिति SP की भी हो जाती है, जब थानों से महीना पहुंचने लगता है। ◆थाना प्रभारी बनाने के लिए रकम ली जाती है। ◆◆यदि ऐसा न हो और गलत कामों के लिए सत्ता पक्ष के सांसद, विधायक, मंत्री ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री तक को गलत पैरवी से इनकार कर दिया जाए तो अधिकतम ट्रांसफर के अलावा IAS और IPS का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। ◆सभी IAS और IPS एकजुट हो जाएं तो किस- किस का ट्रांसफर जल्दी-जल्दी होगा? ऐसी स्थिति में सरकार की भी बदनामी तो होगी ही। - सलिल पाण्डेय, मिर्जापुर [6:42 pm, 7/9/2026] H Papa Ji: अज्ञात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सामने सेमरी मोड़ पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात मैजिक वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे जनसेवी धर्मेंद्र सिंह पटेल ने तत्काल अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार डीएलडब्ल्यू वाराणसी निवासी सत्यम, पुत्र देव प्रसाद, अपने मित्र अमित, पुत्र गिरजाशंकर, निवासी डीएलडब्ल्यू वाराणसी के साथ बाइक से राजगढ़ की तरफ से सिद्धनाथ की दरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सेमरी गांव के सामने मोड़ पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात मैजिक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे सिमरा बरहो निवासी धर्मेंद्र सिंह पटेल ने दोनों युवकों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और तत्काल अपने वाहन से उन्हें राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। सीएचसी चिकित्सक संतलाल ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। समय पर अस्पताल पहुंचने से दोनों घायलों को तत्काल उपचार मिल सका।
............... 6 मोबाइल के साथ नाबालिक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार डामड गंज 6 मोबाइल के साथ नाबालिक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.09.2026 को वादी संदीप कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम फुलियारी थाना हलिया जनपद मीरजापुर द्वारा वादी की दुकान की टीन सेड तोड़कर मोबाइल फोन की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-114/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 305,317(2) बीएनएस में हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुंधार गृह भेजा गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गयी 06 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.