News Express

मिर्जापुर। अहरौरा में क्रेशर प्लांट के पास डग/कक्ष ढहने

मिर्जापुर। अहरौरा में क्रेशर प्लांट के पास डग/कक्ष ढहने से चार श्रमिकों की मौत की हृदयविदारक घटना के बाद रविवार को मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई  राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ ने मृतक श्रमिकों के परिजनों कविता, किरण देवी, कुसुम कली विश्वकर्मा एवं संगीता को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की गई जिला प्रशासन के प्रयास से यह सहायता राशि एस.एस. रंजन क्रेशर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई। इस दौरान जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह समेत मिर्जापुर और सोनभद्र के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

.........................

 

चेहरा मासूम, इरादे खतरनाक! खूबसूरती के पीछे छिपे फरेब से रहें सावधान.....

दिल को देखो, चेहरा न देखो… चेहरे ने कितनों को लूटा.....

नेहा झा के बैग से निकलीं महंगी शराब की बोतलें, सफर के बीच खुल गया राज.....

दिल्ली से दरभंगा जा रही युवती की ‘कमाई योजना’ पर वर्दीधारियों ने फेर दिया पानी.......

मासूम चेहरे के फेर में फंसने वालों के लिए बस्ती कांड ने बजाई खतरे की घंटी.......

हनीट्रैप में फंसे थानेदार से बार-बार वसूली, फिर मांगे एक करोड़ रुपये...

अंतरंग वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप, दबाव में थानेदार ने उठाया था खौफनाक कदम.....

जांच में प्रियंका चौधरी, पिता और वकील गिरफ्तार, कई लोगों को फंसाने का भी दावा......

खूबसूरत चेहरा, मीठी बातें और आकर्षक अंदाज—ईमानदारी की गारंटी नहीं...


 चंदौली में तैनात एक दीवान जी की भी है यही कहानी....

घर की दाल-रोटी छोड़ ‘पनीर दो प्याजा’ के चक्कर में न पड़ें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें......????????

.................. [10:12 am, 7/9/2026] H Papa Ji: Breaking news मीरजापुर अबूझ हाल में पेड़ में लटकता मिला युवक का शव,परिजन लगा रहे हत्या का आरोप,सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस,संतनगर थाना क्षेत्र का मामला। [12:44 pm, 7/9/2026] H Papa Ji: जिला अधिकारी ने हार्टफुलनेस आश्रम में ब्राइटर माइंड बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किया मीरजापुर में हार्टफुलनेस आश्रम ( रामचंद्र मिशन आश्रम )में ब्राइटर माइंड के बच्चों के लिए विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और जिला जज सत्यप्रकाश ने बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराने पर जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर श्रीमती छवि जी और रोहित सिंह, आशीष ने बताया कि इस कोर्स को करने से बच्चों के दिमाग में न्यूरॉन्स सेल बढ़ता है जिससे लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन दोनों बैलेंस होते हैं और बच्चों के निर्णय लेने की क्षमता और अन्य विकास होता है । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं मेडिटेशन का अनुभव भी लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राइटर माइंड की पूरी टीम का योगदान रहा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए समय पर नाश्ता और लंच की व्यवस्था करने वाली किचेन टीम की भी सराहना की गई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया।

................ कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब राज्य मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक..!! ???????????????????????????????????????????? दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे सेवा तीर्थ में करेंगे बैठक, बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की होगी समीक्षा साथ ही जनता तक उन योजनाओं का कितना फायदा पहुंच रहा है और कैसे जनता को उन योजनाओं के बारे में बताना है.. इन तमाम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा.. .................... थाना हलिया पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी हिरासत में लिया गया, कब्जे से 06 अदद चोरी का मोबाइल फोन बरामद मीरजापुर थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.09.2026 को वादी संदीप कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम फुलियारी थाना हलिया जनपद मीरजापुर द्वारा वादी की दुकान की टीन सेड तोड़कर मोबाइल फोन की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-114/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 07.09.2026 को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 305,317(2) बीएनएस में हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुंधार गृह भेजा गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गयी 06 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया ।

.................... थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.09.2026 को उप-निरीक्षक महेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी मण्डीसमिती मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत राजापुर पुलिया के पास से अभियुक्त सोनू गिरी पुत्र रमेश गिरी निवासी टांड थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-281/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.