News Express

मिर्जापुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और निरंतर प्रगति के लिए सनबीम

मिर्जापुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और निरंतर प्रगति के लिए सनबीम स्कूल मिर्जापुर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है विद्यालय को राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार-2026 के तहत ‘वर्ष 2026 का सर्वाधिक प्रगतिशील विद्यालय–उत्तर प्रदेश’ की प्रतिष्ठित श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया 6 सितंबर को वेलकम होटल बाय आईटीसी, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के निदेशक अमन आहूजा ने यह सम्मान प्राप्त किया यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण, तकनीकों,और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के सम्मान में प्रदान किया गया राष्ट्रीय सम्मान मिलने से सनबीम स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण को दिया निदेशक अमन आहूजा ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

........... मिर्जापुर _अहरौरा थाना क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक हो रही घटनाएं टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद पीड़ित कार सवार का आरोप टोल कर्मियों ने की मारपीट कार सवार महिलाओं से भी दुर्व्यवहार टोल प्लाजा पर मारपीट में कटा कार सवार युवक का हाथ अहरौरा थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही बड़ी घटनाएं लूट, मारपीट चोरी एक के बाद एक घटना से क्षेत्र में दहशत थाना प्रभारी अजय मिश्रा की कार्यप्रणाली को भी लेकर सावलिया निशान अहरौरा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.