News Express

ड्यूटी के बीच थम गई जिंदगी की धड़कन, अडानी पावर प्लांट के मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

ड्यूटी के बीच थम गई जिंदगी की धड़कन, अडानी पावर प्लांट के मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत
मीरजापुर
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थी सांसों की डोर, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
मड़िहान
अडानी पावर प्लांट में कार्यरत 45 वर्षीय मैनेजर मधुकर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से प्लांट से जुड़े कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार असम निवासी मधुकर (45) पुत्र बीफोअर अडानी पावर प्लांट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि मधुकर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।

 

 

.............

 

मिर्ज़ापुर-अहरौरा हादसा:-मुकदमा दर्ज हुआ। पिंटू पटेल,मकसूदन सिंह के खिलाफ भी।
मिर्जापुर: अहरौरा क्षेत्र के भगौती देई क्रशर प्लांट हादसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज। चार मजदूरों की मौत के बाद मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। FIR में मधुसूदन सिंह, मनोज यादव, शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के नाम दर्ज किए गए हैं, साथ ही कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

News Image

.............. मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने निबंधन कार्यालय का किया शिलान्यास मीरजापुर। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर के नवीन भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, एडीएम वि/रा विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। ............... मिर्जापुर में प्लांट हादसे से संबंधित मुख्यमंत्री ने जनपद मिर्जापुर में हुए हादसे का लिया संज्ञान मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना .................. क्रेशर प्लांट का डग धंसने से चार मजदूरों की मौत अहरौरा क्षेत्र के भगवतीदेई स्थित एक क्रेशर प्लांट का डग धंसने से शनिवार को दोपहर में चार मजदूरों की दबने से मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर सोनभद्र जनपद के बताए गए हैं।

............... बड़ी अपडेट | अहरौरा क्रेशर हादसा चार मौतों के मामले में क्रेशर मालिक समेत 5 नामजद पर मुकदमा दर्ज अन्य अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में किया गया शामिल भगवती देई क्रेशर प्लांट हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई डग व कमरा धंसने से हुई थी चार लोगों की मौत अब जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बढ़ी उम्मीद

.............. सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 06 - सितंबर - रविवार ???? ============================== 1 मोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन–जी लैंग्वेज में OG, ये धुरंधर न हों, लेकिन दुनियाभर में इन्होंने धूम मचाई; मेट्रो से कार्यक्रम में पहुंचे 2 पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच, कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे 3 ‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’, SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला 4 एसआरसीसी के 100 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा; उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा 5 गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट, ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी 6 नितिन गडकरी ने जाति की राजनीति को लेकर अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जातीय सेल बनाने का प्रयोग उनके लिए उल्टा परेशानी का कारण बना। गडकरी ने लोगों से जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मुद्दों के आधार पर वोट करने की अपील की। उनके मुताबिक, जनता काम करने और कल्याण पर ध्यान देने वाले नेतृत्व को महत्व देती है। 7 भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी, राहुल के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई; बघेल असम के इंचार्ज बने 8 भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग, 4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं 9 देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव करते हुए आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है 10 पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने चीन को भारत के लिए दीर्घकालिक चुनौती बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल सीमा विवाद तक सीमित नहीं रह सकते। वहीं पाकिस्तान को उन्होंने भविष्य में भी बड़ी सुरक्षा चुनौती बताया और आतंकवाद व प्रॉक्सी वॉर के खिलाफ विश्वसनीय डिटरेंस, आत्मनिर्भरता तथा सैन्य तैयारियों पर जोर दिया। 11 'राहुल गांधी को कर रहे कॉपी', PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 12 देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा, TCS की हाइपरवॉल्ट ₹70,000 करोड़ का निवेश करेगी; 1 गीगावॉट क्षमता होगी 13 रीवा संजय गांधी अस्पताल में जिंदा मरीज को मुर्दा बताया, जूनियर डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; 1 घंटे बाद मॉर्च्यूरी में चलने लगी पल्स 14 4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग 15 उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं 16 झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात पड़ा दिल का दौरा 17 अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के साथ पांच वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसका उद्देश्य भारत में निर्मित होने वाली AK-203 असॉल्ट राइफलों के लिए स्वदेशी 7.62x39 मिमी गोला-बारूद की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस समझौते को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है 18 कांगो में शादी समारोह में आग, 22 की मौत, कई घायल; बचने के लिए भागे लोग संकरी गलियों में फंसे, सड़क किनारे शव मिले 19 भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, PAK टीम 55 रन ही बना सकी; हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर जिताया 20 देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के आठ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से व्यापक बारिश का अनुमान है ============================= ............... अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने आज 6 सितम्बर को विंध्याचल पहुंच कर माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। अपने प्रदेश अध्यक्ष के मीरजापुर प्रथम आगमन पर जिगना में प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय के साथ फार्मासिस्टों ने स्वागत किया , इसके बाद विंध्याचल पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया । उपस्थित फार्मासिस्ट साथियों के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि आगामी 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाए, स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना ,इस वर्ष का थीम है । सभी लोग समय से एचपीआर फार्म भर दे। यह जरूरी है ।वाराणसी प्रस्थान के पहले जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ल , मंडल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी,नगर उपाध्यक्ष जीवेश श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय को माता रानी की चुनरी दी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहनी, नगर अध्यक्ष दिन दयाल गुप्ता ,नगर सचिव रवि गुप्ता ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक को मां विंध्यवासिनी का चित्र देकर सम्मानित किया।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.