News Express

[6:50 pm, 3/9/2026] H Papa Ji: थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार

[6:50 pm, 3/9/2026] H Papa Ji: थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 03.09.2026 को थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
[6:52 pm, 3/9/2026] H Papa Ji: मिर्जापुर: जिगना पुलिस की लापरवाही, एनडीपीएस आरोपी को जेल भेजकर जन्माष्टमी समारोह का न्योता

मिर्जापुर। थाना जिगना पुलिस की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस अभियुक्त को 31 अगस्त को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, उसी को थानाध्यक्ष की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के निमंत्रण कार्ड पर नाम लिखकर आमंत्रित किया गया। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे पर सवाल खड़े हो गए हैं।

थाना जिगना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मुकदमा संख्या 91/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त दूधनाथ सिंह उर्फ उदय बहादुर सिंह, पुत्र स्वर्गीय दानपाल सिंह, निवासी गौरा को 31 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह की टीम ने कुशहा तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसकी तस्वीर और विज्ञप्ति भी जारी की थी तथा उन्हें न्यायालय भेजकर जेल भेज दिया गया।

इसके बावजूद थाना जिगना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की ओर से 4 सितंबर 2026 को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिए छपवाए गए निमंत्रण कार्ड में प्रतिष्ठा में श्रीमान् दूधनाथ सिंह/उमेश सिंह (गौरा) का नाम हाथ से लिखकर आमंत्रित किया गया है। कार्ड पर प्रेषक के रूप में थानाध्यक्ष जिगना का नाम और मोहर भी लगी हुई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने स्वयं 31 अगस्त को एनडीपीएस मामले में जेल भेजा, उसी व्यक्ति को 4 सितंबर के कार्यक्रम के लिए थाने की ओर से निमंत्रण कार्ड कैसे भेजा जा सकता है? स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ इसे पुलिस-अपराधी गठजोड़ का संकेत बता रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर लिपिकीय चूक करार दे रहे हैं।

जांच के बिंदु स्पष्ट हैं। आरोपी जेल में होने के बावजूद उसे निमंत्रण क्यों भेजा गया? कार्ड पर नाम किसने लिखा—थाने के किसी कर्मचारी ने या बाहर के किसी व्यक्ति ने? क्या कार्ड थाने द्वारा ही छपवाया गया था या किसी अन्य ने थाने का नाम इस्तेमाल किया? एनडीपीएस आरोपी और कथित गैंगस्टर से जुड़े व्यक्ति को धार्मिक कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अभियान चल रहे हैं। ऐसे में थाना जिगना की यह घटना पूरे तंत्र पर सवालिया निशान लगाती है। उच्चाधिकारियों से मांग की जा रही है कि निमंत्रण कार्ड छपवाने और नाम लिखने की पूरी प्रक्रिया की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

............... जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव कार्यों की जा रही प्रभावी कार्यवाही प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओ0आर0एस0 पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव बाढ़ के पूर्व एवं वर्तमान में 92250 पशुओं का किया गया टीकाकरण 600 प्रभावित व्यक्तियों को लंच पैकेट का किया गया वितरण-स्वास्थ्य जांच हेतु 38 मेडिकल टीमें सक्रिय जिलाधिकारी ने ओझला पुल पहुंचकर केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए जल स्तर मापक स्थल का किया निरीक्षण मीरजापुर 03 सितम्बर 2026- जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में बचाव राहत के कार्य सक्रिय रूप से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आज ओझला पुल के पास गंगा नदी के किनारे केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए पानी के जल स्तर के मापक स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने तहसील सदर व चुनार के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा बाढ़ राहत व बचाव में लगाए गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।कलेक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य वर्तमान जलस्तर- 76.04 मीटर, वृद्धि/घटोत्तरी दर- 0.5 सेमी/घंटा, चेतावनी बिंदु का जलस्तर- 76.724 मीटर, खतरे के बिंदु का जलस्तर- 77.724 मीटर, कुल प्रभावित ग्राम- 12, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राहत कार्य, 1. कुल संचालित साधारण नाव -10, 2. कुल संचालित मोटर बोट -1, 2. कुल वितरित लंच पैकेट- 600, गठित मेडिकल टीम -38, बाढ़ के दौरान वितरित ओ0आर0एस0 पैकेट -509, बाढ़ के दौरान वितरित क्लोरीन टैबलेट - 4340, लार्विसाइडल छिड़काव किए गए ग्रामों की संख्या - 221, बाढ़ पूर्व एवं दौरान किए जा रहे घर-घर पशु टीकाकरण की संख्या -92250, संचालित बाढ़ चौकी -37 (बाढ़ चौकी पर राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं सदर-14, चुनार-23) बाढ़ रेस्क्यू कार्य में लगी टीम -2 (एस0डी0आर0एफ0- 1 टीम, पी0ए0सी-1 टीम), बाढ़ राहत बचाव हेतु आरक्षित एम्बुलेंस-8, बाढ़ चौकियों पर बाढ़ के दौरान अब तक उपचारित मानव-93, बाढ़/अतिवृष्टि में अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा बचाये गए लोगों की संख्या-60 है।तहसील चुनार में कुल 9 प्रभावित ग्राम, आबादी व आवागमन प्रभावित ग्राम-7- समसपुर, धौरहरा, बहरामगंज, जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज, रैपुरिया, काजिया, भरपुर उर्फ चुनार, केवल आबादी प्रभावित -2 डवक, आराजी कांधी, राहत- नाव संचालित-8 (साधारण नाव-8), 600 लंच पैकेट वितरित किया गया।तहसील सदर में कुल प्रभावित ग्राम-3, केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-3 बेदौली कलां, कठिनाई, हरसिंहपुर, राहत नाव संचालित-3 साधारण नाव-2, मोटर बोट -1 है।

News Image

................. ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल, मंडलीय अस्पताल रेफर राजगढ़। बुधवार की देर रात स्वजनों को बिना बताए घर से निकले 75 वर्षीय वृद्ध गुरुवार की सुबह नदीहार रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिले। उनके एक हाथ में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के खेमई बाग पोखर गांव निवासी राम प्रसाद कोल (75) बुधवार की रात स्वजनों को बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। रातभर तलाश करने के बाद स्वजन सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे नदीहार रेलवे ट्रैक के पास ग्रामीणों ने एक वृद्ध को घायल अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर पहचान न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। होश में आने पर वृद्ध ने अपना नाम और पता बताया। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनकी बहू प्रभावती अस्पताल पहुंचीं। प्रभावती ने बताया कि राम प्रसाद अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं। बुधवार को भी वह इसी तरह घर से निकल गए थे। रातभर तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। सुबह नदीहार रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध के हाथ में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.