News Express

अदवा डैम के चार गेट खोले गए, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी सतर्कता

अदवा डैम के चार गेट खोले गए, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी सतर्कता

जलस्तर बढ़ने की संभावना, प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की दी सलाह

हलिया मीरजापुर हलिया विकास खंड स्थित अदवा डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद  मंगलवार को चार गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे बसे गांवों में सूचना पहुंचाकर लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के आसपास जाने से बचें और बच्चों व पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें।जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है इसलिए जान जोखिम में न डालें सतर्क रहें सुरक्षित रहे प्रशासन विभाग द्वारा जनहित में जारी।

.................. ब्रेकिंग न्यूज : विंध्याचल खुद अवर अभियंता ग्राउंड पर, 2 घंटे में बहाल होगी बिजली विंध्याचल (मीरजापुर)। 33 केवी मेन लाइन का पोल गिरने से बाधित हुई बिजली को बहाल करने के लिए खुद अवर अभियंता विनय वैस अपने बिजली कर्मचारियों के साथ ग्राउंड पर उतर गए हैं। अवर अभियंता विनय सिंह के नेतृत्व में विद्युत कर्मी युद्ध स्तर पर विद्युत विसंगति को दूर करने में लगे हुए हैं। विभाग का दावा है कि दो से ढाई घंटे के अंदर विंध्याचल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी। भारी बारिश के बावजूद लाइनमैन मौके पर डटे हुए हैं और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

..................... अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के शीता कुंड के पास मीरजापुर प्रयागराज हाइवे पर गिरा विशाल काय आम का पेड़ विंध्याचल थाना विंध्याचल अंतर्गत अकोढी मीरजापुर प्रयागराज हाइवे पर विशालकाय आम का पेड़ गिर गया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया हाईवे के दोनों तरफ लगी भीषण जाम , स्थानी पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। ............ ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद मीरजापुर अहरौरा जलासय से दो गेट खोले गए रात में बारिश होने पर जंगल पहाड़ से पानी आने के बाद 9,30 बजे अहरौरा जलासय का दो गेट खोले गए

................. मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौक से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित घमहापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कई घरों में बरसात का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित परिवारों को अपने ही घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भर जाने के बाद रहने की स्थिति नहीं बची है। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान बबलू यादव को अपनी समस्या बताते हुए सवाल किया कि आखिर घर खाली करने के बाद वे लोग कहां जाएं और अपने परिवार को लेकर कहां रहें। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बबलू यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग होने के कारण पानी की निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि आसपास के कई गांवों का बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा हो गया है, जिसकी वजह से घमहापुर गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अब ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। ................... जमीन के विवाद में युवक से मारपीट और धमकी का आरोप, एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार मीरजापुर के चुनार थाना क्षेत्र से जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित सत्यम मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह प्राइवेट कंपनी में वाहन चलाने का काम करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुष्करनाथ मिश्रा उर्फ चुल्लन गुरु, योगेश मिश्रा उर्फ पप्पू और मुकेश कुमार मिश्रा उर्फ डब्बू, समेत अन्य लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:25 बजे वह अपनी नानी के इलाज के लिए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से करीब 3 हजार रुपये निकालकर जा रहा था। इसी दौरान वह अपने खेत की ओर गया, जहां करीब 9:40 बजे आरोपियों ने उसकी गाड़ी रोककर उसके साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर उसके ऊपर तमंचा लगाने, जान से मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ लात-मुक्कों से मारपीट की गई और उसकी जेब से 3 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उसकी पत्नी को भी धमकी दी गई कि यदि गांव में आना-जाना बंद नहीं किया तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। घटना से भयभीत पीड़ित ने चुनार थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.