News Express

डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

मीरजापुर / विंध्याचल

जनपद में डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से एक मंदबुद्धि महिला की जान बच गई। यह घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत बिरोही गांव की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरोही निवासी दशरथ मांझी की पत्नी देवराजी उम्र लगभग 42 वर्ष, जो मंदबुद्धि बताई जा रही है, किसी बात को लेकर घर से नाराज हो गई थी। नाराजगी में वह घर से निकलकर बिरोही स्थित देवी नदी के पास पहुंच गई और गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसी दौरान डायल 112 नंबर की गाड़ी गश्त पर निकली थी। गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की नजर नदी में छलांग लगाती महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रुकवाया। मौके पर देखा कि महिला गहरे पानी में डूब रही है। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने तत्काल नदी के दूसरे छोर पर नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरों को आवाज लगाई और आवाज सुनते ही मछुआरे तुरंत नाव लेकर उस स्थान पर पहुंचे जहां महिला ने छलांग लगाई थी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही अष्टभुजा चौकी प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे

................ किंग न्यूज / मीरजापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में पेट्रोल पंप के पास क्षेत्र के बंजारी कला गांव से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए हैं।

.......... थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः27.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-233/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः31.08.2026 को उपनिरीक्षक दयाराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर शिवलोक मन्दिर बहद ग्राम कपसौर के पास से नामजद अभियुक्त किशन पुत्र राकेश निवासी ग्राम भिलगो थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ............... थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-91/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः31.08.2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर कुशहा तिराहे के पास से नामजद/वांछित अभियुक्त दूधनाथ सिंह उर्फ उदय बहादुर सिंह पुत्र स्व0दानपाल सिंह निवासी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............... कछवा में कजरी दंगल का हुआ आयोजन कछवां: आदर्श नगर पंचायत स्थित कैम्ब्रिज परिसर में सोमवार को कजरी के अवसर पर कजरी दंगल का आयोजन किया गया। भदोही के मशहूर गायक मोतीलाल यादव "मस्ताना" और वाराणसी की गायिका महिमा राज के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले को सुनने के लिए श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कजरी दंगल का आयोजन संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। शाम होते ही क्षेत्र के कोने-कोने से लोग कजरी सुनने पहुंचने लगे। दंगल में भदोही से आए लोकगायक मोतीलाल यादव "मस्ताना" और वाराणसी की लोकप्रिय गायिका महिमा राज आमने-सामने थे। दोनों ने एक से बढ़कर एक कजरी, ठुमरी और बिरहा प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोतीलाल यादव ने अपनी ठेठ मिर्जापुरी और भोजपुरी शैली में कजरी गाकर जहां बुजुर्गों को झुमाया, वहीं महिमा राज ने अपनी मधुर आवाज और अदाओं से युवाओं का दिल जीत लिया। दोनों के बीच सवाल-जवाब और तंज भरी कजरियों का दौर घंटों तक चलता रहा। कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह ने दोनों कलाकारों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कजरी हमारी संस्कृति की पहचान है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। ............... ब्रेकिंग न्यूज़ ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में पेट्रोल पंप के पास क्षेत्र के बंजारी कला गांव से सवारियों से खचाखच भरकर प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें से सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए हैं। विस्तृत डिटेल थोड़ी देर बाद @all

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.