✨ न्यूजपेपर के अनुसार आगामी UPSSSC व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम की तिथियां
????????
★ उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट :- 30 सिंतबर तक
★ उत्तर प्रदेश सिपाही के समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट :- 31 अक्टूबर तक
★ सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर के 5369 पदों का परिणाम :- 10 सितम्बर तक
★ स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5272, नक्शानवीश व मानचित्रक के 283 पदों और प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों का रिजल्ट :- 30 सितम्बर तक
★ सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड के 200 पद का परिणाम :- 7 अक्टूबर तक
★ वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 709 पदों का परिणाम :- 15 अक्टूबर तक
★ लेखपाल के 7994 पदों का परिणाम :- 10 नवम्बर तक
★ आशुलिपिक के 1,557 पदों का परिणाम :- 30 नवम्बर तक
★ कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों का परिणाम :- 15 दिसंबर तक
..................
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस- दो शूटरों की पहचान हुई..!!
शामली: अंकित के हत्यारे दो शूटरों की पुलिस में शिनाख्त की है. उनके नाम आर्यन और सत्यम है. दोनों हरियाणा के निवासी हैं और गोगी गैंग के शार्प शूटर है.
यूपी, हरियाणा की एसटीएफ और शामली पुलिस को शूटरों की तलाश है.
इन शूटरों में एक हरियाणा के अरबपति कारोबारी का बेटा बताया जाता है.
................ लेकिन इंस्पेक्टर के सम्मान में कोई कमी नहीं... मुख्यमंत्री थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो हड़कंप भले मचा हो पर इंस्पेक्टर का सम्मान व रूतबा हमेशा की तरह बरकरा रहा। मुख्यमंत्री ने जो भी सवाल जवाब किए वो इंस्पेक्टर के सामने बैठकर किए और इंस्पेक्टर साहब अपनी परंपरागत कुर्सी पर बैठे रहे, हां मुख्यमंत्री के साथ गए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जरूर खड़े रहे। ................. हाईवे किनारे टूटे नाले में गिरा घोड़ा, फायर टीम ने बचाई जान मीरजापुर / विंध्याचल प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर विंध्याचल के सगरा क्षेत्र में हाईवे के किनारे बना नाला टूटने के कारण हादसे हो रहे हैं। टूटे नाले में आवारा जानवर लगातार गिर रहे हैं। बीती रात इसी टूटे नाले में एक घोड़ा गिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले में गिरे घोड़े को सही सलामत बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला लंबे समय से टूटा हुआ है और प्रशासन द्वारा उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते आए दिन जानवर उसमें गिर जाते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।
.............. दौड़ते ट्रक में लगी आग, PRB जवानों ने दिखाई दिलेरी—समय रहते आग बुझाकर टाला बड़ा हादसा हाईवे पर धू-धू कर जल रहा था ट्रक, PRB की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप—जवानों ने आग पर पाया काबू चलते ट्रक में आग की लपटें देख दौड़े PRB जवान, फायर सिलेंडर से बुझाई आग—ट्रक और लाखों का माल बचाया
......... बस्ती में जंगली हाथी दिखने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल अभी तक वन विभाग सही रूप से लोकेशन नहीं लग पाया डामड गंज 2 दिन से लगातार बारिश के मध्य क्षेत्र के निवासियों को सूचना मिली की एक हाथी जोड़ा जंगलों से भटक कर बस्ती में दिखाई दिया है इसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है प्राप्त जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ जंगल से भटक कर एक हाथी का जोड़ा ग्राम सभा महोगढ़ी के पास जंगल में दिखाई पड़ा है इसकी सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने घर से बाहर न निकलने की सूचना देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर लिया लेकिन अभी तक निश्चित नहीं कर पाया है कि वह हाथी का जोड़ा इस समय कहा है जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है जनसूत्रों के अनुसार इस समय हाथी का जोड़ा ग्राम सभा देवहट क्षेत्र के अंतर्गत बरम बाबा के जंगलों में दिखाई पड़ा है वर्तमान में उसका लोकेशन अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है जिसके कारण क्षेत्रीय नागरिक असुरक्षा महसूस कर रहे हैं .................. लगातार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कई गांव का संपर्क मुख्य बाजारों से कटा डामड गंज ब्लॉक हलिया क्षेत्र में लगातार तीन दिनों के बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है कई गांवों का संपर्क मुख्य बाजारों से कटा हुआ है हलिया बाजार में बाढ़ की स्थिति है स्वास्थ्य केंद्र स्कूलों में डेढ़ से 2 फीट पानी जमा हुआ है मरीजो को लाने जाने में परेशानी हो रही है ग्राम सभा महोगढ़ी एवं ग्राम सभा देवहट लगातार बारिश से से लोग घरों में बंद है ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बाजार स्थित तालाब पूरी तरह से भर गया है सेवटी नदी की भी स्थिति खतरनाक है जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.