News Express

13 साल की IAS सेवा को दिव्या मित्तल ने अपनी इच्छा से कहा अलविदा, त्यागपत्र देकर बोलीं—अब अपने लोगों के सपनों को जीना है मीरजापुर की पूर्व DM दिव्या मित्तल ने IAS से दिया इस्तीफा, बोलीं—पद छूटा है, देश

13 साल की IAS सेवा को दिव्या मित्तल ने अपनी इच्छा से कहा अलविदा, त्यागपत्र देकर बोलीं—अब अपने लोगों के सपनों को जीना है
मीरजापुर की पूर्व DM दिव्या मित्तल ने IAS से दिया इस्तीफा, बोलीं—पद छूटा है, देश और लोगों का सपना नहीं

 

 

..................

 

Breking

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन 

 जीआरपी ने पकड़ा गांजे के महिला तस्कर। ट्रेन से पकड़ा गया कई किलो गांजा। ट्रेन से गांजा लेकर युवती कर रही थी सफर। जीआरपी की नजरों से नहीं बच पाई महिला गाजा तस्कर। कार्रवाई में जुटी जीआरपी पुलिस।

................. #ब्रेकिंग_न्यूज़ मिर्जापुर जिले की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या_मित्तल ने दिया #त्यागपत्र अपने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट.... आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला। बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे। आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है। आपकी अपनी, दिव्या मित्तल

................ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से मिला युवक का शव। ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर बोगी में मिला युवक का शव। सूचना पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी। .......................... पड़री-मिर्ज़ापुर डिवाइडर से टकराए स्कूटी सवार तीन घायल। घटना पड़री थाना क्षेत्र के राजपूत ढाबा के पास रविवार को सुबह 10 बजे। तीनो बनारस के जयपुरा के निवासी है। बनारस से चुना दरी अहरौरा जाना था। लेकिन रास्ता भुलबस यह लोग पड़री की तरफ चले आये। तीनो का उपचार पड़री हॉस्पिटल में चल रहा है। एजाज अहमद 24 वर्ष पुत्र वसीर अहमद। मोहम्मद सैफ उम्र 18 वर्ष पुत्र नियाज अहमद। शहनवाज अहमद 24 वर्ष पुत्र मोइन्द्दीन सभी निवासी जयपुरा बनारस। सभी की स्थिति सामान्य है। ...................... पूर्व जिला अधिकारी के त्यागपत्र से क्षेत्र में फैली सनसनी कहीं खुशी कही गम का माहौल डामड गंज जनपद की पूर्व जिलाधिकारी के त्यागपत्र से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ग्राम सभा देवहट से भी पूर्व जिलाधिकारी का संबंध रहा है ग्राम सभा देवहट की कई दशकों से बहुत बड़ी जटिल समस्या रही ग्राम लाहुरिया दह में पानी की समस्या जिसका निवारण स्थाई रूप से नहीं हुआ था क्षेत्र की जनता काफी दिनों से संघर्ष कर रही थी क्षेत्र के नागरिकों ने उस समय की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी से मांग किया और उस समस्या के समाधान में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी का पूरा सहयोग रहा जिसके कारण कई दशकों की जटिल समस्या का स्थाई समाधान हुआ जिसको इस क्षेत्र जनता आज भी याद करती है अब रहा सवाल कहीं खुशी कहीं गम का तो लोगों को उम्मीद है कि पूर्व जिला अधिकारी सामाजिक जीवन में प्रवेश करेंगी जिसकी उम्मीद क्षेत्र की जनता को है ................. मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिश्रपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ गंगा नदी के किनारे दोस्तों के साथ पार्टी मनाते समय एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने साथियों के साथ मिश्रपुर गांव के पास गंगा तट पर आया हुआ था। पार्टी के दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न मिल पाने के कारण वह नदी की तेज धारा में बह गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।प्रशासनिक मुस्तैदी:घटना की सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस बिना किसी देरी के दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गई। स्थानीय गोताखोरों को तुरंत नदी में उतारा गया है। पुलिस प्रशासन की देखरेख में युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात

.................... जय श्री राम रविवार, 30 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार ????SCO शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान: 'आतंकवाद पूरी तरह हो खत्म' ????CNG Price Hike : महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 3.89 रुपए महंगी, नई दरें आज से लागू ????अमिताभ बच्चन के बाद रणवीर सिंह बने भारत के दूसरे सबसे पसंदीदा हीरो, सलमान- अक्षय को छोड़ा पीछे ????ताशकंद पहुंचे PM मोदी: उज्बेक राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत ????उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे ????न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता: हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है ????नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ: 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई ????नेपाल बाढ़: 287 भारतीय नागरिक लापता, 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया ????पहाड़ों से उतरे पानी से डरी यूपी-एमपी की सीमा, 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ बह रही मंदाकिनी; 10 घंटे ठप रहा ट्रेनों का पहिया ????'पहले मां को जहर दो, तभी बेटी ले जाना', आगरा में सास की बात मान बेटे ने मां को दिया जहर ????हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव ????भारत से 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान नेपाल के लिए रवाना: जयशंकर ????बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से शुरू होंगी बैठकें ????बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या: न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले ????नेपाल बाढ़ में रायसेन के 2 युवक लापता: मानसरोवर यात्रा से लौटे ओम बोले- मौत को करीब से देखा, जिस होटल में रुके वहां अब मलबा ????पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा सिस्टम बदलने की तैयारी: नीलेकणि टास्क फोर्स ने लोगों से सुझाव मांगे; 13 सितंबर तक दे सकेंगे राय ????छात्र परिषद कार्यक्रम- ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज: आरोप- तय समय से ज्यादा प्रोग्राम चला; TMC समर्थकों ने रोड ब्लॉक किया, बैरिकेड हटाए ????राजनाथ का छात्रों से हिंसा के बजाय संवैधानिक माध्यमों से बदलाव लाने का आह्वान ????अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों के करीब पहुंची STF, हरियाणा में 8 टीमों ने डाला डेरा, यूपी में प्रवेश से पहले बदमाशों ने बदले थे कपड़े ????महिला हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता खिताब आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!! जय हो???? सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* 30 - अगस्त - रविवार ???? ============================== 1 न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता, हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है 2 भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं, धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक; सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं 3 'हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं', न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत 4 उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे 5 मन की बात का 137वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और चीनी की खपत को लेकर बात कर सकते हैं 6 सीजेआई सूर्यकांत की दो-टूक: डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के फैसले का इंतजार नहीं 7 भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता 8 सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने देश की न्याय प्रणाली में हो रही देरी, बढ़ते खर्चों और मुकदमों के बोझ पर चिंता जताई है। उन्होंने वकीलों से वकालत को व्यापार बनाने के बजाय जनसेवा की तरह अपनाने और अपनी कार्यशैली में सुधार करने का आह्वान किया है 9 नागरत्ना ने कहा कि वे अपनी सोच बदलें। वकालत को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बनाने के बजाय इसे जनता की सेवा के रूप में देखें। अगर वकील ऐसा नहीं करेंगे, तो आने वाले समय में आम जनता के बीच उनकी अहमियत खत्म हो जाएगी। उन्होंने वकीलों को लोकतंत्र का 'सेफ्टी वाल्व' बताया। उनका कहना था कि वकीलों को मिली आजादी किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए नहीं है, बल्कि इसलिए है ताकि वे बिना किसी सरकार, बाजार या ग्राहक के दबाव के सच के लिए खड़े हो सकें। 10 ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी, पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव 11 35 का प्याज, दिल्ली में 70 का: कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत 12 बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या, न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले 13 हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव 14 पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, तूड़ी, दवाइयों और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर दूध बेचने से पशुपालन में आमदनी कम हो रही है। उनका कहना है कि लागत के अनुपात में दूध का भाव बढ़ना जरूरी है। 15 नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई 16 मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.