P7 न्यूज़ ब्रेकिंग चंदौली....
कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में नाले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव......
शव मिलने की खबर से गांव में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.........
मृतका की पहचान अरंगी निवासी संजीवन गौतम की 16 वर्षीय पुत्री मंधा कुमारी के रूप में हुई.......
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को घर से शौच के लिए निकली थी किशोरी.....
देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, शनिवार को नाले में मिला शव........
शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम, चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल......
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया.......
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, मौत की वजह अभी साफ नहीं....
कंदवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, किशोरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल.......
..................
यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 11,200/- को थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
मीरजापुर
आवेदक सत्यम पाण्डेय पुत्र शशिकान्त निवासी गोगांव थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर ACK. 33101260010938 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी कि यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में धनराशि ₹ 26,200/- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच के दौरान ₹ 11,200/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना जिगना साइबर सेल टीम की आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
थाना जिगना साइबर सेल टीम —
उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, जनपद मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना, मीरजापुर ।
क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह, साइबर सेल थाना जिगना, मीरजापुर ।
............. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः29.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर लालपुर नौडिहा मोड के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त कन्हैया लाल बिन्द पुत्र स्व0धनराज बिन्द निवासी नुनौटी ताला थाना चुनार मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................... थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः29.08.2026 को उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से अभियुक्त अरमान अंसारी पुत्र बकरुद्दीन निवासी दुर्गाजी पहाही पट्टीकला कस्बा अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः29.08.2026 को थाना को0शहर, कछवां व पड़री पुलिस द्वारा क्रमशः 01, 01 व 02 नफर वारण्टी (कुल 04 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
.................... 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से हरा-भरा हुआ राजीव गांधी दक्षिणी परिसरकाशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 8,000 पौधों का वृहद रोपण मीरजापुर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 8,000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर डॉ बी.एम.एन. कुमार, परिसर प्रभारी, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा डॉ अमित राज गुप्ता, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय तथा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी अभिषेक राय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन विभाग तथा शेख मुअज्जम, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन विभाग सहित जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए आवश्यक पौधों एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई। विश्वविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधे परिसर के उपयुक्त स्थानों पर लगाए गए। कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सौरभ करुणामय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।वृहद पौधरोपण अभियान से परिसर में जैव विविधता के संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, मृदा एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के बीच सार्थक समन्वय और संस्थागत सहयोग की एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ बी.एम.एन. कुमार, आचार्य प्रभारी, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ अमित राज गुप्ता, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ सौरभ करुणामय, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ राहुल कदम, डॉ धनंजय कुमार, डॉ दिपान्विता भट्टाचार्य, डॉ अर्चना महापात्रा, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मुकेश भारती, डॉ पवन यादव, डॉ मनीष कुमार, डॉ अंशुमान, डॉ तुलसीरमन, डॉ कृति मंडल एवं डॉ विपिन मौर्य पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.