News Express

बिहार के एक मंत्री के साथ दिल्ली में चप्पल कांड हुआ.!???? बिहार के एक कैबिनेट मंत्री द्वारा दिल्ली के एक होटल में महिला कर्मचारी से बदसलूकी और उसके बाद चप्पल से पिटाई का मामला है।

बिहार के एक मंत्री के साथ दिल्ली में चप्पल कांड हुआ.!????


बिहार के एक कैबिनेट मंत्री द्वारा दिल्ली के एक होटल में महिला कर्मचारी से बदसलूकी और उसके बाद चप्पल से पिटाई का मामला है।

 

 

.......................

 

 

दिल्ली - 

PM मोदी खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में वीसी के ज़रिए सहभागिता कर रहें हैं !! 

**

लखनऊ- 

CM योगी स्टार्टअप नीति 2026 पुस्तिका विमोचन/ पोर्टल शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता कर रहें हैं !! 


**

गुजरात - 

HM अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे हैं , विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे !! 


**

दिल्ली -

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज पार्टी के महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे !!


**

लखनऊ-

गंगा एक्सप्रेस वे उन्नाव जिले में दरारें आईं, वीडियो वायरल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 
सावधान… ख़तरें में है आपकी जान,
गंगा एक्सप्रेसवे पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं,भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है !! 


**

नेपाल आपदा का मामला - 

सैकड़ों लोगों की मौत की पुष्टि हुई , राहत बचाव कार्य जारी ,

भारत ने 37 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप नेपाल भेजी , आज IAF के विशेष विमान से दूसरी खेप भेजी गई !!

................... जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश मीरजापुर 27 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

............... थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40.545 किग्रा अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन(अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 30 लाख) बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः26.08.2026 को बारावफात एवं रक्षाबन्धन सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोसीपुर नहर पुलिया के पास की जा रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो अंकित वाहन संख्या CG15B8393 मीरजापुर से प्रयागराज की तरफ आती दिखायी दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रुकवा कर चेक करते हुए पूछताछ की गयी तो बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1. अंजनी लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0रामचन्दर लाल निवासी शेरपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार व 2. रविन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0लालदेव पाण्डेय निवासी गुरूदास मठिया थाना मुफासिल जनपद बक्सर, बिहार बताया गया तथा बोलेरो में गांजा एवं वाहन को चोरी का होना भी बताया गया । पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो बोलेरो वाहन की छत में बॉक्स बनाकर छिपाकर 20 बण्डलों में रखा कुल 40.545 किग्रा अवैध गांजा तथा सीट पर रखा एक अदद नम्बर प्लेट अंकित वाहन संख्या OD05AA0327 पीला रंग बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-215/2026 धारा 319(2),318(4),317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । मौके से बरामद बोलेरो वाहन पर अंकित नम्बर तथा चेचिस व इंजन नम्बर से मेल न होने पर जाँच की गयी तो पाया गया कि बोलेरो का वास्तविक नम्बर UP44AM3221 है, जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर पर अप्रैल-2025 में उक्त बोलेरो वाहन के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-52/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है ।

...................... जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.